भारत बंद में राजद का जबरदस्त समर्थन मंगलवार को केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी काला कानून को वापस लेने को लेकर देश व्यापक भारत बंद के समर्थन में जिला राजद जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के सहयोगी दल सीपीआई, कांग्रेस, एवं एनसीपी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मुंगेर रेलवे स्टेशन से शांतिपूर्ण प्रदर्शन के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते हुए निकले इस दौरान अधिकांश दुकानें स्वतःस्फूर्त बंद था जबकि सभी स्कूल कालेज एवं बैंक जुलूस को देख स्वतः बंद कर दिया जबकि प्रदर्शनकारियों ने शहर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार के विरोध में नारा लगाते हुए भ्रमण कर राजीव गांधी चौक पर सभा में परिणत होकर महागठबंधन के कांग्रेस विधायक प्रोफेसर अजय कुमार सिंह ने देश के किसानों को उद्योगपतियों के हाथों गिरवी रखने वाले काला कानून से देश के गरीबों को खाना पर लाला पड़ने वाला है ,चावल,गेहूँ, दलहन,तिलहन की कीमत आसमान छूने लग जाएगा, ऐसी स्थिति में मोदी सरकार के नया काला कानून वापस कराना एकमात्र विकल्प है राजद जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह ने कहाकि हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संकल्प लिया है कि जब तक किसान विरोधी काला कानून वापस नहीं लेता है तबतक हम आन्दोलन करते रहेंगे सीपीआई नेता दिलिप कुमार ने कहाकि मोदी सरकार जब से अस्तित्व में आई है अंबानी,अम्बानी के हाथों की कठपुतली बनकर रह गयी है और देश की सम्पत्ति का निजीकरण कर करोड़ों लोगों को बेरोजगार बना दिया है सारे फैसले जन विरोधी लिए जा रहे हैं देश की जनता को गुमराह कर मंदिर, मस्जिद, हिन्दुस्तान पाकिस्तान, जैसी मुद्दों में उलझाने का काम कर रही है प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहाकि मोदी सरकार जब से आई है देश की जनता को ठगने का काम कर रही देशभक्ति का पाठ पढ़ाकर हर तरफ लूट खसोट कर जनता को कंगाल बनाने पर तुली है सरकार के गलत फैसले का विरोध करने वाले को देशद्रोही की करार दे दिया जाता है किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसान भाई को अन्नदाता कहा जाता है लेकिन मोदी सरकार ने उसे कंगाल करने का काम किया है जिसे देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी मैं भी एक कृषक है हमलोगों पर भी खतरा मंडराने लगी है प्रदर्शनकारियों में राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव,जिला उपाध्यक्ष प्रो विनय कुमार सुमन, संजय पासवान, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, प्रधान महासचिव शरद चन्द्र राय,जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु उर्फ़ अरबिंद,जिला महासचिव श्रीकांत यादव,मो एजाज अहमद,युवा राजद अध्यक्ष आशिफ वसीम,महिला अध्यक्ष बबिता भारती,बमबम राय, एसी एस टी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अशोक रजक,किसान नेता अनुज पासवान,मजदूर नेता जुगल यादव,आदर्श राजा,राजाराम गुप्ता,मो शकील,मो कौशर फ़ैयाद सहित सैकड़ों महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे।
