राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा ने बिहार दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि बिहार प्रदेश में रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएं। जिससे कि बेरोजगारी पर लगाम लगाया जा सके।बिहार में अमन चैन आए और बिहार के लोगों को रोजगार की तलाश में घर से बाहर नहीं जाना पड़े।उन्होंने कहा कि बिहार के लोग प्रतिभावान तथा कड़ी मेहनत करने वाले लोग हैं। बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को बाहर न जाना पड़े इसके लिए बिहार सरकार को रोजगार सुनिश्चित करानी चाहिए। बिहार प्रदेश देश का सबसे उन्नतसील प्रदेश बन सकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
