धरहरा (संवाददाता):-शुक्रवार की सुबह धरहरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव की बेटी अंजली को उसके ससुराल के लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पिता ने मेदनी चौंक थाना में आवेदन देते हुए बताया कि उसकी बेटी-अंजली कुमारी 18 मार्च को ही अपने ससुराल ग्राम-खावां चांद टोला थाना मेदनी चौंकी जिला-लखीसराय आई थी शुक्रवार को उनके दामाद शत्रुध्न बिंद ने उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के पिता कारेलाल बिंद का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं की है गला दबाकर उसकी हत्या की गई है,जो कि उसके गले पर चोट का निशान व दोनों हाथों पर खरोंच के निशान से साफ पता चलता है।कारेलाल बिंद का कहना है कि उनकी बेटी ने लाल रंग की चूड़ियां पहनी थी जबकि घटनास्थल पर लाल रंग की चूड़ियों के साथ हरे रंग की चूड़ियां भी फूटी हुई मिली,जो उनकी शंका को विश्वास में बदलता है। मृतका के पिता का आरोप है कि उनका दामाद व उसके परिवार के लोग लगातार अंजली को हमलोगो से पैसा मांगने के लिए दबाव बनाया करते थे जब अंजली विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट किया जाता था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी छिमड़ी लगाने वास्ते 50 हजार रुपए दामाद शत्रुध्न बिंद को दिया था।22 मार्च को भी दामाद तथा घर के अन्य सदस्य ने मिलकर 1 लाख रुपए की मांग की थी,जो हमलोगो ने नहीं दिया इसी कारण हमारी बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई।कारेलाल बिंद ने मैदानी चौंकी थाना में आवेदन देते हुए दामाद शत्रुध्न बिंद व उसके परिवार पर जांचोपरांत उचित कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे कि दुबारा किसी अंजली के साथ इस तरह की घटनाएं न हो। वहीं मैदनी चौंकी थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है यह हत्या है या आत्महत्या यह जांचोपरांत ही पता चलेगा।
शनिवार को किला परिसर क्षेत्र में दक्षिणी किला गेट पर अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दे गोली लगने से अधिवक्ता अली उर्फ मंजर बुरी तरह जख्मी हो गए आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया इस मौके पर अधिवक्ता अमरनाथ सिंह ने कहा अपराधियों के मेंअब वह डर नहीं रहा जो 5 साल पहले था इसलिए इस तरह की घटना होने लगी है
शनिवार को किला परिसरक्षेत्र में एसडीओ खगेश चंद्र झा के नेतृत्व में चलाया गया मास्क जांच अभियान इस अभियान के तहत सभी लोगों से जो मोक्ष का प्रयोग नहीं किए थे ₹50 जुर्माना वसूला गया एवं उसे एक मार्क्स भी दिया गया ऐसे सैकड़ों आदमी थे जिन से जुर्माना वसूल कर मास्क दिया गया एसडीओ द्वारा बताया गया कि मास्क पहनना जरूरी है ताकि हम सुरक्षित रहें और दूसरे को भी सुरक्षित रखें.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
धरहरा(संवाददाता):-पटना से पाटलिपुत्र थाना शराब तस्कर को पकड़ने मुंगेर जिला के धरहरा थाना अंतर्गत भलार गांव में धरहरा पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। शराब तस्कर मुंगेरी सिंह उर्फ प्रशांत सिंह एवं उसकी पत्नी डोली नायर उर्फ पंजाबी अपने पैतृक घर पर नही रहने के कारण पटना पुलिस शराब तस्कर के कुंडली खगांलने मे लगी हुई है । पटना पुलिस टीम शनिवार को धरहरा थाना में आई हुई थी और मुंगेरी सिंह और उसकी पत्नी डॉली पंजाबी का क्रिमिनल हिस्ट्री खंगालने मे जुटी है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शनिवार से सोमवार तक बैंक बंद रहने से ग्रामीणहै मायूस क्षेत्र मैंने शनिवार को बैंक ग्राहक बातचीत की तो हमें बताएं विगत 3 दिन तक बैंक बरन बंद रहने से ग्राहकों में मायूसी है क्योंकि पैसे नहीं रहने के कारण होली का रंग फीका हो जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
धरहरा(संवाददाता):-महागठबंधन के आह्वान पर एक दिवसीय बिहार बंद का आह्वान किया गया,जिसका असर धरहरा बाजार में भी देखने को मिला।राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में धरहरा बाजार को बंद किया गया एवं महागठबंधन के नेताओं ने नारा लगाते हुए कहा कि नीतीश-मोदी होश में आओ, तानाशाही नहीं चलेगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के सदर प्रखंड के नौवागढी दक्षिणी पंचायत से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से निवासी फूलन देवी से साक्षात्कार लिए है। जिसमें फूलन देवी का कहना है कि वह वैसा मुखिया चुनना चाहती है जो समाज में अच्छे से काम करें। मुखिया दहेज प्रथा तथा भ्रूण हत्या को रोकथाम करे और समाज में ऐसा काम करें जिससे सभी महिलाओं को खुशी हो। जो महिला घर में काम करती है उन्हें भी आगे बढ़ाने की कोशिश करें।
शुक्रवार 26 मार्च को मुंगेर जिले के राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता द्वारा मुंगेर बंद का आह्वान किया गया वही इस कार्यक्रम के में मुख्य रूप से उपस्थिति प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव इस बंद का अगुवाई कर रहे थे मुंगेर शहर के सभी तरफ घूम कर बाजार में दुकानों को बंद कराई गई यातायात वाले को भी रोका गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि नवजात शिशु को जन्म के वक्त वजन 2 किलो से कम होने या जन्म निर्धारित समय से पहले होने की स्थिति में बहुत सारी परेशानियों से गुजराना पड़ता है। जन्म के बाद यदि नवजात शिशु ठीक से अपनी मां का स्तनपान नहीं करता है तो मां को सही तरीके से शिशु की देखभाल के लिए कंगारू मदर केयर तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। समय पूर्व जन्म लेने वाले शिशु का ना सिर्फ वजन कम होता है बल्कि शिशु जन्म के साथ ही कई तरह की समस्याओं से भी घिर जाते हैं। ऐसी स्थिति में किसी तरह की लापरवाही नवजात शिशु की परेशानी को कई गुना बढ़ा देती है। खासकर कोविड-19 के संक्रमण के इस दौर में तो ऐसे शिशु और भी कई तरह की समस्याओं से घिर जाते हैं। ऐसे समय में इन शिशुओं का उसके स्वस्थ शरीर के निर्माण के लिए विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में शिशु के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए कंगारू मदर केयर तकनीक को अपनाना सबसे आसान एवं बेहतर उपाय है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मुंगेर जिले के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कार्यालय मुंगेर में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 26 मार्च को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रेखा कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया गया इस कार्यशाला में सही पोषण देश रोशन के तहत विभाग द्वारा पोषण पखवारा चलाया जा रहा है यह पखवारा 16 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी इसी पखवारा के तहत 26 मार्च को डीपीओ कार्यालय मुंगेर में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि किस तरह से आप अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाएंगे उन्होंने गर्भवती माताओं को गोद भराई भी की और संदेश दिया कि यह गोद भराई कार्यक्रम इसलिए किया जाता है कि गर्भवती माताएं समय पर अपना खान-पान का ध्यान दें एवं 6 माह के बच्चे को खीर खिलाकर मुंह झूठा की इससे संदेश दिया उन्होंने 6 माह के बच्चे हो तो उसे दलिया, खिचड़ी दूध में रोटी मसलकर बच्चे को दिन में दो बार तीन बार खिलाएं ताकि आपके बच्चे स्वस्थ रहें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
