बिहार राज्य के मुंगेर जिला के सदर प्रखंड के नौवागढी दक्षिणी पंचायत से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से निवासी फूलन देवी से साक्षात्कार लिए है। जिसमें फूलन देवी का कहना है कि वह वैसा मुखिया चुनना चाहती है जो समाज में अच्छे से काम करें। मुखिया दहेज प्रथा तथा भ्रूण हत्या को रोकथाम करे और समाज में ऐसा काम करें जिससे सभी महिलाओं को खुशी हो। जो महिला घर में काम करती है उन्हें भी आगे बढ़ाने की कोशिश करें।