कर्पूरी-लोहिया की उपेक्षा कर श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न की सिफारिश बर्दाश्त नहीं - संजय केशरी पिछड़ों-अतिपिछड़ों की आत्मा जननायक कर्पूरी ठाकुर और समाजवादी विचारधारा के स्तम्भ डॉ ० राम मनोहर लोहिया को भारत रत्न की सिफारिश की उपेक्षा करते हुए प्रथम मुख्यमंत्री ब्रह्मर्षि श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न की सिफारिश को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से पंचायत समिति सदस्य रामबरन मंडल का साक्षात्कार लिए जिसमे उन्होंने बताया कि चुनाव के पहले उन्होंने जनता से वादा किया था कि वह जब चुनाव जीतेंगे तो पंचायत के चौमुखी विकास के लिए कार्य करेंगे। लेकिन चुनाव जीतने और प्रशिक्षण के बाद हमें लगा कि हमारे समिति का फंड बहुत कम है ।बावजूद हमने प्रखंड विकास समिति में अपने पंचायत के विकास के लिए बात रखी। बावजूद बहुत से कार्य नहीं हो पाया ।मेरे पंचायत में सबसे बड़ी समस्या जल की समस्या है जिसे हमें दूर करना है।
बिजली विभाग की लापरवाही और मनमानी से मनमानी से उपभोक्ता है परेशान खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बिजली उपभोक्ता काफी है परेशान परेशानी का कारण बिजली उपभोक्ता मोहम्मद मासूम आलम के द्वारा बताया गया कि बिजली विभाग का बकाया बिल पिछले महीने तेरे तेरह हजार कुछ रुपया का बिल आया था उसे चुका दिया गया उसके बाद ही बिजली विभाग की मनमानी या गया बिजली बिल
एनएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने निकाली परिवार नियोजन जागरूकता रैली - केयर इंडिया के सहयोग से निकली रैली - बरियारपुर प्रखंड के सरस्वती नगर फुलकिया में केयर घर- घर जाकर परिवार नियोजन के प्रति लोगों को किया गया जागरूक - केयर इंडिया के " परिवार नियोजन सुरक्षित है" कैम्पेन के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगातार आयोजित किए जा रहे हैं विविध कार्यक्रम मुंगेर, 17 मार्च| राज्य सरकार के द्वारा 14 जनवरी से 31 मार्च तक परिवार नियोजन के महत्व और जरूरत के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य भर में मिशन परिवार विकास एवं संचार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के साथ केयर इंडिया के द्वारा राज्य भर में ई. रिक्शा के माध्यम से आरोग्य दिवस के दिन प्रत्येक सप्ताह बुधवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र के समीप माइकिंग के जरिये लोगों को परिवार नियोजन के महत्व और जरूरत के साथ ही परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार को मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती नगर फुलकिया गांव में केयर इंडिया के ब्लॉक मैनेजर आकाश कुमार और कम्युनिटी हेल्थ कोऑर्डिनेटर अजीत कुमार के नेतृत्व में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 102 पर काम करने वाली एएनएम सरिता कुमारी, आशा फैसिलिटेटर सबिता देवी के साथ ही कई आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने परिवार नियोजन के प्रति योग्य दम्पतियों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। आरोग्य दिवस पर आंगनबाड़ी केंद के समीप परिवार नियोजन के महत्व, स्थाई और अस्थाई साधनों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाती केयर इंडिया के ब्लॉक मैनेजर आकाश कुमार ने बताया कि केयर इंडिया के कैम्पेन " परिवार नियोजन सुरक्षित है" के तहत बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र में दो ई. रिक्शा के माध्यम से आरोग्य दिवस के दिन आंगनबाड़ी केंद्र के समीप माइकिंग के जरिये परिवार नियोजन के महत्व के साथ ही इसके स्थाई और अस्थाई साधनों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाती है। बताया कि इसके साथ ही केयर इंडिया के सहयोग से प्रखंड क्षेत्र में काम करने वाली एएनएम, आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता के साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं के सहयोग से जागरूकता रैली निकालने के साथ ही घर- घर जाकर योग्य दम्पतियों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है। इस दौरान ई. रिक्शा के द्वारा माइकिंग भी की जाती है। घर- घर जाकर योग्य दम्पतियों से की जाती है मुलाकात : उन्होंने बताया कि केयर इंडिया के नेतृत्व में एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी सेविका घर -घर जाकर नवदम्पतियों के साथ ही एक और दो बच्चों के माता - पिता के साथ मिलकर उन्हें परिवार को नियोजित (प्लान) करने से सम्बंधित सारी जानकारी विस्तार से दी जाती है। इस दौरान उन्हें सही समय पर गर्भ धारण करने, एक बच्चे के जन्म के बाद और उसका सही समय पर टीका करण कराने के साथ ही उसके पोषण का सही तरीके से ख्याल रखने की सलाह दी जाती है| ताकि बच्चा स्वास्थ्य रह सके। इसके साथ ही दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखने की सलाह दी जाती है ताकि जच्चा और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य की रक्षा हो सके। योग्य दम्पतियों को एक अंतराल के बाद लगातार बच्चा होने के बाद माता के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से भी अवगत कराया जाता है। बताया कि दम्पति सम्पर्क के दौरान उन्हें परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों के बारे में भी जानकारी दी जाती है।
बुधवार को किला परिसर क्षेत्र में शहीद स्मारक के पास कार्यपालक सहायकों का तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल रही जारी कार्यपालक के हड़ताल पर चले जाने से सभी विभाग के कंप्यूटर कृत एवं तकनीकी कार्य काफी हद तक प्रभावित हो गई है इसकी जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार आजाद ने दी उन्होंने बताया कि कार्यपालक सहायक अपने उचित लंबी मांगों को पूर्ति नहीं होने के कारण विवश होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले आए हैं संघ के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हम लोग अपनी मांगों को लेकर डटे रहेंगे सरकार जब तक हमारी मांग पूरी नहीं करेगी तब तक हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ही रहेंगे जब मैंने संघ के कोषाध्यक्ष मोहम्मद नन्हे से बात की तो उन्होंने बताया कि आज हम बाजार में पैदल मार्च कर अपनी रैली निकालेंगे और सरकार को जगाने का काम करेंगे इसका रैली में सभी कार्यपालक मुख्य रूप से उपस्थित थे रंजीत कुमार तांती, मोहम्मद तनवीर ,लालकृष्ण सिन्हा, अमर कुमार झा ,कंचन शर्मा, गौतम कुमार, कुमार करुणानिधि ,कल्पना कुमारी ,विजेता कुमारी ,सोनम ,मधु ,निधि ,मनीष कुमार अन्य सभी सैकड़ों कार्यपालक सहायक उपस्थित थे
*ईवीएम नहीं बल्कि बैलेट से हो पंचायत चुनाव - एनसीपी* चुनाव आयोग से विवाद के चलते ईवीएम प्रकरण के कारण हो रहे अनावश्यक विलम्ब, ईवीएम की संदिग्ध विश्वसनीयता तथा कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए बिहार का पंचायत चुनाव ईवीएम की जगह महाराष्ट्र मॉडल अपनाते हुए तत्काल बैलेट पेपर से कराया जाय। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि नीतीश सरकार सोची-समझी रणनीति के तहत पंचायत चुनाव में ईवीएम प्रकरण को मुद्दा बनाकर पंचायत चुनाव टालना चाह रहे हैं लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उनकी इस रणनीति को सफल होने नहीं देगी। श्री केशरी ने सवाल किया कि जब बिहार में पंचायत चुनावों लायक ईवीएम की उपलब्धता नहीं है और ना ही नये ईवीएम खरीद के लिए चुनाव आयोग एनओसी दे रहा है तथा जून के पहले हर हाल में पंचायत चुनाव करा लेना है तो फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईवीएम से ही पंचायत चुनाव कराने की ज़िद लेकर क्यों बैठे हुए हैं। उनके इस जिद के कारण मुखिया, जिला पार्षद, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति, सरपंच और पंच का चुनाव लड़ने के इच्छुक बिहार के लाखों प्रत्याशियों का धैर्य जवाब देने लगा है। एनसीपी नेता संजय केशरी ने कहा कि ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने का निर्णय दस दिनों के अंदर मुख्यमंत्री लें अन्यथा एनसीपी जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगा।
बैंक बंदी के 4 दिन बाद गोगरी पुलिस दिखा मुस्तैद खगरिया जिला के गोगरी जमालपुर में बैंक बंदी के 4 दिन के बाद जमालपुर के विभिन्न बैंकों में काफी भीड़ भाड़ देखा गया वीरवार को देखते हुए गोगरी पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद देखा गया गोगरी जमालपुर के विभिन्न बैंकों में काफी भीड़ और चहल पहल को देखते हुए गोगरी पुलिस के जमालपुर के विभिन्न बैंकों का आसपास मुस्टर्ड और चुस्त-दुरुस्त अवस्था में गोगरी पुलिस प्रशासन की टीम को देखा गया खगड़िया मारवाड़ी न्यूज़ के लिए मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद
बिजली के ट्रांसफार्मर में लगे आज के कारण मचा अफरा-तफरी खगड़िया जिला गोगरी प्रखंड के अंतर्गत रामपुर जी एन बाँध से सटे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक चिंगारी देख ही रामपुर पंचायत में आने जाने वाले व्यक्तियों में काफी हड़कंप देखा जा रहा है आपको ज्ञात हो कि पिछले दिन भी रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में आगजनी की घटना हो चुकी है उसका कारण भी बिजली विभाग बता जा रहा है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया खगरिया मोबाइल वाली न्यूज़ के लिए मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के सदर प्रखंड के दक्षिणी पंचायत से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवानंद जी से बातचीत किये जिसमे उन्होंने बताया कि मुखिया कहते कुछ है और करते कुछ और है। मुखिया वैसा हो जो वादा करके नहीं भूले उन्होंने कहा मुखिया चुनाव जीतने के समय वादा करते हैं पर चुनाव जीतने के बाद सारा वादा भूल जाते हैं। और जब जनता को कुछ काम कराना रहता है तो जनता मुखिया के पीछे पीछे घूमती रहती है पर मुखिया जी ध्यान नहीं देते है तो वैसा मुखिया नहीं चाहिए।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विनोद शर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बुधवार को चार दिनों बाद सभी बैंक खुली इससे ग्राहकों में काफी उत्साह दिखा वहीं ग्राहकों की उमर पड़ी भीड़ बैंकों में लंबी कतार लगी दिखी ।शाखा प्रबंधक द्वारा सभी ग्राहकों को समझाया गया कि आप लोग धैर्य पूर्वक अपना कार्य करें क्योकि अब बैंक बंद नहीं होने जा रही है ।इसलिए आप लोग अपना कार्य निश्चित होकर करे विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
