नीतीश सरकार द्वारा बिहार सैन्य पुलिस का नाम बदलकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस नामकरण करने संबंधी विधानसभा में पेश किये जाने वाली विधेयक जिसमें बिना वारंट गिरफ्तारी व तलाशी करने का प्रावधान किये जाने को बिहार के लिए काला कानून बताते हुए युवा राजद राष्ट्रीय महासचिव एवं मुंगेर विस के राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ़ मुकेश यादव, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा एवं राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जिस तरह ऐतिहासिक, पौराणिक धरोहरों का नाम बदलने की राजनीति एंव परम्परा का शुरूआत किया है उसी तर्ज पर नीतीश कुमार भी परम्परा का शुरुआत कर रहे हैं.