बिहार राज्य के मुंगेर जिला से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रहे हैं,कि -विश्व निमोनिया दिवस आज - सर्दियों के मौसम में निमोनिया के संक्रमण का ख़तरा - न्यूमो कॉकल वैक्सीन (पीसीवी) के वैक्सीनेशन से हीं निमोनिया से बचाव सम्भव - इस वर्ष का थीम ‘स्टॉप निमोनिया, एव्री ब्रेथ कॉन्ट्स’ मुंगेर, 11 नवंबर। सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ हीं नवजात शिशुओं, बुजुर्गों व आम लोगों के निमोनिया से पीड़ित होने की संभावना बढ़ गयी है। इस बीमारी से नवजात शिशु से पांच वर्ष तक उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। नवजात शिशुओं एवं 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। जिससे उनमें निमोनिया के संक्रमण का खतरा काफी अधिक होता है।
