मुंगेर जिले के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कार्यालय मुंगेर में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 26 मार्च को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रेखा कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया गया इस कार्यशाला में सही पोषण देश रोशन के तहत विभाग द्वारा पोषण पखवारा चलाया जा रहा है यह पखवारा 16 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी इसी पखवारा के तहत 26 मार्च को डीपीओ कार्यालय मुंगेर में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि किस तरह से आप अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाएंगे उन्होंने गर्भवती माताओं को गोद भराई भी की और संदेश दिया कि यह गोद भराई कार्यक्रम इसलिए किया जाता है कि गर्भवती माताएं समय पर अपना खान-पान का ध्यान दें एवं 6 माह के बच्चे को खीर खिलाकर मुंह झूठा की इससे संदेश दिया उन्होंने 6 माह के बच्चे हो तो उसे दलिया, खिचड़ी दूध में रोटी मसलकर बच्चे को दिन में दो बार तीन बार खिलाएं ताकि आपके बच्चे स्वस्थ रहें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
