बिहार राज्य के जिला मुंगेर के नौवागढ़ी दक्षिण पंचायत से विपिन कुमार द्वारा मोबाइल वाणी के माध्यम से पिंटू कुमार मंडल से साक्षत्कार लिया जिसमे उन्होंने बताया कि मुखिया काम करने वाला व योजनाओ का लाभ दिलाने वाला होना चाहिए। इन्होने बताया कि वर्तमान में जो गाँव के मुखिया है वे कर्मठ और निःस्वार्थ भाव से काम करते है उन्हें इस बार भी वैसा ही मुखिया चाहिए। उन्होंने बताया कि मुखिया कोरोनकाल के दौरान गरीब जनताओ की काफी मदद की और उन्हें समाग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने ग्राम पंचायत समिति और ग्राम पंचायत पर प्रकश डालते हुए बताया की ग्राम पंचायत समिति को कम अधिकार मिले है जबकि जिला परिषद् को ज्यादा अधिकार मिले हुए है।