मुंगेर, 22 मार्च | " टीबी हारेगा, देश जीतेगा" अभियान के प्रचार - प्रसार के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मंगलवार के अलावा 5 और 7 अप्रैल को ऑनलाइन क्विज़ का आयोजन किया जाएगा। इस क्विज में जिले भर में सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचएससी) या हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) भागीदारी करेंगे। इस सबंध में हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. ए. के. शाही के द्वारा राज्य के सभी सिविल सर्जन को ऑनलाइन क्विज में जिले के सभी हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की भागीदारी सुनिश्चित कराने को ले एक चिट्ठी जारी की गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
