20-21 नवंबर को निजी नाव के परिचालन पर रहेगा प्रतिबंध लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा में विधि व्यवस्था संधारण तथा कोविड-19 के लिए एहतियात बरते जाने वाली आवश्यक तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी ने दिशानिर्देश प्रेक्षागृह सभागार में आयोजित बैठक में दी। इस बैठक में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ नगर निकायों एवं पंचायतों के जनप्रतिनिधि शामिल थे। बैठक में जिला पदाधिकारी रचना पाटिल ने घाटों पर एवं शहर में की गई व्यवस्था की जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि घाट पर जल स्तर की गहराई का आकलन करते हुए बैरिकेडिंग किया जाएगा। 20 नवंबर से 21 नवंबर के अपराहन तक गंगा नदी में निजी नाव का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । सुरक्षा की दृष्टि से प्रशिक्षित गोताखोर पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट हेल्थ टीम के साथ उपलब्ध रहेंगे। एसडीआरएफ की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। संक्रमण को देखते हुए छठ घाटों पर लगातार साफ सफाई एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है एवं मार्गों पर खुला तार की मरम्मत का निर्देश दिया गया है। छठ घाटों पर स्थाई नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गई है जहां से खोया पाया, गुमशुदा केंद्र के संचालन किया जाएगा । इसके अतिरिक्त घाटों पर हेल्प डेस्क, महिलाओं के वस्त्र बदलने हेतु कक्ष एवं पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। यातायात प्रबंधन एवं वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने हेतु विभिन्न छठ घाट के आसपास ड्रॉप गेट बनाया गया । स्थाई जिला नियंत्रण कक्ष जिसका मो. नंबर 85 4441 2352काम करेगा। जिला प्रशासन आम जनों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्य में आवश्यक सहयोग करें।
"नियुक्ति घोटाला के सूत्रधार शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी का एनसीपी ने किया पुतला दहन नियुक्ति घोटाले का सूत्रधार शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को उसके संरक्षक सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री बना दिया जबकि उसकी जगह जेल में होनी चाहिए। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने नवनियुक्त शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी का शहीद अब्दुल हमीद चौक पर पुतला दहन करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि 2012-13 में सबौर कृषि विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति के रूप में मेवालाल चौधरी ने 161 सहायक प्रोफेसर और कनीय वैज्ञानिकों की नियुक्ति 15 से 20 लाख रुपए प्रति कंडिडेट लेकर नियुक्त किया था। इसके कारण निगरानी कोर्ट से मेवालाल की गिरफ्तारी का वारंट भी जारी हुआ था और वो फरार हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फरारी के दौरान मेवालाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संरक्षण में गिरफ्तारी से बचे रहे। श्री केशरी ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि ऐसे आदतन घोटालेबाज मेवालाल को शिक्षा मंत्री बनाकर नीतीश कुमार ने साबित कर दिया कि वे बिहार में पूर्ववत भ्रष्टाचार की गंगोत्री बहाते रहेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम में नरेश कुमार गुप्ता, मनोरंजन सिंह, आजाद शर्मा, मोनू सिन्हा, शंकर यादव, मो० सलाम, मो० राजा, पप्पू मंडल, किशन मंडल, संजीव वर्मा, प्रमोद शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष शीला सिन्हा, सोनी देवी, किरण देवी, शोभा देवी, बेबी देवी, रंजू देवी, अजय प्रसाद एवं सूरज मंडल सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।
छठ पर्व की तैयारी में जोर-शोर से जुटे लोग दीपावली का पर्व खत्म होते ही ग्रामीण क्षेत्र में लोग छठ पर्व की तैयारी में जुट गए ।इधर प्रशासन द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया गया है। बाजार में छठ पर्व से जुड़े सामग्रियां बिकने लगी है। व्यापारी अन्य सामान स्टॉक कर रहे हैं। जिससे छठ पर्व में अच्छी बिक्री हो सके। बाजार में नारियल 40 से 80 रुपए जोड़ी बिक रहा हैं। फल दुकानदार भी छठ पर्व की सामग्री लाकर बाजारों में बैठ गए हैं ।जिससे कि छठ पर्व में उन लोगों की अच्छी बिक्री हो सके। बाजार में सूप 80 रुपए प्रति सूप की दर से बिक्री कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में छठ पर्व का बहुत अधिक महत्व है। इसलिए महंगाई के बावजूद भी गरीबों को छठ पर्व की सामग्री खरीद करते देखा जा रहा है ।हालांकि अभी बाजार में छठ के लिए नारियल एवं सूप की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। लेकिन जल्द ही फल की बिक्री भी बाजार में छठ पर्व के लिए शुरू हो जाएगी। इधर लोगों में छठ पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
जमालपुर शहरी क्षेत्र में छाया अंधकार।
आज दिनांक 16-11-2020 हसनपुर काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान मिर्ज़ापुर बरदह शांति समिति के द्वारा सीताकुण्ड में आरती लेने के क्रम में मुंगेर की डीएम श्रीमती रचना पाटिल , मुंगेर के तेजतर्रार एसपी श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो, सदर एसडीओ श्री खगेश चन्द्र झा , एसडीपीओ श्री नंद जी, लॉ एंड ऑर्डर एसपी श्री संजय सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी दलजीत झा, इंस्पेक्टर राजेश शरण, यातायात डीएसपी मनोज सिन्हा और साथ मे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो• शहाब मलिक , पूर्व प्रमुख विभांशु निराला, पूर्व जिला पार्षद परवेज़ चाँद , जदयू सेवादल के समशाद मलिक, मो• जसीम उद्दीन, फ़िरोज़ समद , मास्टर मो• समशाद , मो• सोएब , मो• नजीमुद्दीन आदि मिलकर आपसी भाईचारे के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराते हुए।
आज शाम 4:30 बजे नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण लेंगे सूचना यह भी है कि मुंगेर जिला के तारापुर विधानसभा से जदयू से जीते हुए विधायक मेवालाल चौधरी भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण लेंगे मुंगेर जिला के जदयू कार्यकर्ता में खुशी का लहर
चौक बाजार में लगी आग से शहर के लोग स्तब्ध।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। मुंगेर के चौक बाजार स्थित एक कपड़ा के गोदाम में शनिवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पाकर एडीएम विद्यानंद सिंह, डीडीसी संजय कुमार, एसडीओ खगेश चंद्र झा, डीटीओ रामाशंकर, डीसीएलआर, आपदा पदाधिकारी एवं कोतवाली पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की ।अभी तकआग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। गणीमत ही कहा जाए कि दीपावली के कारण घर के सारे सदस्य जगे हुए थे। आग लगते ही सभी लोग पीछे के रास्ते सुरक्षित बाहर निकल आए। इसके बाद अगलगी की सूचना कोतवाली थाना को दी गई। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही फायर बिग्रेड की गाड़िया चौक बाजार पहुंची। वहीं, बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए। आग की तेज लपटों के कारण आग बूझाने में काफी परेशानी आ रही थी।
राष्ट्रहित का गला घोंटकर, छेद न करना थाली में... मिट्टी वाले दीये जलाना, अबकी बार दीवाली में... देश के धन को देश में रखना, नहीं बहाना नाली में.. मिट्टी वाले दीये जलाना, अबकी बार दीवाली में... बने जो अपनी मिट्टी से, वो दिये बिकें बाज़ारों में... छुपी है वैज्ञानिकता अपने, सभी तीज़-त्यौहारों में... चायनिज़ झालर से आकर्षित, कीट-पतंगे आते हैं... जबकि दीये में जलकर, बरसाती कीड़े मर जाते हैं... कार्तिक दीप-दान से बदले, पितृ-दोष खुशहाली में... मिट्टी वाले दीये जलाना... अबकी बार दीवाली में... मिट्टी वाले दीये जलाना... अबकी बार दीवाली में... कार्तिक की अमावस वाली, रात न अबकी काली हो... दीये बनाने वालों की भी, खुशियों भरी दीवाली हो... अपने देश का पैसा जाये, अपने भाई की झोली में... गया जो दुश्मन देश में पैसा, लगेगा रायफ़ल गोली में... देश की सीमा रहे सुरक्षित, चुक न हो रखवाली में... मिट्टी वाले दीये जलाना... अबकी बार दीवाली में... मिट्टी वाले दीये जलाना.. अबकी बार दीवाली में...
आज दीपावली का त्यौहार है मोबाइल वाणी की ओर से समस्त देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीपक की तरह ही सभी का घर हमेशा जगमगाते रहे
Transcript Unavailable.
