अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जुर्माना वसूलने का अंतिम चेतावनी.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम कटिबद्ध है। विगत दिन भी नगर निगम के उपनगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद के नेतृत्व में शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अपील किया गया था कि सड़क किनारे सफेद चिन्ह के बाहर ही दुकान लगाएं। मुख्य सड़क मार्ग में ठेला चालक स्थिर होकर दुकान नहीं लगाए। मुख्य सड़क मार्ग पर चलते फिरते नजर आए। मुख्य सड़क मार्ग को छोड़कर शहर के दूसरे सड़क ठेला रोक करके भी व्यवसाय कर सकते हैं ।वही स्थाई दुकानदार को भी नगर निगम द्वारा स्पष्ट कहा गया था कि अपने दुकान के आगे लगे हुए शेड को हटा लें। जिससे शहर में जाम की स्थिति नहीं हो।बावजूद बुधवार को आदतन दुकानदार और ठेला चालक सफेद चिन्ह के अंदर दुकान लगा रखे थे ।जिसको देखकर नगर निगम कर्मियों ने उपनगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए लटके हुए शेड और ठेला चालक को वहां से हटाया । दुकानदारों और ठेला परकर रहे व्यवसायी को स्पष्ट रूप से कहा कि यदि लगातार इस तरह की गलतियां होती है तो नगर निगम प्रशासन बाध्य होकर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूलेगी। हर हाल में सड़क के सफेद चिन्ह के बाहर ही दुकान लगाएं ।वहीं सड़क किनारे बेच रहे फुटकर विक्रेताओं को भी कौड़ा मैदान के गढ़ैया मार्केट में तथा किला क्षेत्र अंतर्गत शहीद स्मारक के बगल वाले सड़क पर सब्जी बेचने को लेकर शिफ्ट करने के लिए कहा गया था ।लेकिन अभी तक वह लोग वहां शिफ्ट नहीं किए हैं। जिससे सड़क के किनारे सब्जी बेचते हुए देखा जा रहा है ।बुधवार को भी नगर निगम प्रशासन द्वारा सभी सब्जी विक्रेताओं को कहा गया है कि दोनों जगह जहां जिनको शिफ्ट करने के लिए कहा गया है, वहां जल्द शिफ्ट करें। अतिक्रमण हटाओ अभियान कार्यक्रम में अतिक्रमण प्रभारी दिनेश ,टैक्स दरोगा पवन सिंह समेत कई नगर निगम कर्मी शामिल थे।