कैंडल मार्च निकाल अनुराग के हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की उठी मांग फोटो: मुंगेर, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पुलिसिया गोलीवारी में अनुराग पोद्दार की मौत के विरोध में शुक्रवार को बेकापुर स्थित अनुराग के आवास से कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व अनुराग की बहन खुद कर रही थी। मार्च में शामिल सैकड़ों लोग अनुराग की मौत की सीबीआई से जांच कराए जाने, गोलीबारी में संलिप्त सभी अधिकारियों पर 302 का मुकदमा दर्जकर अविलंब सजा दिए जाने आदि की मांग कर रहे थे। कैंडल मार्च बेकापुर से निकालकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए विजय चौक पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां पर मार्च में शामिल सदस्यों ने दो मिनट मौन रखकर अनुराग की मृतत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया व उसे श्रद्धांजलि दी। जुलूश में काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
