बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रमन सक्सेना मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कई वर्षों से चल रहे जर्जर सड़क होने के कारण राहगीर परेशान थे। मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के शाहपुर गांव में कई वर्षों के बाद सड़क बनाने का कार्य शुरू किया गया और सड़क का कार्य शुरू होने से राहगीर राहत की सांस लिए। वही कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जब जब चुनाव का टाइम आता है तभी कोई भी कार्य करवाया जाता है। इसके पहले कोई भी पदाधिकारी देखने तक भी नहीं आते है,जब वोट लेने का समय आता है तभी कोई भी कम करवाया जाता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
