सदर प्रखंड अंतर्गत 6 पंचायतों के पैक्स चुनाव की गिनती मंगलवार को अंबेडकर भवन सदर प्रखंड में हो रही है इसमें सर्वप्रथम भारत भूषण चौधरी ने जीत हासिल की उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भीम चौधरी को 80 वोटों से मानती या वही दूसरे पंचायत टीका रामपुर के विवेकानंद यादव ने अपने प्रतिद्वंदी मोनू कुमार को 80 वोट से मानती नवागढ़ी पंचायत के अमित आनंद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी टिंकू कुमार को 7 वोटों से पराजित किया वही तारापुर दियारा के उस मंडल ने अपना अध्यक्ष पद बचाने में कामयाब रहे श्रीमत पुर पंचायत की गिनती अभी जारी है
"गिरफ्तारी के विरोध में एनसीपी का एकदिवसीय उपवास-सत्याग्रह" मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर हो रहे आमरण-अनशन स्थल पर हंगामा कर रहे सांसद समर्थकों को अब तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं करके साबित कर दिया कि सुशासन सम्पोषित गुंडे कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष एकदिवसीय उपवास सत्याग्रह करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि 2007 में ही मेडिकल कॉलेज की घोषणा के चौदह साल बाद जमीन का बहाना बनाना साबित करता है कि सांसद ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जान-बूझकर मेडिकल कॉलेज में बाधक बने हुए हैं। श्री केशरी ने मेडिकल कॉलेज के अभाव में अब तक हुई तमाम मौतों का जिम्मेदार सांसद ललन सिंह को ठहराते हुए कहा कि इसका हिसाब उन्हें लोकसभा चुनाव में देना होगा। श्री केशरी ने घोषणा किया कि बजट सत्र में मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव नहीं आने पर संसदीय क्षेत्र के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर सांसद ललन सिंह का पुतला दहन किया जाएगा। अंतर्जातीय अंतर्धर्मीय कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज स्थापित होने पर फिर किसी मरीज को रेफर होकर बेमौत नहीं मरना पड़ेगा। बेरोजगार सेना के प्रांतीय संयोजक मनोरंजन कुमार सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज स्थापित कराने के लिए हमलोग हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य सुनील कुमार सिंह एवं एनसीपी महिला नेत्री सोनी सिन्हा ने कहा कि मुंगेर में मेडिकल कॉलेज तो हमलोग बनवा ही लेंगे लेकिन इसमें बाधक बने ललन सिंह इस बार सांसद नहीं बन पायेंगे। उपवास सत्याग्रह कार्यक्रम में एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार शर्मा, शोभा देवी, आजाद शर्मा, धीरेन्द्र कुमार सोनी, पप्पू मंडल, ललन बिन्द, विश्वनाथ राउत एवं दयानंद यादव आदि उपस्थित थे।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के नौवागढ़ी दक्षिण पंचायत के ग्रामीण पंकज प्रीतम ने बताया कि मुखिया का कार्य विकास का है और वह निर्वाची पदाधिकारी होती है इसलिए मुखिया वैसा हो जो अपने अधिकारों को समझे और जनता से सहज रूप से मिले उनकी समस्याएं सुने और उसका निराकरण करने के लिए संघर्षरत रहे , जो जनता को योजनाओ का लाभ दिलाये। इनका कहना है आजकल अक्सर देखा जाता है कि मुखिया पुरे लाव - लश्कर के साथ बोलेरो वाहन से चलते है ऐसा में जनता उनसे अपनी समस्याए नहीं कह पाती है। इसलिए मुखिया को दबंग नहीं होना चाहिए। साथ ही जो शबाब कबाब और पैसे के बल पर वोट बटोर कर जिसका मकसद ही है सता हथियाना वैसा मुखिया नहीं चाहिए एवं लोगो को वैसे मुखिया का चुनाव भी नहीं करना चाहिए। साथ ही इनका कहना है कि वर्तमान में जो मुखिया जीत कर आये उसका प्रमुख कार्य जनता की जरुरत को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन होना चाहिए । इन्होने बताया कि सरपंच जो होता है पंचायती राज व्यवस्था की न्यायपालिका का प्रमुख होता है और जिला परिषद् जिला में योजनाओं को लाता है और क्षेत्र के विकास के लिए योजना बनाता है।
कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन को सुरक्षित बताया , लोगों से की वैक्सीन लगवाने की अपील - जीएनएम स्कूल मुंगेर में 10 स्वास्थ्यकर्मियों ने लिया टीका का दूसरा डोज - स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन 16 जनवरी को लिया था टीका का पहला डोज मुंगेर, 15 फरवरी | सोमवार को मुंगेर के हाज़ी सुजान स्थित कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन को पूरी तरह से सुरक्षित बताते हुए सभी लोगों से अपनी बारी आने पर कोरोना का टीका अवश्य लगवाने की अपील की। सदर अस्पताल मुंगेर में काम करने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रौशन, जीएनएम अनीता, जीएनएम सरोजनी कुमारी, जीएनएम रेखा कुमारी, जीएनएम मधु प्रिया कुमारी, जीएनएम अंकिता कुमारी, जीएनएम नीतू कुमारी, जीएनएम रूपम कुमारी, जीएनएम संगीता कुमारी एवं नरेंद्र कुमार सहित सभी 10 लोगों ने 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लेने के 28 दिनों के बाद सोमवार को वैक्सीन का दूसरा डोज लिया। वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन को पूरी तरह से सुरक्षित बताया – कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के बाद सदर अस्पताल में जीएनएम मधुप्रिया ने बताया कि मैंने कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के पहले दिन 16 जनवरी को यहीं पर कोरोना टीका का पहला डोज लिया था| सोमवार को वैक्सीन लगवाने के बाद 28 दिन पूरा हो जाने पर वैक्सीन का दूसरा डोज लेने आई हूँ। वैक्सीन का दोनों डोज लेने के बाद मैं अपने अनुभवों के आधार पर कहना चाहती हूं कि यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसको लेकर किसी को भी घबड़ाने कि जरूरत नहीं है। दूसरा डोज के लेने के बाद सदर अस्पताल में जीएनएम रेखा कुमारी ने बताया कि पहले और दूसरे डोज के वैक्सीनेशन के बीच 28 दिनों का अंतराल पूरा हो जाने के बाद मैने वैक्सीन का दूसरा डोज ले लिया है। वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लेने के बाद मैंने कोई परेशानी महसूस नहीं की। अपने अनुभवों के आधार पर लोगों से मैं यही अपील करना चाहती हूं कि आप लोग वैक्सीन को ले किसी प्रकार की भ्रांति का शिकार न होकर वैक्सीनेशन के लिए आगे आयें और खुद के साथ ही अपने परिवार और समाज को कोरोना संक्रमण के डर से बाहर निकालें। कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के बाद सदर अस्पताल में जीएनएम सरोजनी कुमारी ने बताया कि वैक्सीन का दोनों डोज लेने के बाद अपने अनुभवों के आधार पर यही कहना चाहती हूं कि वैक्सीन से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है| इसलिये इसको ले किसी को भी घबराने की कोई जरूरत ही नहीं है। यह वैक्सीन हर किसी के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है| सभी लोगों को उनकी बारी आने के बाद अवश्य ही वैक्सीन लगवानी चाहिए। सदर अस्पताल में ही कार्यरत जीएनएम अंकिता कुमारी ने बताया कि कोविड वैक्सीन का दोनों डोज लेने के बाद मुझे किसी प्रकार की कोई परेशानी या घबराहट महसूस नहीं हुई है। कोरोना की कि यह वैक्सीन हर किसी के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। मैं भारतीय वैज्ञानिकों को धन्यावाद देना चाहूंगी जिन्होंने मानवता की कि रक्षा के लिए इतने कम समय में कोरोना की कि वैक्सीन तैयार कर हम लोगों के बीच उपलब्ध करवाई है। सदर अस्पताल में कार्यरत कार्ररत नरेंद्र कुमार ने बताया कि 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद खुद को पूरी तरह से फिट महसूस करने के बाद मैं अपने स्तर से अपने सहयोगी जो वैक्सीन लेने से हिचक रहे थे उन्हें भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया । सोमवार को वैक्सीनेशन का 28 दिन पूरा हो जाने के बाद मैंने वैक्सीन का दूदुसरा डोज भी ले लिया है। वैक्सीन का दोनों डोज लेने के बाद मैं में लोगों से यही अपील करना चाहूंगा कि सभी लोग लीग अपनी बारी आने के बाद अनिवार्य रूप से कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज लें। बिना आधार कार्ड आइडेंटिफिकेशन के किसी को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी- मौके पर मौजूद कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के नोडल अधिकारी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जीएनएम स्कूल कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल में कुल 10 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया। इन सभी स्वास्थ्य स्वाथ्यय कर्मियों को कोरोना टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन कोरोना की कि वैक्सीन लगाई गई थी। इस अवसर पर वैक्सीन लगाने वाले कर्मियों को निर्देश देते हुए उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का पहला डोज हो या दूसरा डोज बिना आधार कार्ड आइडेंटिफिकेशन के किसी को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। आधार कार्ड अनिवार्य है।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के नौवागढ़ी दक्षिण पंचायत से विपिन कुमार द्वारा मोबाइल वाणी के माध्यम से पिंटू कुमार मंडल से साक्षत्कार लिया जिसमे उन्होंने बताया कि मुखिया काम करने वाला व योजनाओ का लाभ दिलाने वाला होना चाहिए। इन्होने बताया कि वर्तमान में जो गाँव के मुखिया है वे कर्मठ और निःस्वार्थ भाव से काम करते है उन्हें इस बार भी वैसा ही मुखिया चाहिए। उन्होंने बताया कि मुखिया कोरोनकाल के दौरान गरीब जनताओ की काफी मदद की और उन्हें समाग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने ग्राम पंचायत समिति और ग्राम पंचायत पर प्रकश डालते हुए बताया की ग्राम पंचायत समिति को कम अधिकार मिले है जबकि जिला परिषद् को ज्यादा अधिकार मिले हुए है।
विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मैं भी स्वच्छता सुपरस्टार कार्यक्रम का हुआ आयोजन स्वच्छ, स्वस्थ एवं समृद्ध भारत को गति प्रदान करने हेतु भारत सरकार के आवासन एवं शहरी मंत्रालय के निर्देश पर माह फरवरी से अप्रैल 2021 तक स्वच्छ संकल्प देश का ,हर रविवार विशेष सा थीम पर फरवरी माह के द्वितीय रविवार को सप्ताहिक थीम मैं भी स्वच्छता सुपरस्टार के तहत नगर निगम मुंगेर द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं नीड्स के सहयोग से सफाई हेतु हीरो क्लब एवं शिवम क्लब के बीच सफाई प्रतियोगिता आयोजित की गई। सफाई हेतु प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हीरो क्लब द्वारा टाउन हॉल से भगत सिंह चौक होते हुए बड़ी बाजार से टाउन हॉल तक सफाई की गई। साथ ही शिवम क्लब द्वारा टाउन हॉल से एक नंबर ट्रैफिक, दीनदयाल चौक, विजय चौक होते हुए टाउन हॉल तक सफाई की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ,उपनगर आयुक्त दीनानाथ, नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी, नीड्स के पुरुषोत्तम कुमार ,प्रियरंजन कुमार, कंचन मिश्रा, सामुदायिक समन्वयक सुमित कुमार ,अंकिता, नीलम कुमारी, पूजा ,तुलसी, सरोज, पप्पू ,सुमित कुमार सिंह एवं सफाई प्रभारी कारेलाल यादव, विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नया रामनगर थाना को मिली एक कामयाबी मिली जानकारी के अनुसार नया रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरा पाटन मुसहरी निवासी प्रमिला देवी पति स्वर्गीय कैलाश मांझी यह महिला अवैध शराब का धंधा कर रहे थे गुप्त सूचना के आधार पर नया रामनगर थाना द्वारा इसे हरा पाता मुसहरी से गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया इस अभियान में एसआई कुशलेश्वर पांडे अनिल कुमार एवं महिला पुलिसकर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे
सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर नया रामनगर थाना द्वारा शांति समिति की बैठक आज की गई इस बैठक की अध्यक्षता मुहसीन इंस्पेक्टर बालकृष्ण यादव ने की इस बैठक में नया रामनगर थाना क्षेत्र के सभी पंचायत के मुखिया सरपंच वार्ड सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे .इस बैठक में नियमत थाना के कुशलेश्वर पांडे मोहन सिंह मनीष कुमार अनिल कुमार एवं महिला पुरुष पुलिसकर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज संग्रामपुर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता का दो दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया समापन जानकारी के अनुसार संग्रामपुर प्रखंड के न्यू होप कोचिंग सेंटर संस्थान में भाजपा के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण का किया गया था .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
