सही समय पर बीमारी कि पहचान के लिए सही जांच और उसके बाद उपयुक्त इलाज के बाद ब्रेन टीबी जैसी बीमारी से भी निजात मिल सकती है। यह कहना है ब्रेन टीबी जैसी गंभीर बीमारी को मात देकर स्वस्थ्य होने वाले मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत लोहची गांव के रहने वाले टीबी चैंपियन 32 वर्षीय लखन कुमार का। लखन कुमार ने बताया कि वो पंजाब के एक स्पोर्ट्स कम्पनी में काम करता है। सन 2018 के मई- जून के महीने में काम के दौरान उसे सिर में दर्द होना शुरू हुआ तो लगा कि यह सामान्य सिर दर्द है जो सिर दर्द की दवा लेने के बाद ठीक हो जाएगा। इसके बाद वो एक दवा दुकान हॉल से सिर दर्द की दवा लेकर खाने लगा। इसके बाद दवा खाने के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में फिर से सिर में दर्द होना शुरू हो गया। कुछ दिनों तक ऐसा ही होने पर आसपास के प्राइवेट डॉक्टर से मिलकर अपनी परेशानी बताई तो उन्होंने भी सिर दर्द का ही इलाज चला कर दवाइयां दी लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और तबियत और भी बिगड़ने लगी| उल्टियां भी होनी शुरू हो गई। इस दौरान 20 से 25 हजार रुपये भी खर्च हो गए।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के शंकरपुर पंचायत से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से भूतपूर्व मुखिया दीपक कुमार से साक्षात्कार लिए है। जिसमें दीपक कुमार का कहना है कि जो भी सरकारी योजनाए आती है उसमे लूटपाट मची हुई है क्योकि मुखिया पहले उनका काम करते है जो उनको वोट दिए है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। पंचायत स्तर में जो भी योजना का काम हो वह आम सभा के माध्यम से पारित होना चाहिए लेकिन वह सिर्फ कागजो पर ही सिमट के रह गया है। वह कहते है कि पंचायत में बदलाव लाना चाहिए इसके लिए गरीबी को कम करना होगा। अगर इनको मौका मिले तो वह सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाएंगे ताकि पंचायत स्तर में विकास हो सके।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के मय पंचायत से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से वार्ड पार्षद के सदस्य सुदर्शन सिंह से साक्षात्कार लिए है। जिसमें सुदर्शन सिंह का कहना है कि चुनाव के पहले कोई भी प्रतिनिधि का एजेंडा होता है कि वह अपने वार्ड में बढ़िया से बढ़िया काम करें और पॉपुलर हो, लेकिन मुखिया के अधीनस्थ जो भी प्रोजेक्ट वार्ड सदस्य को मिला है वह फ़्लॉप रहा। मुखिया द्वारा सारा काम किया गया और वार्ड को बरगला कर रखा साथ ही अधिकारी भी उन्हीं के संलग्न में काम किये। वह उनके काम के विरुद्ध कार्रवाई भी करना चाहे लेकिन कहीं एक भी नहीं चला। अभी इनके वार्ड में गली नली योजना का कम से कम 15 से 20 काम पेंडिंग है और उन्होंने उसका प्राक्कलन भी बनाया गया है लेकिन मुखिया के द्वारा राशि का आवंटन नहीं किया गया। इसलिए सारा काम नहीं के बराबर हुआ है।इनके पंचायत में अभी सिर्फ एक जल नल का काम हुआ है जो अभी भी पूरा नहीं हुआ है। इस बात को लेकर मुखिया से कई बार बात किये है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के नौवागढ़ी दक्षिण पंचायत से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेंद्र प्रसाद गुप्ता से साक्षात्कार लिए है। जिसमें राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का कहना है कि इनके भूतपूर्व मुखिया ने काफी काम किया है। पंद्रह साल रहे मुखिया ने जितना काम नहीं किया उतना काम भूतपूर्व महिला मुखिया ने दो साल में किया है। वह जो भी सरकारी योजनाओं से सम्बंधित कार्य करती हैं पुरे खुले दिल से करती है।वह गाँव के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसलिए गाँव के लोग इनको पूरा साथ दे रहे है। वह ग्राम सभा बैठक होते देखे हैं। उसके माध्यम से बिना ब्लॉक के चक्कर लगाए सब काम आसानी से हो जाता है।

बिहार राज्य के खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से निवासी मोहम्मद सादुल्ला से साक्षात्कार लिए है जिसमें उनका कहना है कि उनके गाँव का मुखिया एक शिक्षित,समाज सेवी तथा जनता के सुख दुख में साथ देने वाला होना चाहिए। हमारे गांव में यदि किसी भी प्रकार की सरकारी योजना आए तो उसकी जानकारी सभी ग्रामीणों को आम सभा के माध्यम से दें ताकि सरकारी योजना का पूरा लाभ ग्रामीणों को मिल सके। वही किसी भी तरह का मारपीट या झगड़ा को ग्रामीण स्तर पर सुलझा दे ऐसा मुखिया चाहिए।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के मय पंचायत से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से इंटर की छात्रा कंचन कुमारी से साक्षात्कार लिए है। जिसमें कंचन कुमारी का कहना है कि मुखिया शिक्षित और व्यवहार कुशल होना चाहिए। मुखिया को महिलाओं के अधिकार पर कार्य करना चाहिए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को लागु करना चाहिए तथा सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस योजना पर मुखिया को कार्य करना चाहिए ताकि समाज में बेटी को सम्मान मिल सके।वही कहती है कि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है इसलिए पंचायत में बालिका उच्च विद्यालय होना चाहिए।

अवैध शराब के साथ स्कॉर्पियो पर बैठे तीन युवकों गोगरी पुलिस ने किया गिरफ्तार खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के गोरी थाना क्षेत्र का मामा बताया जा रहा है विशेष जानकारी के लिए मोबाइल वाले ऐप को इंस्टॉल करें और मोबाइल बानी ऑडियो पर क्लिक करके सुने खगड़िया महरौनी न्यूज़ के लिए मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

6 मजदूर की मौत मामले में सांसद ने लिया संज्ञान और भेजा जिला अधिकारी को पत्र खगड़िया जिला के सांसद महबूब केसर अली के द्वारा बीते दिन 8 मार्च को खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के महेशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेतावनी के मध्य विद्यालय के दीवाल गिरने से छह मजदूर की हुई मौत मामले में खगरिया जिला के सांसद चौधरी केसर महमूद अली ने संज्ञान लेते हुए खगरिया जिला के जिला अधिकारी को आवेदन लिखे हैं कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए वही पीड़ित परिवार को एक परिवार को नौकरी भी दिया जाए वही सांसद के द्वारा बताया गया कि किसी भी सरकारी भवन के बनने के बाद उसी गुणवत्ता का जांच यदि सही से कर लिया जाए तो ऐसा हादसा कभी ना होता और यह घटना जो भी हुआ है इसमें जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसी के शिवजी का सूली कर प्रीत परिवार को दिया जाना चाहिए मोबाइल वाली न्यूज़ के लिए मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

मारपीट के मामले में पोराथाना अध्यक्ष ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल के चौराहा थाना क्षेत्र से दो पक्षों में मारपीट के नामजद 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर गौरा थाना अध्यक्ष रामरेखा पासवान के द्वारा पूछताछ करने के बाद दोनों को भेज दिया जेल मिनी प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को रामधुनी यज्ञ विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में पहला पक्ष के द्वारा कौन संख्या 113 /21 और दूसरा पक्ष में 114 / 21 मैं विमल यादव हल्कू यादव रमन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया कौन संख्या 113/21 में रामेश्वर यादव हल्कू यादव साहब यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया खगरिया मोबाइल वाली न्यूज़ के लिए मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुंगेर जिले में परिवार नियोजन के प्रति लोगों में काफी जागरूकता आई है। नवदम्पतियों सहित जिले के सभी लोगों में परिवार नियोजन के लिए स्थाई और अस्थाई साधनों के इस्तेमाल के प्रति काफी उत्सुकता देखी जा रही है। काफी संख्या में लोग परिवार नियोजन के लिए दोनों साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यही कारण है कि एनएफएचएस 5 के आंकड़ों के अनुसार जिले की टोटल फर्टीलिटी रेट 3.4 से घटकर 3.0 पर आ गयी है। टोटल फर्टिलिटी रेट को 3.0 से घटाकर 2.0 पर लाने के लिए 14 जनवरी से 31 मार्च तक जिले भर में मिशन परिवार विकास एवं संचार अभियान जोर-शोर से चल रहा है। लोगों में परिवार नियोजन के प्रति काफी जागरूकता देखी जा रही है- केयर इंडिया की फैमिली प्लांनिग को - ऑर्डिनेटर तस्नीम रजि ने बताया कि जिले के लोगों में परिवार नियोजन के प्रति काफी जागरूकता देखी जा रही है। इसका प्रमाण है कि सदर अस्पताल सहित जिले के सभी पीएचसी में परिवार नियोजन के लिए ऑपरेशन करवाने के लिए काफी संख्या में महिला और पुरुष पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावे जिले में परिवार नियोजन के लिए अन्य स्थाई और अस्थाई साधनों का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में भी काफी सुधार हुआ है। इसका खुलासा राष्ट्रीय परिवार सर्वे 5 2019- 2020 के आंकड़ों के अनुसार हुआ है।