बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से पंचायत समिति सदस्य रामबरन मंडल का साक्षात्कार लिए जिसमे उन्होंने बताया कि चुनाव के पहले उन्होंने जनता से वादा किया था कि वह जब चुनाव जीतेंगे तो पंचायत के चौमुखी विकास के लिए कार्य करेंगे। लेकिन चुनाव जीतने और प्रशिक्षण के बाद हमें लगा कि हमारे समिति का फंड बहुत कम है ।बावजूद हमने प्रखंड विकास समिति में अपने पंचायत के विकास के लिए बात रखी। बावजूद बहुत से कार्य नहीं हो पाया ।मेरे पंचायत में सबसे बड़ी समस्या जल की समस्या है जिसे हमें दूर करना है।