मुंगेर, 17 फरवरी। जिला राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह की अध्यक्षता में महान स्वतंत्रता सेनानी ,गुदरी के लाल,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की 33 वी पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह ने जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी के जीवनी पर विस्तार से बोलते हुए कहा कि गरीब घर में नाई जाति अतिपिछडा परिवार में जन्म लेकर पले बढ़े और राजनीति के उच्च शिखर पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाते हुए हम राजद परिवार गर्व महसूस करते है और उनके रास्तों पर चलने का संकल्प लेते हैं उनका नारा था संघर्ष ही जीवन है अपने जीवन काल में संघर्ष करके ही जननायक की उपाधि से सम्मानित हो सके। समारोह को उपस्थित राजद नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस तरह गरीबो,अतिपिछडो, पिछड़ों, अकलियतो के हक हुकूक के अघिकारी के लिए लड़ते रहे उन्हीं के पद चिन्हों पर आज हमारे दल के सर्वमान्य नेता लालू जी ने जब दबे कुचले समाज को मुख्यधारा से जोड़ने एवं मुंह आवाज देने का काम किया तो सामंतियो विचारधारों वालों ने साजिश के तहत फंसा कर आवाज दबाने का काम किया है जबकि आज देश और बिहार के सत्ताधारी दलों द्वारा लगातार गरीबों, अतिपिछडा, पिछड़ा,अकलियतो को दबाया जा रहा है रोज दिनों देश और प्रदेश के सरकार में जनसमस्याओ को लेकर आन्दोलन करने पर विवश है सरकार मूक दर्शक बनी हुई है और कर्पूरी जी के नाम पर कथित रूप से राजनीति कर रहे हैं। पुण्यतिथि समारोह में प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दिनेश,राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव,प्रधान महासचिव डाo शरद चन्द्र राय,जिला उपाध्यक्ष प्रो० शब्बीर हसन,संजय सिंह मुन्ना,प्रो० विनय कुमार सुमन और संजय पासवान, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, महासचिव सह मिडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद,रंजीत कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र यादव,निरंजन यादव, कृष्ण कुमार सिंह गोरेलाल,भावानंद कुशवाहा,अमर भगत, महानगर अध्यक्ष जुनैद मखमूर,जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव,महानगर युवा अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा,नागेश्वर यादव,कुमार सौरभ, रवि कुमार रवि, अशर्फी यादव,सहित उपस्थित नेताओं ने सर्व सम्मति से पुण्यतिथि के अवसर पर जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने एवं मुंगेर मे प्रतिमा स्थापित करने की मांग किया है।
