बिहार राज्य के मुंगेर जिला के शंकरपुर पंचायत से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से भूतपूर्व मुखिया दीपक कुमार से साक्षात्कार लिए है। जिसमें दीपक कुमार का कहना है कि जो भी सरकारी योजनाए आती है उसमे लूटपाट मची हुई है क्योकि मुखिया पहले उनका काम करते है जो उनको वोट दिए है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। पंचायत स्तर में जो भी योजना का काम हो वह आम सभा के माध्यम से पारित होना चाहिए लेकिन वह सिर्फ कागजो पर ही सिमट के रह गया है। वह कहते है कि पंचायत में बदलाव लाना चाहिए इसके लिए गरीबी को कम करना होगा। अगर इनको मौका मिले तो वह सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाएंगे ताकि पंचायत स्तर में विकास हो सके।