कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को 10 दिवसीय माली प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन यूको आरसीटी मुंगेर के निदेशक संजय ठाकुर एवं केवीके के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस माली प्रशिक्षण में ग्राफ्टिंग, कटिंग, बडिंग, लेयरिंग ,नर्सरी रेजिंग, गमला भरना, पौधों की देखरेख आदि विषयों पर थ्योरी एवं प्रैक्टिकल की जानकारी दी जाएगी।