दिनाँक 25 मई,2021 प्रेस विज्ञप्ति ------------------------------ कॅरोना महामारी अब गाँव घर घर फैल चुका है।कई ऐसे भी गाँव हैं जहाँ बड़े पैमाने पर मौते हो रही है।पूरा का पूरा परिवार मौत का शिकार हुआ है।सरकार आंकड़ो का झूठा बाजीगरी कर रहा है।तथ्यों को छुपाया जा रहा है।उपचार के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।सामुदायिक किंचन के नाम पर अव्यवस्था और हेराफेरी का खेल जोरो पर चल रहा है।जिलों में पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण टिका करण की रफ्तार धीमी अथवा हवा हवाई है।ये बातें राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री भारत सरकार जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद एवँ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी बार बार सरकार को आगाह कर चुके हैं, आग्रह कर चुके हैं साथ हीं सरकार को सररात्मक सहयोग का आश्वासन दे चुके हैं, फिर भी ये डबल इंजन की डपोरशंखी नीतीश सरकार गूँगी व बहरी बनी हुई है।बिहार में ब्लैक फंगस भी पैर पसार दिया है।सरकार की तैयारी कागजों पर अथवा नहीं के बराबर है। जयप्रकाश नारायण यादव ने सरकार से माँग किया कि जिनकी मौतें हो चुकी है उनके बच्चों को मुफ्त में शिक्षा एवं उनके आश्रितों को उचित मुवाबजा की राशि तुरन्त मुहैया कराई जाय। अब तो हद हो गई ,समसान घाटों पर लाश को जलाने के लिए लाठियां भांजी जा रही है।ये यही अच्छे दिन है क्या यही आत्मनिर्भर भारत है। चारो तरफ कौलाहल मची हुई है संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सरकार बयानवीर बनकर कहते फिर रही है घबराने की जरूरत नहीं

*खनन विभाग एवं वन विभाग की मिलीभगत से गंगा नदी के प्रतिबंधित बालू का उपयोग कर बनाया जा रहा एप्रोच पथ - केशरी* ( *एप्रोच पथ की गुणवत्ता के साथ-साथ डॉल्फिन की सुरक्षा, कटाव एवं बाढ़ का बढ़ा खतरा* ) राष्ट्रीय परियोजना में शामिल रेल सह सड़क पुल एप्रोच पथ के निर्माण में फ्लाई ऐश के बदले गंगा नदी का सैंकड़ों ट्रक प्रतिबंधित बालू का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है जिससे एप्रोच पथ की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह उत्पन्न हो गया है। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने अपने आवासीय कार्यालय में सम्वाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा। श्री केशरी ने एस.पी. सिंगला कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पर खनन विभाग एवं वन विभाग की मिलीभगत से करोड़ों रुपए के प्रतिबंधित सफेद बालू घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय वन्य जीव संरक्षण नीति, 2009 के तहत मुंगेर को गैंगेटिक डॉल्फिन क्षेत्र घोषित किया गया है जिसके तहत गंगा में किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि संज्ञेय अपराध है तो राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने भी गंगा नदी के बालू उत्खनन को प्रतिबंधित घोषित कर रखा है। लेकिन इसके बावजूद अब तक कम से कम पांच सौ ट्रक गंगा नदी के बालू का एप्रोच पथ के लिए उत्खनन किया जा चुका है और यह सिलसिला लगातार जारी है। एनसीपी नेता संजय केशरी ने कहा कि सिंगला कम्पनी को यह बताना होगा कि थर्मल पावर के फ्लाई ऐश के बदले गंगा नदी के प्रतिबंधित सफेद बालू का उपयोग कैसे और किसके आदेश पर किया जा रहा है तथा कंपनी ने कितनी मात्रा में और कहां से फ्लाई ऐश मंगाया। उन्होंने कहा कि सिंगला कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर, जिला खनन पदाधिकारी और वन विभाग के इस कुकृत्य से जहां संरक्षित डॉल्फिन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है वहीं कटाव एवं बाढ़ की विभीषिका का खतरा भी बढ़ गया है। श्री केशरी ने ऐलान किया कि इसको लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरने जा रही है। संवाददाता सम्मेलन में वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, रामविनय कुमार, शंकर यादव एवं ललन बिंद आदि मौजूद थे।

प्रेस विज्ञप्ति। जनप्रतिनिधि के क्षेत्र भ्रमण पर रोक घोर निंदनीय। राजद के राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की मुख्यमंत्री के आदेश जिसमें कहा गया की इस कोरोना महामारी में मंत्री,विधायक,सहित जनप्रतिनिधि को क्षेत्र भ्रमण पर रोक रहेगी जिसकी जितनी निंदा किया जाए कम है। माननीय मुख्यमंत्री को पता होना चाहिए की जनप्रतिनिधि को जनता अपनी आवाज को सरकार के सामने रखने के लिए चुनती है।अगर हमारे जनप्रतिनिधि इस महामारी काल में जनता के दुख दर्द को जानकर सरकार के संज्ञान में लाकर लोगों को राहत पहुॅचाने में अपनी सहभागीता निभाते है लेकिन इस निर्णय से सभी लोग हतप्रद है आखिर किस नाकामी को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री ने ऐसा अलोकतांत्रीक निर्णय लिया है।ऐसा लगता है की इस कोरोना महामारी में जिस तरह से विपक्ष के लोगों द्वारा चौपट स्वास्थ व्यवस्था,अस्पताल में बेड ,आक्सिजन,एंबुलेंस,भेन्टिलेटर,दवाई,जाॅच,साफ सफाई सहित अन्य मुलभुत सुविधाओं अभाव के कारण विहार में लोगों के मौत की खबर को विभिन्न माध्यम से उठाने से घबरा कर ऐसा कदम उठाया गया।वही यह भी कहा जा रहा है की इस महामारी में जहाॅ भाजपा के लोग की सक्रियता से घबरा कर ऐसा निर्णय लिया गया है क्योकि जिस तरह मा मुख्यमंत्री घर से नही निकलते है वैसे ही इनके सासंद,मंत्री विधायक भी नही निकल रहे है कही इन लोगों को भी कोराना का संक्रमण न हो जाए इसी कारण अपने सहयोगी को भी रोकने का प्रयास है।इस निर्णय ने यह साबित कर दिया की बिहार में पदाधिकारीयों की तुलना में जनप्रतिनिधि निकम्मा और अल्पज्ञानी है।वही इन्होनें सरकार से माॅग किया की जब सरकार के नजर में जनप्रतिनिधि अल्पज्ञानी और असंवेनशील है तो इनसे इस्तीफा लेकर सारा काम अधिकारीयों से ही लेना चाहिए।आगे राजद नेता ने कहा की इससे ऐसा लगता मुख्यमंत्री के इशारे पर आपदा में अवसर के तलाश में व्यापक रूप भ्रष्टाचार हो रहा है ताकि RCP Tax का संग्रह ज्यादा ज्यादा किया जा सके तभी तो लोग कहते है "विनाश काले विपरीत बुद्धी" समय आने पर जनता इसका जबाब देगी।इस लिए कहा जाता है की पीडित का हाइ अच्छे अच्छे को भस्म कर देती है।

भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर के सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार में कोरोना संक्रमण गांव-गांव में पांव पसार चुके हैं। गांव में भी संक्रमण से कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं बिहार में ब्लैक फंगस भी पांव पसार चुके हैं लेकिन सरकार की तैयारी कुछ नहीं है।

महेशखुट के पटेल हाई स्कूल में आज को भी 19 का वैक्सीन का आगाज कर दिया गया है इस बात की जानकारी चिकित्सा प्रभारी के द्वारा दी गई

अस्पताल के चिकित्सकों को जूम मीटिंग के माध्यम से दी गई महत्वपूर्ण जानकारी खगड़िया जिला के अनुमंडल क्षेत्र के गोगरी रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ चंद्रप्रकाश के द्वारा सभी चिकित्सकों का एक मीटिंग किया गया इस जो मीटिंग के द्वारा यहां के सभी चिकित्सकों को यह कोरोनावायरस इन के बारे में बारीकी से जानकारी दिया गया ताकि किसी भी चिकित्सा कर्मी को संक्रमण के बारे में अदूरिया जानकारी ना हो और सभी सही मरीजों को सही से इलाज कर सके

खगड़िया जिला के कई इलाकों में दिखा चक्रवाती तूफान यास का असर अगरिया जिला के कई ऐसे स्थान हैं जो खास करके दियारा इलाके में आज अचानक तूफान आया और जो बारिश और आंधी के साथ जोरदार बरसा हुआ इससे मौसम वैज्ञानिक ने पहले अलर्ट कर दिया था उसके बाद भी किसान नहीं संभाल पाए और चक्रवाती तूफान व्यास के चपेट में बहुत सारी किसान पर गए वही बहुत सारे किसान को फायदा भी देखने को मिला

चक्कर खाकर वृद्ध के गिरने से हुई मौत हुई घटनास्थल पर मौत मौके पर पहुंची महेश कूट थाना पुलिस दल खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के महेश को थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 130 पर आज सुबह के कार्य को 9:30 बजे के आसपास एक वृद्ध व्यक्ति चक्कर खाकर गिर गया जिसका मौत मौके पर ही हो गया जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को थाना प्रभारी नीरज ठाकुर से दे दिया गया वहीं तत्परता से थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर उस लाश की जानकारी में जुटे हैं वहीं मिल प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत वृद्ध चौथम प्रखंड के अदाकारी का बताया जा रहा है

Transcript Unavailable.

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 26 मई सुबह 9 बजे अकाशवाणी मुम्बई से होगी हीरो राजन कुमार की विशेष प्रस्तुति भगवान बुद्ध और बोधगया बिहार की महत्ता पर चर्चा करेंगे अभिनेता राजन कुमार बुद्ध पूर्णिमा, भगवान बुद्ध और बोधगया सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। हिंदू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा की बहुत खास अहमियत है. वैशाख महीने में पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्‍म हुआ था, इसलिए इस पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है. इस साल बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार 26 मई बुधवार को मनाया जा रहा है. भगवान बुद्ध को जहां ज्ञान की प्राप्ति हुई वह जगह बाद में बोधगया कहलाई. बोधगया बिहार के जिला गया में स्थित है, जिसका बहुत गहरा ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। हीरो राजन कुमार के फैन्स के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना यह है कि 26 मई को सुबह 9 बजे अकाशवाणी मुम्बई से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर उनका प्रोग्राम टेलीकास्ट होने जा रहा है। आप सभी उन्हें रेडियो पर लाइव सुन सकेंगे, जहां वो बुद्ध पूर्णिमा, भगवान बुद्ध और बोधगया बिहार के संदर्भ में अहम बातें करेंगे। लिंक Listen to Samvadita Mumbai Radio live on Prasar Bharati's NewsOnAir App. Download the App from https://play.google.com/store/apps/details?id=com.parsarbharti.airnews गौरतलब है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसी दिन उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ था और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था।ज्ञान प्राप्त होने के पश्चात महात्मा बुद्ध ने अपने ज्ञान की रौशनी पूरी दुनिया में फैलाई। हीरो राजन कुमार भी बिहार पुत्र हैं और कई बार वो बोधगया भी गए हैं। आपको बता दें कि यहाँ महात्मा बुद्ध ने बोधि वृक्ष के तले निर्वाण प्राप्त किया था। अभिनेता राजन कुमार ने कहा कि ऑल इंडिया रेडियो मुम्बई के लिए बुद्धपुर्णिमा पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए मैंने महात्मा बुद्ध के बारे में काफी कुछ पढ़ा, उनपर कई किताबो का अध्धयन किया, काफी रिसर्च की तो मुझे उनके जीवन के बारे में कुछ आश्चर्यजनक बातें पता चलीं। उनकी जीवन शैली का मुझपर कहीं गहरा प्रभाव पड़ा। भगवान बुद्ध के उपदेश अपने जीवन मे अपनाकर इंसान प्रसन्न और संतुष्ट रह सकता है। उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर लोग अपना जीवन सफल बना सकते हैं और इस मोह भरी दुनिया मे कुछ अच्छे कर्म कर सकते हैं। मैं सभी से उनकी यह बात कहता चलूं, जो आजकल के माहौल में भी बेहद प्रासंगिक है। भगवान बुद्ध कहते थे "मनुष्य को अगर अपने जीवन में खुशियां प्राप्त करनी है तो उसे न तो अपने भूतकाल में उलझना चाहिए और न ही अपने भविष्य की चिंता करनी चाहिए। मनुष्य को अपने जीवन में क्रोध की सजा नहीं मिलती है बल्कि मनुष्य को क्रोध से सजा मिलती है।" गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर राजन कुमार ने सभी से अपील की है कि वे 26 मई को सुबह 9 बजे अकाशवाणी मुम्बई पर उन्हें सुनें।