ट्रेन के चपेट में आने से एक 40 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत परिवार में पसरा सन्नाटा खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के अंतर्गत आने वाला महेश कूट रेलवे स्टेशन के पास एक 40 वर्षीय युवक की मौत की घटना सुनते हैं उसके परिजन में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है वह घटना की सूचना मिलते ही महेश कूट आरपीएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही मृतक युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है कि यह युवक रेलवे पटरी पर कैसे आया और दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही योगेश कुमार के परिवार में रो रो कर बुरा हाल है .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

4 घंटे का सांकेतिक उपवास राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर जिला राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर के बैनर तले मुंगेर रेलवे स्टेशन के समीप दिन के 11:00 बजे से 2:00 बजे तक जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम रखा गया।जिसमें केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानून जिसके खिलाफ देशभर के किसानों विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों के द्वारा विगत 4 महीने से चल रहे आंदोलन एवं संघर्ष में राष्ट्रीय जनता दल भी मुखरता से इस तीनों कृषि काननू का विरोध एवं आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में अपने पार्टी के बैनर चले विरोध एवं आंदोलन करते आ रहे हैं।आज 18 फरवरी को भी उसी कड़ी में जहां एक और देशभर के किसान संगठनों ने 4 घंटे का रेल रोको अभियान चलाया है तो वही मुंगेर जिला राष्ट्रीय जनता दल भी 4 घंटे का सांकेतिक उपवास रखकर किसानों के समर्थन एवं केंद्र सरकार के नए तीनों कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन में साथ दे रहे हैं। आज राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर द्वारा 4 घंटे का सांकेतिक उपवास में निम्न माँगो को प्रमुखता से उठाया है 1- केंद्र सरकार के नए तीनों कृषि कानून अविलंब वापस लो 2-देश में बढ़ते बेतहाशा महंगाई को कम करो पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमतों को कम करो 3:- बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाओ बिहार में बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ 4:-साथ ही साथ मुंगेर जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थापना अभिलंब करो 5:- मुंगेर जिला अंतर्गत घोरघाट बेली ब्रिज जॉब विगत 15 साल से क्षतिग्रस्त हुआ पड़ा है उसके जगह पर नया पुल निर्माण जल्द करो 6:- यूपीए सरकार के समय स्वीकृत बरियारपुर खरगपुर लक्ष्मीपुर बरहट मननपुर रेल लाइन तथा सुल्तानगंज से असरगंज तारापुर संग्रामपुर बेलहर कटोरिया भाया देवघर रेल लाइन के कार्य को अभिलंब शुरू करो 7:-जमालपुर का ऐतिहासिक रेल कारखाना को निर्माण कर खाना घोषित करो 8:-जमालपुर रेल कारखाने के अधीन चल रहे इरमी के जगह नया रेल विश्वविद्यालय स्थापित करो 9:-जमालपुर रेल कारखाने के अधीन बंद हो रहे डीजल सेड के स्थान पर इलेक्ट्रिक सेड का निर्माण करो 8:-मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए अभिलंब भूमि का अधिग्रहण करो 9:-मुंगेर के ऐतिहासिक चंडिका स्थान,सीताकुंड, मुंगेर किला,पीरनफा का मजार, पीर पहाड़, जमालपुर काली पहाड़ ,भीम बांध, खरगपुर झील,आदि का पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करो। सहित अन्य मांगों के लिए सांकेतिक उपवास पर बैठे है।इस उपवास कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता नरेश सिंह यादव, प्रदेश राजद महासचिव प्रमोद कुमार यादव ,जिला राजद के वरीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर शब्बीर हसन, उपाध्यक्ष प्रो० विनय सुमन जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद महासचिव रंजीत गुप्ता मो० एजाज अहमद, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक रजक ,मजदूर नेता युगल यादव ,जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव ,जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल हक, जिला राजद कार्यकारिणी के सदस्य नागेश्वर यादव ,अशर्फी यादव युवा राजद के प्रफुल्ल गुप्ता मोहम्मद शकील मोहम्मद शकील,जिला महासचिव शैलेंद्र यादव सहित दर्जनों राजद नेता मौजूद थे।

सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायतों में शिविर लगाकर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाना शुरू हो गया यश 17 तारीख से लेकर 3 तारीख तक चलेगी इस शिविर में राशन कार्ड धारी जाकर अपने पंचायत कार्यालय में संपर्क करेंगे और गोल्डन कार्ड बनवा एंगे ताकि गंभीर बीमारी होने पर इलाज में सहायता मिल सके यह शिविर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी पंचायतों में लगाया गया इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिली

मेयर एवं नगर आयुक्त ने किया स्थल का निरीक्षण नगर निगम के वार्ड नंबर 37 एवं 38 में पाइप बिछाने का कार्य किया जा रहा है ।एजेंसी के द्वारा लगभग 6 किलोमीटर पाइप बिछाने का कार्य कर दिया गया है। पुरानीगंज मोहल्ले में नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री एवं मेयर रुमाराज के द्वारा कार्य का निरीक्षण किया गया। पाइप बिछाने का कार्य 1 मीटर गहराई पर किया जाना है ,जो सही पाया गया ।दो पाइपों के जोड़ने का कार्य अपने सामने करा कर देखा गया। कार्य की गुणवत्ता सही पाई गई ।कंपनी के अभियंता को निर्देशित किया गया कि वह अस्थाई पथ का अस्थाई पुनर स्थापन का कार्य पाइप बिछाने के 3 दिनों के अंदर कर दिया जाए तथा स्थाई पुनर्स्थापन 10 दिनों के अंदर कर दिया जाए ।ताकि आम जनों को आवागमन में असुविधा नहीं हो। मिट्टी वाले भाग में वाटर टैंकर से पानी का छिड़काव करने के लिए निर्देशित किया गया । 5 नंबर गुमटी के पास के भंडार में निरीक्षण में पाया गया कि 26 किलोमीटर लंबाई में पाइप बिछाने के लिए पाइप उपलब्ध है। जल मीनार के निर्माण के लिए सेल कंपनी का छड़ गिराया गया ।इसकी गुणवत्ता के लिए भागलपुर के इंजिनियरिंग कॉलेज भेजे जाने की जानकारी कंपनी के अभियंता के द्वारा दी गई ।कंपनी के अभियंता को निर्देशित किया गया कि अगली बार सरिया की गुणवत्ता की जांच एनआईटी पटना से कराई जाए। कार्य की प्रगति संतोषजनक पाई गई । निर्देशित किया गया कि विशिष्टयों के अनुरूप कार्य योजना के अनुसार कार्य में गति लाई जाए ताकि निर्धारित समय में हर घर का नल का जल उपलब्ध हो सके।

मुंगेर, 17 फरवरी। जिला राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह की अध्यक्षता में महान स्वतंत्रता सेनानी ,गुदरी के लाल,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की 33 वी पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह ने जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी के जीवनी पर विस्तार से बोलते हुए कहा कि गरीब घर में नाई जाति अतिपिछडा परिवार में जन्म लेकर पले बढ़े और राजनीति के उच्च शिखर पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाते हुए हम राजद परिवार गर्व महसूस करते है और उनके रास्तों पर चलने का संकल्प लेते हैं उनका नारा था संघर्ष ही जीवन है अपने जीवन काल में संघर्ष करके ही जननायक की उपाधि से सम्मानित हो सके। समारोह को उपस्थित राजद नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस तरह गरीबो,अतिपिछडो, पिछड़ों, अकलियतो के हक हुकूक के अघिकारी के लिए लड़ते रहे उन्हीं के पद चिन्हों पर आज हमारे दल के सर्वमान्य नेता लालू जी ने जब दबे कुचले समाज को मुख्यधारा से जोड़ने एवं मुंह आवाज देने का काम किया तो सामंतियो विचारधारों वालों ने साजिश के तहत फंसा कर आवाज दबाने का काम किया है जबकि आज देश और बिहार के सत्ताधारी दलों द्वारा लगातार गरीबों, अतिपिछडा, पिछड़ा,अकलियतो को दबाया जा रहा है रोज दिनों देश और प्रदेश के सरकार में जनसमस्याओ को लेकर आन्दोलन करने पर विवश है सरकार मूक दर्शक बनी हुई है और कर्पूरी जी के नाम पर कथित रूप से राजनीति कर रहे हैं। पुण्यतिथि समारोह में प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दिनेश,राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव,प्रधान महासचिव डाo शरद चन्द्र राय,जिला उपाध्यक्ष प्रो० शब्बीर हसन,संजय सिंह मुन्ना,प्रो० विनय कुमार सुमन और संजय पासवान, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, महासचिव सह मिडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद,रंजीत कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र यादव,निरंजन यादव, कृष्ण कुमार सिंह गोरेलाल,भावानंद कुशवाहा,अमर भगत, महानगर अध्यक्ष जुनैद मखमूर,जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव,महानगर युवा अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा,नागेश्वर यादव,कुमार सौरभ, रवि कुमार रवि, अशर्फी यादव,सहित उपस्थित नेताओं ने सर्व सम्मति से पुण्यतिथि के अवसर पर जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने एवं मुंगेर मे प्रतिमा स्थापित करने की मांग किया है।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि बरियारपुर प्रखंड के खड़िया गांव में स्वास्थ्यकर्मी और आईसीडीसी कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। और घर- घर जाकर लोगों को जागरूक किया। मुंगेर, 17 फरवरी | राज्य सरकार के द्वारा जनवरी से 31 मार्च 2021 तक परिवार नियोजन के महत्व और जरूरत के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य भर में मिशन परिवार विकास एवं संचार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के साथ केयर इंडिया के द्वारा राज्य भर में ई. रिक्शा के माध्यम से आरोग्य दिवस के दिन प्रत्येक सप्ताह बुधवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र के समीप माइकिंग के जरिये लोगों को परिवार नियोजन के महत्व और जरूरत के साथ ही परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए बरियारपुर प्रखंड के 8 स्थानों पर बुधवार से शिविर लगाया गया।

दो माह वाले काटे गए सभी बिजली कनेक्शन जोड़ेंगे एनसीपी कार्यकर्ता -संजय केशरी कोरोनाकाल में आर्थिक रुप से टूट चुके गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों का दो माह का बिल चाहे राशि एक हजार ही क्यों ना हो बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाने के तुगलकी फरमान को गंभीरता से लेते हुए एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने ऐलान किया कि अमानवीय ढ़ंग से काटे गए ऐसे सभी बिजली कनेक्शन को एनसीपी कार्यकर्ता खुद ही पोल पर चढ़कर जोड़ने का काम करेंगे। संजय केशरी ने नीतीश सरकार पर कोरोनाकाल में दो सौ यूनिट तक खपत वाले सभी बिजली बिल को माफ करने की जगह कनेक्शन काटो अभियान चलाने को अविलंब वापस लेने की चेतावनी देते हुए कहा कि इससे गरीब-गुरबों में आक्रोश भड़क रहा है जो कभी भी विस्फोटक रुप ले सकता है। एनसीपी नेता संजय केशरी ने बिजली विभाग को सलाह देते हुए कहा कि पहले उन्हें लाखों-करोड़ों बकाये वाले सरकारी विभागों का बिजली काटनी चाहिए। श्री केशरी ने बिजली विभाग को आगाह किया कि आम आदमी के आक्रोश के मद्देनजर बिजली कनेक्शन काटो अभियान तत्काल बंद कर दें।

खगरिया जिला के कई क्षेत्रों में पैक्स चुनाव का परिणाम जारी होती विजय हुए प्रत्याशी का खुशी का नहीं रहा ठिकाना खगड़िया जिला के विभिन्न क्षेत्रों से पैक्स अध्यक्ष का चुनाव का परिणाम आते ही विजय हुए चौथम प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष छतरी सिंह को 140 मतों से विजय हुए वही गूगली देवता से वीरेंद्र कुमार आर्य को मिला अध्यक्ष पद की कुर्सी तो प्रवक्ता शोर दक्षिण से सूरज जीत कुमार को मिला अध्यक्ष पद का कुर्सी वहीं अगर गोविंदपुर की बात कही जाए तो समीर कुमार को मिला अध्यक्ष का पद खगरिया जिला के बेलदौर प्रखंड के कंजरी पंचायत से सूरज कुमार बने पैक्स अध्यक्ष वही परबत्ता प्रखंड के अलौली प्रखंड के चलते बरौली प्रखंड से पंकज कुमार को मिला अध्यक्ष पद की कुर्सी वही अलौली प्रखंड से मीरा कुमारी को 600 मत मिलते ही सबसे अधिक पदों से विजई हुए चोली से पैक्स अध्यक्ष बने विजय भगत डुमरी से हेमंत कुमार बने पैक्स अध्यक्ष सुनीता देवी बने ढाणी से पैक्स अध्यक्ष गोगरी शंभू कुमार बने पैक्स अध्यक्ष।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अंकित चौधरी