धरहरा(संवाददाता):नौकरशाह की उदासीनता के कारण धरहरा प्रखंड मे सरकार द्वारा चलाई जा रही सात निश्चय योजना हाथी का दाँत बनकर रह गया है।विदित हो कि नीतीश सरकार का अतिमहत्वाकांक्षी योजना हर घर नल का जल ईटवा पंचायत के वार्ड संख्या 3 के एक सौ घरो के महादलित बस्ती में माडल प्राकरण के तहत योजना बनाई गई,लेकिन यह योजना नौकरशाह,जनप्रतिनिधि के लूट-खसोट के कारण यह योजना महादलित परिवार के लोगो को शुद्ध पेयजल पहुँचाने में नाकाम दिख रही है।महादलित समुदाय के ग्रामीण पबिया देवी,सरस्वती देवी,टुनिया देवी,तेतर मांझी, बीडीओ माँझी,मनोहर माँझी, प्रकाश माँझी,नोखेलाल माँझी आदि ग्रामीणो ने बताया कि जब से हर घर नल का जल घरो तक पहुंचाने के लिए बोरिग कर घरो तक पाइप बिछाया गया है तब से गंदा पानी बोरिग से निकलने के कारण पानी का सप्लाई यदा-कदा ही चलता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
