हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के 8 ओर 9 एवं 10 नंबर वाड में 45 वषाॆ के ऊपर वाले लोगों को कोरोना भैकसीन लगाया गया
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए टीका एक्सप्रेस के माध्यम से टीकाकरण आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है।
धरहरा(संवाददाता):-यास चक्रवात को देखते हुए बिहार सरकार के निर्देशानुसार मुंगेर जिला प्रशासन रेड अलर्ट मोड़ पर है तथा जिला प्रशासन ने यास चक्रवात हेतु कुछ गाइड लाइन भी जारी की है
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच सदर अस्पताल मुंगेर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडो के सभी पीएचसी और सीएचसी में सुरक्षित संस्थागत प्रसव के साथ ही अन्य स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। साथ ही इन सभी स्थानों पर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा जारी मार्गदर्शिका के अनुसार परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं संचालित की जा रही हैं। सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए सदर अस्पताल मुंगेर सहित जिले के रेफरल अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्यय केंद्र पर पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हैं। इस दौरान सुरक्षा के सभी मानकों का ख्याल रखा जाता है । इससे न सिर्फ सुरक्षित और सामान्य प्रसव को बढ़ावा मिलेगा बल्कि, मातृ-शिशु मृत्यु दर में भी कमी आएगी।सुरक्षित प्रसव के लिए जिले में उपलब्ध हैं पर्याप्त सुविधा, प्रसव के बाद दी जाती है आवश्यक जानकारी :- जिले के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए सुरक्षा के मद्देनजर समुचित व्यवस्था उपलब्ध हैं। इसके अलावा प्रसव के बाद महिलाओं के स्वास्थ्य एवं शिशु के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक जानकारी भी दी जाती है। ताकि प्रसव के पश्चात भी माता एवं शिशु को किसी प्रकार की अनावश्यक शारीरिक पीड़ा नहीं हो और होने पर तुरंत आवश्यक उपचार करा सकें।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवादाता विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए कहते है कि कि असहाय लाचार महिला के दो पुत्र हैं लेकिन उन्हें कोई काम न मिलने के कारण उनकी माता जी मानसिक तनाव से ग्रस्त हो गई थी। महिला की तबियत बीते 2 सप्ताह से बहुत ही खराब चल रही थी। जिसकी सुचना मिलने पर मोबाइल बाणी जिला संवाददाता विपिन कुमार के द्वारा अपने निजी वाहन से महिला को सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां इनका इलाज चलने के बाद अब वह ठीक है और साथ में दवाईयां अभी भी चल रही है ,साथ ही महिला को मोबाइल वाणी कम्युनिटी मीडिया चैनल एवं आइडियल यूथ फॉर रेवोलेंटरी चेंज संस्था के द्वारा ₹1000 की सहायता राशि दी गई है। इस कार्य के लिए महिला ने मोबाइल बाणी की सभी टीमों एवं विपिन कुमारको बहुत-बहुत धन्यवाद दिया
बेलदौर के मध्य विद्यालय में 50 लोगों को दिया जा चुका कोविड-19 का वैक्सीन खगरिया जिला के ब्लाक प्रखंड के अंतर्गत बेलदौर मध्य विद्यालय में कोविड-19 का वैक्सिंग सिविल लगा कर दिया जा रहा है बेलदौर प्रखंड के पनगरा गांव में अब तक 50 व्यक्तियों को को विनायक आरक्षण दिया जा चुका है वहीं मध्य विद्यालय पेन आगरा में बेलदौर में 35 व्यक्तियों को कविंद्र एक्शन का टिका दिया जा चुका है इस बात की जानकारी यहां के चिकित्सक के द्वारा दी गई
खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के महेशपुर थाना क्षेत्र के एनएच 130 पर एक 55 वर्षीय व्यक्ति अचेत अवस्था में पाया गया है इसकी सूचना महेशपुर थाना प्रभारी नीरज ठाकुर को दिया गया घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नीरज ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचकर मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में ले लिया और मृत व्यक्ति के पहचान किया जा रहा है बहुत छानबीन के बाद उसका पता लग चुका है और व्यक्ति चौथम प्रखंड के नावाडीह गांव के अशोक साहब बताया जा रहा है जो कि टीवी बीमारी से ग्रसित था और इलाज कराने के लिए खगरिया से घर जा रहा था इसी क्रम में उसका पैर फिसलने के कारण वह एनएच 130 पर गिर गया और वह उसकी मृत्यु हो गई इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया जा चुका है
हवेली खरगपुर के ग्रामीण इलाकों में मौसम में काफी परिवर्तन हुआ है कहीं पर बारिश कहीं पर आंधी तूफान जिसके कारण से बिजली गायब हो चुका है बिजली विभाग के कर्मचारी ने बताया कि बिजली विभाग में काम चल रहा है अगर मौसम सही रहा तो जल्द से जल्द बिजी दिया जाएगा लोगों में परेशानी बढ़ चुका है
मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी दे रहें हैं, कोरोना महामारी के कारण सरकारी तथा निजी स्कूलों के टीचर्स घर बैठें हैं उनके लिए सरकार कोई रहत पैक की घोषणा करे.
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिले के समाज सेवी भी आगे बढ़ कर पीड़ित मानवता की सेवा के लिए काम कर रहे हैं । इन्ही लोगों में से एक हैं समाज सेवी पवन कुमार । ये युवाओं की एक छोटी सी टीम बनाकर अपने स्तर से लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें कोरोना संक्रमण से बचने के उपायों के साथ ही लॉक डॉउन के गाइड लाइन के अनुपालन के लिए भी लगातार प्रेरित और जागरूक कर रहे हैं। जिला मुख्यालय मुंगेर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत घोसी टोला में रहने वाले युवा समाज सेवी पवन कुमार युवाओं की अपनी एक छोटी सी टीम बनाकर अपने आसपास के मुहल्लों मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 28, 29 और 30 में घर- घर जाकर लोगों के घरों के मुख्य गेट के अलावा अन्य टचिंग पॉइंट को अपने स्तर से सैनिटाइज करने के साथ ही लोगों के बीच मास्क, साबुन के साथ ही हैंड सैनिटाइजर की बोतल का वितरण भी कर रहे हैं। इसके साथ ही वो होंम आइसोलेशन में रह कर अपना इलाज करवा रहे लोगों के बीच पहुंच कर उनके लिए दवा सहित अन्य आवश्यक मदद भी पहुंचा रहे हैं।
