अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जुर्माना वसूलने का अंतिम चेतावनी.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम कटिबद्ध है। विगत दिन भी नगर निगम के उपनगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद के नेतृत्व में शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अपील किया गया था कि सड़क किनारे सफेद चिन्ह के बाहर ही दुकान लगाएं। मुख्य सड़क मार्ग में ठेला चालक स्थिर होकर दुकान नहीं लगाए। मुख्य सड़क मार्ग पर चलते फिरते नजर आए। मुख्य सड़क मार्ग को छोड़कर शहर के दूसरे सड़क ठेला रोक करके भी व्यवसाय कर सकते हैं ।वही स्थाई दुकानदार को भी नगर निगम द्वारा स्पष्ट कहा गया था कि अपने दुकान के आगे लगे हुए शेड को हटा लें। जिससे शहर में जाम की स्थिति नहीं हो।बावजूद बुधवार को आदतन दुकानदार और ठेला चालक सफेद चिन्ह के अंदर दुकान लगा रखे थे ।जिसको देखकर नगर निगम कर्मियों ने उपनगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए लटके हुए शेड और ठेला चालक को वहां से हटाया । दुकानदारों और ठेला परकर रहे व्यवसायी को स्पष्ट रूप से कहा कि यदि लगातार इस तरह की गलतियां होती है तो नगर निगम प्रशासन बाध्य होकर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूलेगी। हर हाल में सड़क के सफेद चिन्ह के बाहर ही दुकान लगाएं ।वहीं सड़क किनारे बेच रहे फुटकर विक्रेताओं को भी कौड़ा मैदान के गढ़ैया मार्केट में तथा किला क्षेत्र अंतर्गत शहीद स्मारक के बगल वाले सड़क पर सब्जी बेचने को लेकर शिफ्ट करने के लिए कहा गया था ।लेकिन अभी तक वह लोग वहां शिफ्ट नहीं किए हैं। जिससे सड़क के किनारे सब्जी बेचते हुए देखा जा रहा है ।बुधवार को भी नगर निगम प्रशासन द्वारा सभी सब्जी विक्रेताओं को कहा गया है कि दोनों जगह जहां जिनको शिफ्ट करने के लिए कहा गया है, वहां जल्द शिफ्ट करें। अतिक्रमण हटाओ अभियान कार्यक्रम में अतिक्रमण प्रभारी दिनेश ,टैक्स दरोगा पवन सिंह समेत कई नगर निगम कर्मी शामिल थे।
गर्भवती महिलाओं का शिविर लगाकर किया गया ए एन सी जांच खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के गोगरी सदर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का शिविर लगाकर यहां के डॉक्टर कर्मियों के द्वारा एनएससी जांच किया गया जांच के बाद गर्भवती महिलाओं को कई सावधानियां बरतने का भी बताया गया तथा यहां के महिलाओं को फल का भी वितरण किया गया मैं मोबाइल वाणी न्यू से रविंद्र कुमार धन्यवाद
आगजनी घटना के बाद पीड़ित परिवारों को नहीं मिला मुआवजा खगड़िया जिला के बेलदौर प्रखंड के कंजरी पंचायत में एक व्यक्ति के घर में आग लग जाने के बाद घर का सारा सामान जलकर हो गया स्वाहा घर में रखे बहुत सारे कीमती अनाज कपड़े के अलावा घर में मवेशी तक को निकालने का मौका नहीं मिला और मवेशी तक जलकर होगा स्वाहा इतने सारा होने के बाद भी जल्द और प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी आवेदन की घटनास्थल पर नहीं पहुंचने के बाद आ नहीं लिए पीठ परिवार की सूची परिवार को कहना है कि अभी तक हमें एक तक भी नहीं दिया गया वहीं अधिकारियों के द्वारा बताया गया है अधिकारियों के द्वारा बताए गए की घर नहीं जलाए बसा जलाएं पीड़ित परिवार को कहना है कि घर हो या भाषा किसी का तो जला है उसे मुआवजा मिलना चाहिए लेकिन उसे अभी तक नहीं मिला है मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद
हवेली खरगपुर के शामपुर थाना अंतर्गत मानपुर गांव में शराब पीकर उत्पात मचा रहे शराबियों को ग्रामीणों ने पीटा ग्रामीणों का कहना है कि शराब पीकर गाली गलौज पूरे गांव वाले को कर रहे थे
भारत बंद में राजद का जबरदस्त समर्थन मंगलवार को केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी काला कानून को वापस लेने को लेकर देश व्यापक भारत बंद के समर्थन में जिला राजद जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के सहयोगी दल सीपीआई, कांग्रेस, एवं एनसीपी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मुंगेर रेलवे स्टेशन से शांतिपूर्ण प्रदर्शन के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते हुए निकले इस दौरान अधिकांश दुकानें स्वतःस्फूर्त बंद था जबकि सभी स्कूल कालेज एवं बैंक जुलूस को देख स्वतः बंद कर दिया जबकि प्रदर्शनकारियों ने शहर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार के विरोध में नारा लगाते हुए भ्रमण कर राजीव गांधी चौक पर सभा में परिणत होकर महागठबंधन के कांग्रेस विधायक प्रोफेसर अजय कुमार सिंह ने देश के किसानों को उद्योगपतियों के हाथों गिरवी रखने वाले काला कानून से देश के गरीबों को खाना पर लाला पड़ने वाला है ,चावल,गेहूँ, दलहन,तिलहन की कीमत आसमान छूने लग जाएगा, ऐसी स्थिति में मोदी सरकार के नया काला कानून वापस कराना एकमात्र विकल्प है राजद जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह ने कहाकि हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संकल्प लिया है कि जब तक किसान विरोधी काला कानून वापस नहीं लेता है तबतक हम आन्दोलन करते रहेंगे सीपीआई नेता दिलिप कुमार ने कहाकि मोदी सरकार जब से अस्तित्व में आई है अंबानी,अम्बानी के हाथों की कठपुतली बनकर रह गयी है और देश की सम्पत्ति का निजीकरण कर करोड़ों लोगों को बेरोजगार बना दिया है सारे फैसले जन विरोधी लिए जा रहे हैं देश की जनता को गुमराह कर मंदिर, मस्जिद, हिन्दुस्तान पाकिस्तान, जैसी मुद्दों में उलझाने का काम कर रही है प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहाकि मोदी सरकार जब से आई है देश की जनता को ठगने का काम कर रही देशभक्ति का पाठ पढ़ाकर हर तरफ लूट खसोट कर जनता को कंगाल बनाने पर तुली है सरकार के गलत फैसले का विरोध करने वाले को देशद्रोही की करार दे दिया जाता है किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसान भाई को अन्नदाता कहा जाता है लेकिन मोदी सरकार ने उसे कंगाल करने का काम किया है जिसे देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी मैं भी एक कृषक है हमलोगों पर भी खतरा मंडराने लगी है प्रदर्शनकारियों में राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव,जिला उपाध्यक्ष प्रो विनय कुमार सुमन, संजय पासवान, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, प्रधान महासचिव शरद चन्द्र राय,जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु उर्फ़ अरबिंद,जिला महासचिव श्रीकांत यादव,मो एजाज अहमद,युवा राजद अध्यक्ष आशिफ वसीम,महिला अध्यक्ष बबिता भारती,बमबम राय, एसी एस टी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अशोक रजक,किसान नेता अनुज पासवान,मजदूर नेता जुगल यादव,आदर्श राजा,राजाराम गुप्ता,मो शकील,मो कौशर फ़ैयाद सहित सैकड़ों महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे।
सशक्त स्थाई समिति के बैठक संपन्न -डिब्बा बंद व्यवसायी तथा सेफ्टी टैंक सफाई एजेंसी से लिया जाएगा ट्रेड लाइसेंस शुल्क नगर निगम कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सशक्त स्थाई समिति की बैठक मेयर रुमाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में डिब्बा बंद पानी से संबंधित व्यवसायी तथा सेफ्टी टैंक सफाई एजेंसी से ट्रेड लाइसेंस शुल्क 5000 प्रति वर्ष प्राप्त करने पर विचार किया गया। नगर निगम सैरात पूर्वी किला गेट शौचालय वर्ष 2021 के लिए 2 लाख 28 हजार 165 रुपए पर डाक बंदोबस्ती कराने हेतु विचार किया गया ।नगर निगम सैरात नगर निगम मुंगेर क्षेत्र अंतर्गत सभी चौक चौराहे ,गोलंबर, त्रिकोणीय आदि स्थानों पर वाणिज्य विज्ञापन प्रसारण से होर्डिंग शुल्क वसूली ,डाक बंदोबस्ती वर्ष 2021-22 के लिए डाक बंदोबस्ती की सुरक्षित जमा राशि पर विचार किया गया। अभिव्यक्ति की अभिरुचि संख्या 2910 के आलोक में नगर निगम क्षेत्र के प्रति भूखंड हेतु प्राप्त निविदा के अंतर्गत प्राप्त आवेदन के निष्पादन पर विचार किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
धरहरा(संवाददाता):नौकरशाह की उदासीनता के कारण धरहरा प्रखंड मे सरकार द्वारा चलाई जा रही सात निश्चय योजना हाथी का दाँत बनकर रह गया है।विदित हो कि नीतीश सरकार का अतिमहत्वाकांक्षी योजना हर घर नल का जल ईटवा पंचायत के वार्ड संख्या 3 के एक सौ घरो के महादलित बस्ती में माडल प्राकरण के तहत योजना बनाई गई,लेकिन यह योजना नौकरशाह,जनप्रतिनिधि के लूट-खसोट के कारण यह योजना महादलित परिवार के लोगो को शुद्ध पेयजल पहुँचाने में नाकाम दिख रही है।महादलित समुदाय के ग्रामीण पबिया देवी,सरस्वती देवी,टुनिया देवी,तेतर मांझी, बीडीओ माँझी,मनोहर माँझी, प्रकाश माँझी,नोखेलाल माँझी आदि ग्रामीणो ने बताया कि जब से हर घर नल का जल घरो तक पहुंचाने के लिए बोरिग कर घरो तक पाइप बिछाया गया है तब से गंदा पानी बोरिग से निकलने के कारण पानी का सप्लाई यदा-कदा ही चलता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
धरहरा(संवाददाता):भारत सरकार के कृषि बिल के विरुद्ध महागठबंधन के नेताओं ने धरहरा बाजार सहित धरहरा-दशरथपुर मुख्य मार्ग को घंटो बाधित किया।राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव के नेतृत्व में धरहरा बाजार स्थित मुख्य सङक पर बाँस-बल्ला लगाकर मुख्य सङक को घंटो जाम किया।मौके पर काँग्रेस के जिला के युवा नेता बंकिम सिंह उर्फ कन्हैया,काँग्रेस के धरहरा प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर सिंह,विध्यानंद सिंह,युवा राजद अध्यक्ष संदीप कुमार,पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज पासवान,मोहम्मद शबीर आलम,पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक यादव,गंगा यादव,हिमांशु निराला, काँग्रेस युवा नेता अनुज सिंह,अनमोल मिश्र,केशव मिश्र आदि नेताओ ने एक स्वर मे कहा कि भाजपा का कृषि बिल किसान विरोधी है इससे किसानो को लाभ कम एवं पूँजीपतियो को अधिक लाभ मिलने वाला बिल है।भाजपा ने हमेशा किसान विरोधी कार्य कर किसानो को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है,जो महागठबंधन के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने किसान बिल को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के गगन भेदी नारे लगाते हुए प्रखंड के कई कार्यालय को बंद करवाये।
बेटे बहू और पोते के खिलाफ थाने में आवेदन सुनने के लिए क्लिक करें
मुंगेर से विपिन कुमार की रिपोर्ट
