बिहार राज्य के खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से निवासी मोहम्मद सादुल्ला से साक्षात्कार लिए है जिसमें उनका कहना है कि उनके गाँव का मुखिया एक शिक्षित,समाज सेवी तथा जनता के सुख दुख में साथ देने वाला होना चाहिए। हमारे गांव में यदि किसी भी प्रकार की सरकारी योजना आए तो उसकी जानकारी सभी ग्रामीणों को आम सभा के माध्यम से दें ताकि सरकारी योजना का पूरा लाभ ग्रामीणों को मिल सके। वही किसी भी तरह का मारपीट या झगड़ा को ग्रामीण स्तर पर सुलझा दे ऐसा मुखिया चाहिए।