बिहार राज्य के मुंगेर जिला के मय पंचायत से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से वार्ड पार्षद के सदस्य सुदर्शन सिंह से साक्षात्कार लिए है। जिसमें सुदर्शन सिंह का कहना है कि चुनाव के पहले कोई भी प्रतिनिधि का एजेंडा होता है कि वह अपने वार्ड में बढ़िया से बढ़िया काम करें और पॉपुलर हो, लेकिन मुखिया के अधीनस्थ जो भी प्रोजेक्ट वार्ड सदस्य को मिला है वह फ़्लॉप रहा। मुखिया द्वारा सारा काम किया गया और वार्ड को बरगला कर रखा साथ ही अधिकारी भी उन्हीं के संलग्न में काम किये। वह उनके काम के विरुद्ध कार्रवाई भी करना चाहे लेकिन कहीं एक भी नहीं चला। अभी इनके वार्ड में गली नली योजना का कम से कम 15 से 20 काम पेंडिंग है और उन्होंने उसका प्राक्कलन भी बनाया गया है लेकिन मुखिया के द्वारा राशि का आवंटन नहीं किया गया। इसलिए सारा काम नहीं के बराबर हुआ है।इनके पंचायत में अभी सिर्फ एक जल नल का काम हुआ है जो अभी भी पूरा नहीं हुआ है। इस बात को लेकर मुखिया से कई बार बात किये है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ है।
