बिहार राज्य के मुंगेर जिला के सदर प्रखंड के नौवागढी दक्षिणी पंचायत से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से वार्ड पार्षद पप्पू मंडल से साक्षात्कार लिए है। जिसमें पप्पू मंडल का कहना है कि वह वैसा मुखिया चुनना चाहते है जिसमे योग्यता होनी चाहिए ताकि वह हर क्षेत्र में अच्छे से काम कर सके। वह कहते है वार्ड पार्षद के पास जो भी योजना का पैसा आता है उससे वह सभी काम चालू किये है जैसे नल जल योजना,इंदिरा आवास इत्यादि।इनके गाँव में ग्राम सभा होती है जिसमे गाँव के सभी लोगों को प्रचार के माध्यम से ग्राम सभा की बैठक के बारे में बताया जाता है। गाँव के कुछ लोग ग्राम सभा में जाकर अपनी समस्याओं को रखते है तथा उन्हें ग्राम सभा में योजनाओं की जानकारी भी दी जाती है। वही कहते है कि जिसका लिस्ट में नाम आता है उन्हें सरकारी योजनाओ का लाभ दिया जाता है और जिनका लिस्ट में नाम नहीं होता है उसे जब लिस्ट में जोड़ा जायेगा तब उन्हें भी लाभ दिया जाएगा।
