"नियुक्ति घोटाला के सूत्रधार शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी का एनसीपी ने किया पुतला दहन नियुक्ति घोटाले का सूत्रधार शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को उसके संरक्षक सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री बना दिया जबकि उसकी जगह जेल में होनी चाहिए। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने नवनियुक्त शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी का शहीद अब्दुल हमीद चौक पर पुतला दहन करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि 2012-13 में सबौर कृषि विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति के रूप में मेवालाल चौधरी ने 161 सहायक प्रोफेसर और कनीय वैज्ञानिकों की नियुक्ति 15 से 20 लाख रुपए प्रति कंडिडेट लेकर नियुक्त किया था। इसके कारण निगरानी कोर्ट से मेवालाल की गिरफ्तारी का वारंट भी जारी हुआ था और वो फरार हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फरारी के दौरान मेवालाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संरक्षण में गिरफ्तारी से बचे रहे। श्री केशरी ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि ऐसे आदतन घोटालेबाज मेवालाल को शिक्षा मंत्री बनाकर नीतीश कुमार ने साबित कर दिया कि वे बिहार में पूर्ववत भ्रष्टाचार की गंगोत्री बहाते रहेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम में नरेश कुमार गुप्ता, मनोरंजन सिंह, आजाद शर्मा, मोनू सिन्हा, शंकर यादव, मो० सलाम, मो० राजा, पप्पू मंडल, किशन मंडल, संजीव वर्मा, प्रमोद शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष शीला सिन्हा, सोनी देवी, किरण देवी, शोभा देवी, बेबी देवी, रंजू देवी, अजय प्रसाद एवं सूरज मंडल सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।