बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि नवजात शिशु को जन्म के वक्त वजन 2 किलो से कम होने या जन्म निर्धारित समय से पहले होने की स्थिति में बहुत सारी परेशानियों से गुजराना पड़ता है। जन्म के बाद यदि नवजात शिशु ठीक से अपनी मां का स्तनपान नहीं करता है तो मां को सही तरीके से शिशु की देखभाल के लिए कंगारू मदर केयर तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। समय पूर्व जन्म लेने वाले शिशु का ना सिर्फ वजन कम होता है बल्कि शिशु जन्म के साथ ही कई तरह की समस्याओं से भी घिर जाते हैं। ऐसी स्थिति में किसी तरह की लापरवाही नवजात शिशु की परेशानी को कई गुना बढ़ा देती है। खासकर कोविड-19 के संक्रमण के इस दौर में तो ऐसे शिशु और भी कई तरह की समस्याओं से घिर जाते हैं। ऐसे समय में इन शिशुओं का उसके स्वस्थ शरीर के निर्माण के लिए विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में शिशु के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए कंगारू मदर केयर तकनीक को अपनाना सबसे आसान एवं बेहतर उपाय है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
