चौक बाजार में लगी आग से शहर के लोग स्तब्ध।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। मुंगेर के चौक बाजार स्थित एक कपड़ा के गोदाम में शनिवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पाकर एडीएम विद्यानंद सिंह, डीडीसी संजय कुमार, एसडीओ खगेश चंद्र झा, डीटीओ रामाशंकर, डीसीएलआर, आपदा पदाधिकारी एवं कोतवाली पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की ।अभी तकआग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। गणीमत ही कहा जाए कि दीपावली के कारण घर के सारे सदस्य जगे हुए थे। आग लगते ही सभी लोग पीछे के रास्ते सुरक्षित बाहर निकल आए। इसके बाद अगलगी की सूचना कोतवाली थाना को दी गई। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही फायर बिग्रेड की गाड़िया चौक बाजार पहुंची। वहीं, बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए। आग की तेज लपटों के कारण आग बूझाने में काफी परेशानी आ रही थी।