राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष राजद के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुने जाने पर मुंगेर जिला राजद के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी है। राजद नेताओं ने तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरी थी और पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा।

दिन में होगा गर्मी का एहसास तो रात में बढ़ेगा ठंड कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक सह कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश कुमार ने शुक्रवार को 14 से 18 नवंबर तक के लिए जिले के मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान जारी करते हुए श्री कुमार ने बताया कि, 18 नवंबर तक जिले का आकाश साफ रहेगा। इस दौरान मध्यम हवा चलेगी । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 33℃ एवं न्यूनतम तापमान17℃ रहने की संभावना है। इसके साथ-साथ न्यूनतम आद्रता 35% एवं अधिकतम आद्रता 70% रहेगी। इसके कारण दिन में गर्मी का एहसास होगा तो रात में ठंड बढ़ेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

बीएड पार्ट 2 की परीक्षा एक से मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2018-21 के बीएड पार्ट 2 के वार्षिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 1 दिसंबर से होगी ।इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा प्रोग्राम की सूची भी जारी कर दी गई है ।इसे विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है ।हालांकि परीक्षा केंद्र की सूची जारी नहीं की गई है ।मुंगेर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि बीएड पार्ट 2 की परीक्षा 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक होगी।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक सह कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश कुमार ने शुक्रवार को 14 से 18 नवंबर तक के लिए जिले के मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान जारी करते हुए श्री कुमार ने बताया कि, 18 नवंबर तक जिले का आकाश साफ रहेगा। इस दौरान मध्यम हवा चलेगी । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 33℃ एवं न्यूनतम तापमान17℃ रहने की संभावना है। इसके साथ-साथ न्यूनतम आद्रता 35% एवं अधिकतम आद्रता 70% रहेगी। इसके कारण दिन में गर्मी का एहसास होगा तो रात में ठंड बढ़ेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

केवीके, मुंगेर ने किसानों को कृषि अपशिष्टों के संबंध में जारी किया सलाह शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक सह कार्यक्रम समन्वयक मुकेश कुमार ने जिले में धान की कटाई के बाद पुआल जलाने को लेकर पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग के निर्देशों के संबंध में जागरूकता के उद्देश्य से जिले के किसानों को सलाह एवं निर्देश जारी किया है। श्री कुमार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जिले के जो भी किसान धान काटने के बाद पुआल जलाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने कहा कि, पुआल जलाना अब दंडनीय अपराध है। अतः पुआल जलाने पर कार्रवाई के तहत 3 साल तक के लिए किसान रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा। भविष्य में सरकार द्वारा कृषि विभाग से मिलने वाले किसी भी तरह का लाभ या सरकारी सहायता नहीं दी जाएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड कार्यालय में शौचालयों पर ताला लटका है सुनने के लिए क्लिक करें

नरेश आनंन्द की रिपोर्ट बरियारपुर रेलवे उपरी पुल मे टुटना प्रारंम्भ

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रहे हैं,कि -विश्व निमोनिया दिवस आज - सर्दियों के मौसम में निमोनिया के संक्रमण का ख़तरा - न्यूमो कॉकल वैक्सीन (पीसीवी) के वैक्सीनेशन से हीं निमोनिया से बचाव सम्भव - इस वर्ष का थीम ‘स्टॉप निमोनिया, एव्री ब्रेथ कॉन्ट्स’ मुंगेर, 11 नवंबर। सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ हीं नवजात शिशुओं, बुजुर्गों व आम लोगों के निमोनिया से पीड़ित होने की संभावना बढ़ गयी है। इस बीमारी से नवजात शिशु से पांच वर्ष तक उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। नवजात शिशुओं एवं 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। जिससे उनमें निमोनिया के संक्रमण का खतरा काफी अधिक होता है।

ईट भट्ठो पर काम शुरू ,मजदूरों को मिलने लगा काम विभिन्न ईट भट्ठा पर ईट पथाई का काम शुरू होने से मजदूरों को रोजगार मिलना शुरू हो गया है। रोजगार के लिए बरसात के दिनों में काम के लिए पलायन कर चुके मजदूर धान काटने एवं ईट भट्ठा पर ईट पथाई करने के लिए अपने अपने घरों को लौट चुके हैं। हालांकि अभी ईट भट्ठे पर पूरी तरह से सारे कार्य नहीं हो रहे हैं। लेकिन मजदूरों को ईट पथाई एवं मिट्टी बनाते देखा जा सकता है। वही मजदूरों ने कहा कि पर्व त्यौहार के मौसम में काम शुरू हो जाने से अब दीपावली एवं छठ पर्व पर कर्ज नहीं लेना पड़ेगा। लगातार काम मिलने से अच्छी आमदनी हो जा रही है ।वहीं धान कटनी का भी समय चल रहा है। धान कटनी से घर में अनाज की व्यवस्था हो जा रही है।