बिहार राज्य के मुंगेर जिला के मय पंचायत से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से चिकित्सक डॉ आशा गुप्ता से साक्षात्कार लिए है। जिसमें डॉ आशा गुप्ता का कहना है कि मुखिया वैसा होना चहिए जो जनता का दुख दर्द को समझे। वही कहती है कि गर्मी का मौसम आ गया है जिसकारण पानी की बहुत ज्यादा समस्या हो रही है। जनता को पानी तो मिलता है लेकिन पानी को समय समय पर बंद कर दिया जाता है।पानी के बिना एक भी काम नहीं हो पाती है इसलिए पानी कम से कम 15 घंटा मिलना चाहिए।वही जो सरकारी योजना है बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ इस योजना को लोग अब समझ चुके हैं कि बेटी को बचाना और बेटी को पढ़ाकर आगे बढ़ाना है। वह कहती है कि बेटा से बढ़कर बेटी है। बेटी घर को भी संभालती है और बाहर भी संभालती है इसलिए बेटी को पढ़ाना बहुत जरूरी है। आज हर क्षेत्र में बेटी आगे बढ़ रही है और बेटा से भी ज्यादा नौकरी ले रही है।
