हवेली खड़कपुर के बेहरा पंचायत के मुखिया श्रीमती बबीता देवी ने आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं समस्त देशवासियों को दिया

धरहरा (संवाददाता):संग्रामपुर थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार की कलम से महापर्व छठ को लेकर लिखी गई कुछ पंक्तियाँ। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी तक 4 दिनों में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा संपन्न होती है। इस पर्व में हर एक व्यक्ति अपने आप को अनुशासित रखता है।हर व्यक्ति इस बात का ख्याल रखते हैं कि पूजा के दौरान किसी भी तरह का कोई त्रुटि ना हो।अपने घर-परिवार एवं आसपास कि स्वच्छता का पूरा ख्याल रखते है। हर आदमी अपने आचरण से शुद्ध होते हैं उनके व्यवहार से किसी को किसी भी तरह का कष्ट न पहुंचे इसका भी ख्याल रखते हैं। यह पर्व सामाजिक सद्भाव की भी अनूठी मिसाल पेश करता है।इस पर्व में समाज के हर वर्ग जाति की एक अपनी सहभागीता होती है। ऊंच-नीच जात-पात का कोई ख्याल नहीं होता कोई भेदभाव नहीं होता है।एक ही घाट पे समाज के सभी वर्ग जाति के लोग सूर्य उपासना करते हैं। इस पर्व में किसी भी पंडित एवं पुरोहित की भी आवश्यकता नहीं होती है।भगवान एवं भक्तों के बीच में कोई माध्यम भी नहीं होता है।भक्त प्रत्यक्ष रूप से भगवान के साथ जुड़ते हैं।

धरहरा(संवाददाता):जिलाधिकारी रचना पाटिल एवं मुगेंर पुलिस कप्तान मानवजीत सिंह ढिल्लो ने संयुक्त रूप से महापर्व छठ पुजा को शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर पुजा स्थलो का निरिक्षण किया।जिलाधिकारी रचना पाटील ने धरहरा प्रखंड के महरना गाँव पहुँचकर महरना तालाब पर होने बाले महापर्व छठ पुजा की स्थल निरिक्षण के क्रम मे धरहरा महरना पंचायत मे होने बाले छठ पुजा की अधतन जानकारी लेते हुए सरकार के निर्देशो का हर संभव पालन करने का निर्देश जनप्रतिनिधियो को दिया ताकि कोविड -19 से जनमानस की रक्षा की जा सके।वहीं एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह से सुरक्षा के संदर्भ मे हर पहलुओ की जानकारी लेते हुए महापर्व छठ पुजा शांतिपूर्ण माहोल मे सफल बनाने का निर्देश दिया।मौके पर धरहरा बीडीओ डाँ प्रभात रंजन,सीओ पूजा कुमारी,धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह,अंचल निरिक्षक सुनील पोद्दार ,कृष्ण आसरे,भवेश कुमार,राजा याद़व सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजुद थे ।

मुंगेर से विपिन कुमार की रिपोर्ट

नहाय खाय के साथ महापर्व छठ आज से लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज से प्रारंभ हो गया। कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा मनाई जाती है ।इस वर्ष 20 नवंबर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। 21 को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किए जाएंगे ।वहीं बुधवार को नहाए खाय, गुरुवार को खरना, शुक्रवार को संध्या अर्घ्य,शनिवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करेंगे ।इसके बाद छठ महापर्व संपन्न होगा। छठ पर्व मुख्य रूप से सूर्य देव की आराधना तथा संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए किया जाता है। माना जाता है कि सूर्यदेव की कृपा से सेहत अच्छी रहती है। घर में धन के भंडार भरे रहते हैं। छठ माई संतान प्रदान करती है ।सूर्य के समान संतान के लिए भी उपवास रखा जाता है। व्रती अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए इस व्रत को रखते हैं ।चार दिवसीय पर्व के पहले दिन नहाय खाय के दिन वर्ती स्नान आदि कर नए वस्त्र धारण करती है ।वर्ती शाकाहारी भोजन लेते हैं ।वर्ती के भोजन करने के पश्चात ही घर के बाकी सदस्य भोजन करते हैं।

स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से तैयार जिला प्रशासन द्वारा लोक आस्था के महापर्व को घर पर ही मनाने की अपील की जा रही है। गंगा घाटों पर आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए 5 घाटों पर एक एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है ।वहीं पांच एंबुलेंस घाट के समीप तैनात रहेंगे। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है ।सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य विभाग से अतिरिक्त चिकित्सक की मांग की गई है।

बीएड की परीक्षा 15 दिसंबर से बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा सत्र 2019-21 की परीक्षा की तिथि मुंगेर विश्वविद्यालय ने जारी कर दी है ।इस संबंध में जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 15 दिसंबर से प्रारंभ होगी एवं 22 दिसंबर को संपन्न होगी ।परीक्षा प्रत्येक दिन प्रथम पाली में होगी ।उन्होंने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय में पांच बीएड कॉलेज हैं ।लगभग 650 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शीघ्र परीक्षा केंद्रों की घोषणा की जाएगी।

• 15 नवम्बर से 21 नवम्बर तक राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, वेबिनार का हुआ आयोजन • मेडिकल कॉलेज एवं जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन • प्रसव के दौरान एवं शिशु जन्म के 24 घंटे के भीतर 40% नवजातों की होती है मौत • आवश्यक नवजात देखभाल शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में असरदार पटना/ 18 नवंबर: बिहार के शिशु मृत्यु दर में कमी आयी है. फैसिलिटी एवं सामुदायिक स्तर पर नवजात शिशुओं को प्रदान की जाने वाली बेहतर देखभाल से ही यह संभव हो सका है. लेकिन अभी भी कई स्तर पर सुधार की जरूरत है. इस दिशा में 15 नवम्बर से 21 नवम्बर तक आयोजित की जा रही राष्ट्रीय नवजात सप्ताह काफी उपयोगी साबित हो सकती है. उक्त बातें राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय नवजात सप्ताह के ई-लांच एवं वर्चुअल उनमुखीकरण के दौरान कही. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर।

-गर्भवती,शिशु और बुजुर्ग छठ घाट की भीड़ से बचें -कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन अनिवार्य - घाटों के लिए कुल 91 टीम, 5 अतिरिक्त मेडिकल टीम और 36 एंबुलेंस तैनात रहेगी। पटना, 18 नवम्बर। राज्य भर में चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ बुधवार से नहाय –खाए के साथ हो रहा है। जिले के हर छोटे- बड़े घाटों पर सूरजदेव को शाम और सुबह के अर्घ्य देने के लिए काफी तादाद में लोग जमा होंगे। इस दौरान दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करना काफी कठिन होगा। इससे कोविड संक्रमण की संभावना बढ़ जाएगी। ऐसे में हमारी जागरूकता और कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन ही हमें और हमारे अपनों को सुरक्षित रख सकता है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर।

चोरी करने वाली महिला की पिटाई कर, किया पुलिस के हवाले मुंगेर के कष्टहरणी घाट पर आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। छठ पर्व को लेकर कष्टहरणी घाट पर गंगा स्नान करने काफी संख्या में महिलाएं आती‌ है। ऐसे भीड़ का फायदा उठाने के लिए चोर भी सक्रिय हो जाते हैं।ऐसी ही घटना आज कष्टहरणी घाट पर घटी। भीड़ का फायदा उठाने के लिए महिला चोर ने गंगा स्नान करने आई महिला का जेबर‌ और रुपए चुराई लेकिन वहां मौजूद महिलाओं ने महिला चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला चोर को पकड़ने के बाद वहां मौजूद महिलाओं ने जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय पुलिस ने उस जख्मी महिला चोर को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।बताया जाता है कि महिला चोर ‌भागलपुर‌ की रहने वाली है। महिला चोर ने बताया कि हमें बेवजह पीटकर ‌पुलिस के हवाले किया गया है।हम कुछ भी नहीं चुराए।