मुंगेर जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत तारापुर दियारा पंचायत के मनियार चक पीरस्थान में विमला देवी पति स्वर्गीय लीलो मंडल रोहित कुमार पिता लीलो मंडल का घर जलकर खाक हो गया प्रीता विमला देवी द्वारा बताया गया कि नगद रूपऐ के साथ लाखों की संपत्ति जर कर खाक हो गई हमें खाने तक का कुछ भी नहीं है वही प्रीता का रो-रोकर बुरा हाल है आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल सका आग ग्रामीणों एवं दमकल की गाड़ियों द्वारा बुझाया गया मौके पर नया रामनगर थाना से उपस्थित प्रशिक्षु पुलिस उपाध्यक्ष राज किशोर कुमार एवं मुफ्फसिल से पुलिस बल उपस्थित हुए थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अंकित चौधरी

गुरुवार को नगरी क्षेत्र के आग लग गई आग लगने से 10 बीघा से अधिक राख हो गया वहीं किसान त्राहिमाम कर रहे हैं रो रो कर बुरा हाल है आग लगने का कारण बिजली की शार्ट सेट की बताई जा रही है इस इस बाजार में 30000 की तार गई हुई है जिसके शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और लगभग 10 बीघा गेहूं का फसल जलकर खाक हो गया यह हर वर्ष गर्मी चढ़ते इस तरह की घटना होती रहती है

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की बुधवार को मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड स्थिर नीरपुर पंचायत के के लालजी टोला में भयंकर आग लग गई इसमें दर्जनों घर जलकर खाक हो गए आग इतनी तेज थी कि ग्रामीणों को आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था तभी दमकल की गाड़ियां आकर आग पर काबू पाया और आग बुझाया इस मौके पर बरियारपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं स्थानीय मुखिया पहुंच कर अग्निकांड का जायजा ले रहे हैं

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की बुधवार को नौवाग्ढी क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से बिजली गायब दिखा इस पर जब स्थानीय उपभोक्ताओं रानी देवी बातचीत किया तो उन्होंने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते ही बिजली अपना रूप दिखाना स्टार्ट कर दिया बिजली नहीं रहने से काफी परेशानी हो रही है इसमें पानी की समस्या विशेष रूप से है

कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को 10 दिवसीय माली प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन यूको आरसीटी मुंगेर के निदेशक संजय ठाकुर एवं केवीके के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस माली प्रशिक्षण में ग्राफ्टिंग, कटिंग, बडिंग, लेयरिंग ,नर्सरी रेजिंग, गमला भरना, पौधों की देखरेख आदि विषयों पर थ्योरी एवं प्रैक्टिकल की जानकारी दी जाएगी।

मुंगेर, 23 मार्च| जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के सभागार में मंगलवार को सदर अस्पताल मुंगेर सहित जिले के सभी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर में बेहतर तरीके से काम करने वाली जीएनएम और एएनएम को जिले के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक, डीपीएम नसीम रजि ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया । सम्मानित होने वाली सभी जीएनएम और एएनएम का चुनाव कॉम्पटेंसी बेस्ड स्किल असेस्मेंट रैंकिंग ( सीबीएसएआर) के आधार पर किया गया है। इस रैंकिंग के आधार पर लेबर रूम और ओटी में काम करने वाली सदर अस्पताल मुंगेर की जीएनएम निधि कुमारी ने जिले भर में सर्वोच्य स्थान प्राप्त किया है। उन्हें रिवॉर्ड के रूप में 5000 रुपये का चेक सिविल सर्जन और डीपीएम ने संयुक्त रूप से प्रदान किया । इसके साथ ही जिले के सभी प्रखण्डों में कॉम्पटेंसी बेस्ड स्किल रैंकिंग के आधार पर सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली जीएनएम और एएनएम को भी 3000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। जिले भर में टॉप करने वाली निधि कुमारी और सभी प्रखंडों में टॉप करने वाली जीएनएम और एएनएम को रिवॉर्ड की राशि पब्लिक फण्ड मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) या डायरेक्ट बेनिफिसरी ट्रांसफर ( डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके एकाउंट में भेजी जाएगी।

सोमवार को भी सभी कार्यपालक सहायक मुंगेर जिला द्वारा अपने धरने पर डटे हुए रहे उनसे जब मैंने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि आज आठवां दिन मेरा हड़ताल है अब तक सरकार हमसे किसी प्रकार की कोई बातचीत करने के लिए तैयार नहीं वही आज मैं मुंगेर विधायक कुमार को अपनी मांगों की ज्ञापन सौंपा विधायक द्वारा बताया गया कि मैं कोशिश करूंगा कि आप की मांगों को सरकार से पूरा करवाने का प्रयास करूंगा जहां तक हो सके गा मैं अपनी तरफ से प्रयास करूंगा आप लोगों की मांग पूरा हो जाएधरना स्थल पर संघ के अध्यक्ष सुजीत कुमार ,कोषाध्यक्ष , मोहम्म,नन्ने ,विवेक कुमार आजाद ,नीतीश कुमार ,अमर कुमार झा ,मनीष कुमार ,कुमार करुणानिधि ,अन्य सैकड़ों कार्यपालक सहायक मुख्य रूप से उपस्थित थे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुंगेर जिले के सभी विभाग के कार्यपालक सहायक हड़ताल पर चले जाने से कंप्यूटर कृत सभी कार्य में काफी परेशानी आ गई है वही सदर प्रखंड के परिसर में आरटीपीएस काउंटर पर फॉर्म जमा करने भटक रहे हैं विद्यार्थी एवं अन्य लोग क्योंकि आरटीपीएस कर्मी हड़ताल पर हैं इसलिए काउंटर बंद है लोगों को अपनी जरूरतमंद काम के लिए जाति ,आवासीय ,आय ,एवं अन्य कागजात जैसे राशन कार्ड ,कन्या विवाह योजना फॉर्म, विधवा पेंशन ,विकलांग पेंशन इत्यादि जमा करने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं लोग लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा ने बिहार दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि बिहार प्रदेश में रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएं। जिससे कि बेरोजगारी पर लगाम लगाया जा सके।बिहार में अमन चैन आए और बिहार के लोगों को रोजगार की तलाश में घर से बाहर नहीं जाना पड़े।उन्होंने कहा कि बिहार के लोग प्रतिभावान तथा कड़ी मेहनत करने वाले लोग हैं। बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को बाहर न जाना पड़े इसके लिए बिहार सरकार को रोजगार सुनिश्चित करानी चाहिए। बिहार प्रदेश देश का सबसे उन्नतसील प्रदेश बन सकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।