सोमवार को सदर प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र सदर मुंगेर का कोरोना टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण सिविल सर्जन मुंगेर द्वारा निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य कर्मी को बताया कि 60 से ऊपर सभी बुजुर्गों को टीका लगाना जरूरी है क्योंकि कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए टीका लगाना जरूरी है जब मैं वहां स्वास्थ्य कर्मी कंचन कुमारी एवं सुनीता कुमारी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अभी तक 10 बुजुर्गों को टीका लग चुका है और दर्जनों बुजुर्ग बैठे हुए हैं जिन्हें में टीका लगाऊंगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर में कार्यशाला कर मनाया गया विश्व जल दिवस 2021 इसमें किसानों की गोष्टी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया विभिन्न पंचायतों से आए किसानों ने इस गोष्ठी में भाग लिए और महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की विश्व जल दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि मुंगेर विधायक प्रणव कुमार उपस्थित थे इनके साथ प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार थे साथ ही साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.विश्व जल दिवस के अवसर पर बड़िया वैज्ञानिक मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि मनुष्य के जीवन में जल का कितना महत्व है उन्होंने यह भी कहा जल ही जीवन है इसके बिना सब कुछ अधूरी है उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी .इस कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिक एवं कर्मी उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोमवार को नया रामनगर थाना में होली त्यौहार को देखते हुए शांति समिति की बैठक की गई इस बैठक में मुख्य रूप से नया रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी पंचायतों से पंचायत प्रतिनिधि मुखिया सरपंच व वार्ड सदस्य अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे वही बैठक को संबोधित करते हुए प्रशिक्षु पुलिस उपाध्यक्ष स ह थाना अध्यक्ष राज किशोर कुमार द्वारा बताया गया कि आप लोग होली का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंगे अपने क्षेत्र में किसी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो गड़बड़ी होने पर तुरंत हमें खबर करें इस बैठक में उपस्थित सरपंच प्रतिनिधि घोड़ी मंडल पूर्व मुखिया रविंदर मंडल वार्ड सदस्य गायत्री देवी दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे साथ ही साथ आने से उपस्थित एसआई सुखदेव सिंह, अनिल कुमार सिंह, एएसआई मोहन सिंह अन्य सभी पुलिसकर्मी उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मुंगेर, 22 मार्च | " टीबी हारेगा, देश जीतेगा" अभियान के प्रचार - प्रसार के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मंगलवार के अलावा 5 और 7 अप्रैल को ऑनलाइन क्विज़ का आयोजन किया जाएगा। इस क्विज में जिले भर में सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचएससी) या हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) भागीदारी करेंगे। इस सबंध में हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. ए. के. शाही के द्वारा राज्य के सभी सिविल सर्जन को ऑनलाइन क्विज में जिले के सभी हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की भागीदारी सुनिश्चित कराने को ले एक चिट्ठी जारी की गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर के कमेटी की बैठक 25 मार्च को राजद कार्यालय आजाद चौक मुंगेर जिसमें राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर द्वारा चलाए जा रहे मेडिकल कॉलेज अस्पताल को लेकर चरणबद्ध आंदोलन को अगली रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा होगी विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के सदर प्रखंड के नौवागढी दक्षिणी पंचायत से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से वार्ड पार्षद पप्पू मंडल से साक्षात्कार लिए है। जिसमें पप्पू मंडल का कहना है कि वह वैसा मुखिया चुनना चाहते है जिसमे योग्यता होनी चाहिए ताकि वह हर क्षेत्र में अच्छे से काम कर सके। वह कहते है वार्ड पार्षद के पास जो भी योजना का पैसा आता है उससे वह सभी काम चालू किये है जैसे नल जल योजना,इंदिरा आवास इत्यादि।इनके गाँव में ग्राम सभा होती है जिसमे गाँव के सभी लोगों को प्रचार के माध्यम से ग्राम सभा की बैठक के बारे में बताया जाता है। गाँव के कुछ लोग ग्राम सभा में जाकर अपनी समस्याओं को रखते है तथा उन्हें ग्राम सभा में योजनाओं की जानकारी भी दी जाती है। वही कहते है कि जिसका लिस्ट में नाम आता है उन्हें सरकारी योजनाओ का लाभ दिया जाता है और जिनका लिस्ट में नाम नहीं होता है उसे जब लिस्ट में जोड़ा जायेगा तब उन्हें भी लाभ दिया जाएगा।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के मय पंचायत से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से चिकित्सक डॉ आशा गुप्ता से साक्षात्कार लिए है। जिसमें डॉ आशा गुप्ता का कहना है कि मुखिया वैसा होना चहिए जो जनता का दुख दर्द को समझे। वही कहती है कि गर्मी का मौसम आ गया है जिसकारण पानी की बहुत ज्यादा समस्या हो रही है। जनता को पानी तो मिलता है लेकिन पानी को समय समय पर बंद कर दिया जाता है।पानी के बिना एक भी काम नहीं हो पाती है इसलिए पानी कम से कम 15 घंटा मिलना चाहिए।वही जो सरकारी योजना है बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ इस योजना को लोग अब समझ चुके हैं कि बेटी को बचाना और बेटी को पढ़ाकर आगे बढ़ाना है। वह कहती है कि बेटा से बढ़कर बेटी है। बेटी घर को भी संभालती है और बाहर भी संभालती है इसलिए बेटी को पढ़ाना बहुत जरूरी है। आज हर क्षेत्र में बेटी आगे बढ़ रही है और बेटा से भी ज्यादा नौकरी ले रही है।
मुंगेर मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज स्थापित कराने, मरनासन्न जमालपुर कारखाना की पुरानी प्रतिष्ठा बहाल करने, अनुराग की सुशासन सम्पोषित हत्या एवं मुंगेर पुल के विस्थापित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं के मुद्दों पर लापता मुंगेर सांसद ललन सिंह पिकनिक पर्यटन पर मुंगेर आकर ना सिर्फ़ सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा रहे हैं बल्कि इन समस्याओं के बारे में एक शब्द भी नहीं बोलकर जनाक्रोश को भड़का रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नीतीश सरकार द्वारा बिहार सैन्य पुलिस का नाम बदलकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस नामकरण करने संबंधी विधानसभा में पेश किये जाने वाली विधेयक जिसमें बिना वारंट गिरफ्तारी व तलाशी करने का प्रावधान किये जाने को बिहार के लिए काला कानून बताते हुए युवा राजद राष्ट्रीय महासचिव एवं मुंगेर विस के राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ़ मुकेश यादव, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा एवं राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जिस तरह ऐतिहासिक, पौराणिक धरोहरों का नाम बदलने की राजनीति एंव परम्परा का शुरूआत किया है उसी तर्ज पर नीतीश कुमार भी परम्परा का शुरुआत कर रहे हैं.
होली एवं शव ए बरात को लेकर रविवार को पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष नीरज कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई ।इस बैठक में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी एवं समाजसेवी ने भाग लिया ।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली एवं शबे बरात पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी ।होली एवं होलिका दहन के दिन सघन गश्ती एवं किसी प्रकार की शिकायत होने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया ।पुलिस निरीक्षक थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने उपस्थित सदस्यों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के असामाजिक तत्व एवं शराब निर्माण ,बिक्री एवं सेवन से संबंधित कोई भी शिकायत मुझे फौरन दे यह जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
