बिहार राज्य के मुंगेर जिला के मय पंचायत से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से इंटर की छात्रा कंचन कुमारी से साक्षात्कार लिए है। जिसमें कंचन कुमारी का कहना है कि मुखिया शिक्षित और व्यवहार कुशल होना चाहिए। मुखिया को महिलाओं के अधिकार पर कार्य करना चाहिए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को लागु करना चाहिए तथा सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस योजना पर मुखिया को कार्य करना चाहिए ताकि समाज में बेटी को सम्मान मिल सके।वही कहती है कि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है इसलिए पंचायत में बालिका उच्च विद्यालय होना चाहिए।