मैं भी स्वच्छता सुपरस्टार कार्यक्रम का हुआ आयोजन स्वच्छ, स्वस्थ एवं समृद्ध भारत को गति प्रदान करने हेतु भारत सरकार के आवासन एवं शहरी मंत्रालय के निर्देश पर माह फरवरी से अप्रैल 2021 तक स्वच्छ संकल्प देश का ,हर रविवार विशेष सा थीम पर फरवरी माह के द्वितीय रविवार को सप्ताहिक थीम मैं भी स्वच्छता सुपरस्टार के तहत नगर निगम मुंगेर द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं नीड्स के सहयोग से सफाई हेतु हीरो क्लब एवं शिवम क्लब के बीच सफाई प्रतियोगिता आयोजित की गई। सफाई हेतु प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हीरो क्लब द्वारा टाउन हॉल से भगत सिंह चौक होते हुए बड़ी बाजार से टाउन हॉल तक सफाई की गई। साथ ही शिवम क्लब द्वारा टाउन हॉल से एक नंबर ट्रैफिक, दीनदयाल चौक, विजय चौक होते हुए टाउन हॉल तक सफाई की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ,उपनगर आयुक्त दीनानाथ, नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी, नीड्स के पुरुषोत्तम कुमार ,प्रियरंजन कुमार, कंचन मिश्रा, सामुदायिक समन्वयक सुमित कुमार ,अंकिता, नीलम कुमारी, पूजा ,तुलसी, सरोज, पप्पू ,सुमित कुमार सिंह एवं सफाई प्रभारी कारेलाल यादव, विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।