जलकर में मछली को लेकर दो गुटों में मारपीट होने से दो व्यक्ति हो गया घायल खगड़िया जिला के बेलदौर प्रखंड के अंतर्गत आने वाला चक्र मनिया गांव में जलकर पर मछली मारने के क्रम में दो गुटों में मारपीट के हो गया बताया जा रहा है कि बेलदौर के चरणीय में मछली मारने के दौरान मछली बंटवारे को लेकर के दोनों गुट आपस में एक दूसरे से भिड़ गए जिससे दोनों पक्षों की बुरी तरह चोट आई है मैं मोबाइल बनियों से रविंद्र कुमार धन्यवाद

आपसी विवाद में दो युवकों को पड़ोसियों ने जमकर पिटाई कर दी जिसकी सूचना गोगरी थाना में दी गई खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के अंतर्गत पंचायत में पड़ोसियों से मारपीट में दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से गोगरी के सदा र अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया इलाज के बाद दोनों युवक ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ गोगरी थाना में आवेदन देकर लिखित कार्रवाई करने के लिए का सूचना पाते ही गोगरी थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुड़ चुके हैं धन्यवाद

गोगरी सदर अस्पताल में 30 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया गया खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के अंतर्गत सदर अस्पताल में आज चिकित्सा कर्मियों के द्वारा 30 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन क्या गया ऑपरेशन किया जाने के बाद सभी महिलाओं को आवश्यक दवाओं देकर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया मैं मोबाइल वन न्यूज़ से रविंद्र कुमार

सुशासन सम्पोषित लाठी-गोलीकांड के खिलाफ मुंगेर बंद होगा ऐतिहासिक - केशरी फिर किसी अनुराग को बेमौत नहीं मरना पड़े और ना ही किसी को बेवजह सुशासन सम्पोषित लाठी-गोलीकांड का शिकार होना पड़े इसलिए कल के मुंगेर बंद को पूरी तरह से स्वत:स्फूर्त और ऐतिहासिक बनाया जा रहा है। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने मुंगेर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि मुंगेर बंदी को सभी पार्टियों-जातियों एवं संगठनों का समर्थन मिलना साबित करता है कि सुशासन सम्पोषित अत्याचार के खिलाफ पूरा मुंगेर एक पैर पर खड़ा हो चुका है। श्री केशरी ने नुक्कड़ सभा में ऐलान किया कि मुंगेर बंदी के दौरान किसी तरह का जुलूस-प्रदर्शन नहीं निकाला जाएगा। नुक्कड़ सभा दीनदयाल चौक से शुरू होकर बाटा चौक, राजीव गांधी चौक, ट्रेकर स्टैंड, कोड़ा मैदान चौक, सादीपुर, किरानापट्टी, लोहापट्टी, पुरबसराय, शहीद हमीद चौक एवं गुलज़ार पोखर आदि अनेकों चौक-चौराहों पर किया गया। नुक्कड़ सभा में संजीव वर्मा, दयानंद यादव, शंकर यादव, आजाद शर्मा, मोनू सिन्हा सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।

किसान विरोधी तीनों काला कानून के खिलाफ में "ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन" मुंगेर जिला कमेटी के द्वारा मुंगेर शहीद स्मारक के पास आज "तीसरा दिन धरना प्रदर्शन" का कार्यक्रम जारी रहा आज अनिश्चितकालीन धरना का अध्यक्षता किसान नेता से हवेली खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष "इंद्रदेव पासवान" ने किया, धरना पर उपस्थित लोग इंकलाब जिंदाबाद, किसान विरोधी तीनों काला कानून वापस लो, गिरफ्तार किसान नेताओं को बिना शर्त रिहा करो, किसान आंदोलन में पुलिसिया दमन बंद करो, अन्नदाता किसानों पर पानी,आंसू गैस के गोले बरसाना बंद करो, बिजली कानून 2020 वापस लो, अडानी अंबानी का गोदाम बंद करो, ब्लॉक स्तर पर कोल्ड स्टोर गोदाम बनाना शुरू करो, आदि नारे लगा रहे थे,धरना को संबोधित करते हुए किसान नेता रमन सिंह ने कहा आज अन्नदाता किसान पूरे दिल्ली को घेरे हुए हैं और देश का सरकार किसानों की मांगों को पूरा करने के बजाय उस पर प्राथमिकी दर्ज करने में लगी है भ्रम फैलाना तथा दूसरे राज्यों में कैसे चुनाव जीता जाए आदि कार्य में लिप्त है यह कृषि कानून इतना खतरनाक है कि सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि आम जनता भी भुखमरी के शिकार होंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

धरहरा(संवाददाता):नौकरशाह की उदासीनता के कारण नही बन पा रहा है गरीबो का राशन कार्ड।धरहरा प्रखंड मे विभाग की उदासीनता व काम के प्रति अजागरूकता का ही कारण है कि कई बार आवेदन देने के बावजूद भी अभी तक गरीबो का राशन कार्ड नही बन पाया है ।जहाँ लम्बे समय से चल रहे कोरोना महामारी ने लोगो से उसके रोजगार को छीन लिया है तो वहीं दूसरी ओर विभाग की लापरवाही के कारण लोगो के राशन कार्ड नही बनने के कारण राशन कार्ड से वंचित लाभुको के लिए भूखमरी की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है।विदित हो कि कोरोना काल के शुरूआती दौर मे ही सरकार ने फरमान जारी किया था कि जो लोग राशन कार्ड से वंचित है वे अपना आवेदन भरकर जीविका दीदी के पास जमा दे।राशन कार्ड से वंचित लाभुक किशोरी सिंह,टुनटुन सिंह,रूपेश कुमार,महेन्द्र पंडित सहित राशन कार्ड से वंचित दर्जनो लाभुको ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले जीविका को आवेदन दिया था उसके बाद पुनः धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी डां प्रभात रंजन ने 6 एवं 7 जून को धरहरा प्रखंड कार्यालय प्रांगन में ही दो दिवसीय शिविर लगावाया था कि जो राशन कार्ड से वंचित लाभुक है वे अपना आवेदन भरकर जमा दे।वंचित लाभुको ने जीविका दीदी को आवेदन देने के साथ ही प्रखंड कार्यालय में लगे शिविर मे पुनः आवेदन जमा किया किन्तु राशन कार्ड नही बनकर आया तो लोगों ने आरटीपीएस काउंटर के माध्यम से पुनः प्रयास किया किन्तु फिर भी कोई लाभ नही मिला,जो कि बेरहम नौकरशाह की उदासीनता को दर्शाता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

किसानों के विरुद्ध जो 3 किसान बिल कानून बनाया गया है क्या किसानों के हित में है जबकि किसान दिन रात मेहनत कर हमारे लिए अन्न उगाने वाले किसान भाई आज अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं जबकि कृषि भारत के विकास के रीड की हड्डी है जब हड्डी टूट जाएगी फिर विकास किस पर खड़ा होगा विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

सिविल सर्जन के द्वारा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया सुनने के लिए क्लिक करें

बचपन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया सुनने के लिए क्लिक करें

नरेश आनंन्द