बिहार राज्य के मुंगेर जिला के नौवागढ़ी दक्षिण पंचायत से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेंद्र प्रसाद गुप्ता से साक्षात्कार लिए है। जिसमें राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का कहना है कि इनके भूतपूर्व मुखिया ने काफी काम किया है। पंद्रह साल रहे मुखिया ने जितना काम नहीं किया उतना काम भूतपूर्व महिला मुखिया ने दो साल में किया है। वह जो भी सरकारी योजनाओं से सम्बंधित कार्य करती हैं पुरे खुले दिल से करती है।वह गाँव के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसलिए गाँव के लोग इनको पूरा साथ दे रहे है। वह ग्राम सभा बैठक होते देखे हैं। उसके माध्यम से बिना ब्लॉक के चक्कर लगाए सब काम आसानी से हो जाता है।