बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक सह कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश कुमार ने शुक्रवार को 14 से 18 नवंबर तक के लिए जिले के मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान जारी करते हुए श्री कुमार ने बताया कि, 18 नवंबर तक जिले का आकाश साफ रहेगा। इस दौरान मध्यम हवा चलेगी । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 33℃ एवं न्यूनतम तापमान17℃ रहने की संभावना है। इसके साथ-साथ न्यूनतम आद्रता 35% एवं अधिकतम आद्रता 70% रहेगी। इसके कारण दिन में गर्मी का एहसास होगा तो रात में ठंड बढ़ेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
