संग्रामपुर संवाददाता आज संग्रामपुर प्रखंड के शिव महल में भाजपा कार्यकर्ता संग्रामपुर के द्वारा मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणब कुमार को सम्मानित किया गया वहीं विधायक प्रणव कुमार ने बताया कि हमारा संग्रामपुर से बहुत पुराना नाता रहा है हमने बचपन में कई बार संग्रामपुर आए हैं वही श्री कुमार ने बताया कि संग्रामपुर प्रखंड व टेटिया बंबर प्रखंड की सड़कें बहुत जर्जर हो चुकी है इस को जल्द ही बनाने का काम पूरा किया जाएगा वहीं इस मौके पर कई सम्मानित पत्रकार को भी सम्मानित किया गया इस मौके पर भाजपा नेत्री पूनम झा संग्रामपुर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज कुमार सा वरिष्ठ पत्रकार प्रभात खबर सुनील कुमार चतुर्वेदी वरिष्ठ पत्रकार गौतम कुमार झा संतोष कुमार इत्यादि कई सैकड़ों लोग मौजूद थे.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत मय पंचायत से अमित कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उन्हें शिक्षित और समाजसेवी मुखिया चाहिए।जो सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी रखता हो तथा पंचायत के विकास के लिए शिक्षा,स्वास्थ्य और नल जल योजनाओं पर ध्यान दें।
धरहरा(संवाददाता):शनिवार को धरहरा थाना परिसर मे अंचलाधिकारी पूजा कुमारी एवं धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के संयुक्त तत्वावधान में जनता दरबार आयोजित की गई।सीओ पूजा कुमारी के जनता दरबार में पाँच फरियादियो ने आवेदन के माध्यम से इंसाफ की गुहार लगाई।नक्सल प्रभावित क्षेत्र माताडीह,ईटवा, हेमजापुर,अमारी सहित अन्य पंचायतो से आए फरियादियो के आवेदन का अवलोकन करते हुए लोगो को आश्वस्त किया कि दस्तावेज एवं धरातल को देखकर ही लोगो को न्याय मुहैया कराई जाएगी।जहाँ माताडीह के शंकर माली बनाम विनोद मालाकार के जमीन संबंधित विवाद को सुलझाते हुए दोनो पक्षों को न्याय संगत कारवाई करने का आश्वासन दिया तो वहीं ईटवा के राजाराम बिन्द बनाम राजीव कुमार वगैरह के जमीन संबंधित विवाद के दस्तावेजों की बस्तु स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित जमीन की पैमाइश के बाद ही जमीन विवाद का निष्पादन करने की बात कही।हेमजापुर पंचायत के लगमा मे सरकारी जमीन का अतिक्रमण पर जाचोउपरान्त सख्त कारवाई करने की बात कही।सीओ ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से लोगो को न्याय देना ही हमारी पहली प्राथमिकता है।कानून तोङने वाले को बख्शा नही जाएगा।मौके पर अंचल कर्मी शोबर सत्या,राजस्व कर्मचारी शतीश कुमार,गुण प्रकाश सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ समापन कृषि विज्ञान केंद्र के प्रांगण में शनिवार को पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में वैज्ञानिक ढंग से मशरूम उत्पादन के तकनीकी के बारे में जानकारी दी गई। वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण 8 फरवरी से गृह वैज्ञानिक रीता लाल द्वारा शुरू की गई थी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जमालपुर ब्लॉक उद्यान पदाधिकारी रूबी कुमारी का काफी सहयोग रहा। प्रशिक्षण में थ्योरी एवं प्रैक्टिकल क्लासों पर जोर दिया गया । आज समापन के मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट दिया गया ।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम रचना पाटिल ने शुक्रवार को जल जीवन हरियाली योजना की समीक्षा की ।समीक्षा में बीडीओ ,सीओ और मनरेगा पीओ उपस्थित थे ।जल निकायों के जीर्णोद्धार करने के बिंदु पर निर्देश दिया गया कि संबंधित एसडीओ भौतिक रूप से स्थलीय निरीक्षण कर सुनिश्चित कर लेंगे कि जलजमाव है या कार्य की संभावना की क्या स्थिति है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों को गोल्डन ई. कार्ड उपलब्ध कराने को लेकर जिले के सभी प्रखण्डों में 17 फरवरी से 3 मार्च तक आयुष्मान पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड के लिए लाभर्थियों को उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से पखवाड़ा शुरू होने से पहले 15 फरवरी को जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामुदायिक बैठक आयोजित की गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नगर निगम प्रशासन ने उपनगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद एवं दीनानाथ के नेतृत्व में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दूसरे दिन भी शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया गया।अतिक्रमण मुक्त कराने की जानकारी मिलते ही अतिक्रमण किए दुकानदारों ने अपने अपने समान को समेटकर अंदर कर लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
95 वां वार्षिक महाअधिवेशन में के डी यादव के डीजल सेट के डेलीगेट चुनाव जीतने पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मुंगेर में मेडिकल कॉलेज स्थापित कराने में बाधक सांसद ललन सिंह के इशारे पर उनके समर्थकों एवं उपद्रवी तत्वों के साथ पुलिस जिस तरह से एनसीपी नेता संजय केशरी के आमरण-अनशन को भंडोल किया गया उसका हिसाब सांसद को देना ही पड़ेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
श्री राम मंदिर निर्माण करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता चंदा इकट्ठा करने के लिए खगरिया जिला के वोरना गाँव पहुँचे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
