धरहरा(संवाददाता):भारत सरकार के कृषि बिल के विरुद्ध महागठबंधन के नेताओं ने धरहरा बाजार सहित धरहरा-दशरथपुर मुख्य मार्ग को घंटो बाधित किया।राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव के नेतृत्व में धरहरा बाजार स्थित मुख्य सङक पर बाँस-बल्ला लगाकर मुख्य सङक को घंटो जाम किया।मौके पर काँग्रेस के जिला के युवा नेता बंकिम सिंह उर्फ कन्हैया,काँग्रेस के धरहरा प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर सिंह,विध्यानंद सिंह,युवा राजद अध्यक्ष संदीप कुमार,पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज पासवान,मोहम्मद शबीर आलम,पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक यादव,गंगा यादव,हिमांशु निराला, काँग्रेस युवा नेता अनुज सिंह,अनमोल मिश्र,केशव मिश्र आदि नेताओ ने एक स्वर मे कहा कि भाजपा का कृषि बिल किसान विरोधी है इससे किसानो को लाभ कम एवं पूँजीपतियो को अधिक लाभ मिलने वाला बिल है।भाजपा ने हमेशा किसान विरोधी कार्य कर किसानो को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है,जो महागठबंधन के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने किसान बिल को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के गगन भेदी नारे लगाते हुए प्रखंड के कई कार्यालय को बंद करवाये।