सड़क दुर्घटना मे घायल को पहुंचाया तो मिलेगा इनाम सरकार का फरमान

आलू के बोरे से मिला 70 पेटी शराब बरामद किया महेशपुर पुलिस ने जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के पथरेल गांव से महेशपुर थाना पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आलू के बोरे से 70 पेटी शराब बरामद किया गया है वहीं वाहन को भी जप्त किया गया वाहन चालक फरार होने में सफल रहा मामला पार्क रेल गांव के चंद्रपुर का बताया जा रहा है गुप्त सूचना के आधार पर महेश को थाना प्रभारी नीरज ठाकुर के द्वारा यह कार्रवाई की गई अब तक की सबसे बड़ी करवाई बताई जा रही है

जिला के गोगरी जमालपुर ज्वेलरी दुकान में की गई कार्यपालक अधिकारी के द्वारा बरी करवाई खगरिया ब्यूरो रविंद्र कुमार जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के जमालपुर बाजार के सागर ज्वेलर्स के द्वारा प्रशासन के आंखों में धूल झोंक कर लॉकडाउन नियम को ताक पर रखते हुए सागर ज्वेलर्स दुकानदार के द्वारा अपने दुकानों को खोल कर लोग नियम को कानून तोड़ने के विरोध में नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी आदित्य कुमार के द्वारा योगदान नियम उल्लंघन करने का आरोप में दुकान को सील करते हुए दुकानदार को ₹2500का फाइन भी किया गया है खगरिया मोबाइल वाली न्यूज़ के लिए मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

विराट हिंदुस्तान संगम विहार की कार्यकारिणी गठित l विराट हिंदुस्तान संगम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेंद्र प्रसाद सिंह ने 41 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया। इसकी अधिसूचना आज प्रदेश महासचिव 'संगठन' आशीष कुमार राय ने जारी की। यह नए पदाधिकारियों को समाज हित में कार्य करने का निर्देश प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सिंह ने दी। प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष प्रो. डॉ. देवेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर पारस राय आरा एवं डॉ रामेश्वर प्रसाद सिंह वैशाली बनाए गए हैं। वही प्रदेश महासचिव रितेश कुमार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी, आशीष कुमार राय संगठन सह कार्यक्रम कार्यान्वयन प्रभारी, सुमित कुमार सिन्हा प्रभारी प्रबंधन एवं प्रशासन, डॉ. राज राजीव प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ सह अंग प्रक्षेत्र प्रभारी बनाए गए। प्रदेश सचिव के पद पर तुषार मिश्रा संगठन सह कार्यालय महासचिव प्रभारी के अलावा क्षेत्रीय एवं प्रकोष्ठ संयोजक भी बनाए गए। इसमें डॉ. टुनटुन झा पूर्वी मिथिला परीक्षेत्र, डॉ. वीरेंद्र कुमार वेबीनार संचालन, प्रो. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह तिरहुत प्रक्षेत्र। डॉ. पुरंजय शिक्षा प्रकोष्ठ, डॉ. विभूरंजन प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी, लाल रंजन पप्पु इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी, प्रोफेसर डॉ. मधुसूदन झा अंग परिक्षेत्र प्रभारी, डॉ. विजय कुमार सिन्हा मेडिकल हेल्पलाइन बनाए गए। वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ शशि भूषण की नियुक्ति की गई। प्रभारी तकनीकी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष के साथ सुश्री चित्रलेखा और स्थाई सदस्य में अभिषेक राय गोपालगंज जिला अध्यक्ष, रोहित कुमार सिवान, अरविंद शर्मा नवादा, शुभम गुर्दा गया महानगर, शुभ कुमार बरनवाल मधुबनी, रामचंद्र प्रसाद सिंह नालंदा, करुण कुमार सिंह मुंगेर बनाए गए हैं। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्य हैं डॉ. कल्पना वर्मा पटना, डॉ. विद्यावती पाठक पूर्व प्राचार्या राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय पटना, प्रो. रूबी कुमारी नवादा, मनोज कुमार नवादा, पुरंदर सावर्णय गया, डॉक्टर भुवनेश्वर सिंह 'उप निर्देशक' आयुष, झारखंड सरकार, सासाराम, प्रो. डॉ. एस.एन. पांडे भागलपुर, प्रो. डॉ. शारदा नंद चौधरी दरभंगा, अभय कुमार मुजफ्फरपुर, राजीव रंजन सिंह समस्तीपुर, गौरव कुमार सिंह समस्तीपुर, दुर्गा प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक समस्तीपुर, डॉ. एच. एन. दिवाकर पूर्व निदेशक स्वास्थ्य सेवा बिहार सरकार, रुपेश प्रजापति ( छात्र शाखा ), अभियांशु छात्र गया इंजीनियरिंग कॉलेज एवं श्याम नंदन शर्मा नवादा बनाए गए। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विभूरंजन द्वारा किया गया।

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से नरेंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि वह एक प्राइवेट टीचर हैं लॉकडाउन में उनका काम बंद हो गया है, जिससे भुखमरी के हालात बन चुके हैं.नरेंद्र कुमार बताते हैं कि उनके पास राशन कार्ड भी है लेकिन उनका राशन कार्ड में कटवा दिया गया है। जिससे उन्हें राशन तक नहीं मिल पा रहा है, इसके साथ ही उन्होंने मोबाइल वाणी की माध्यम से मदद की गुहार लगाई है।

जिला के कई क्षेत्रों में खासकर के दियारा इलाके में इन दिनों कोरोनावायरस महामारी को झेलते चलते आमजन परेशान हो चुके हैं इसके बाद बंगाल से उठे चक्र वापी तूफान व्यास के कहर ने सभी किसानों को कमर तोड़ कर रख दिया है किसानों के द्वारा बताया जा रहा है कि हमारे खेतों में लगे फसल को काफी नुकसान पहुंचा है खास करके हमारे खेत में जो लगे हैं मूंगफली और मकई चना है जैसे फसलों को काफी नुकसान पर ना भरना पड़ रहा है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के खगरिया जिले के गोगरी जमालपुर से सुन्दर कुमार यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि लॉकडाउन में उनका सारा जीवन अस्त -व्यस्थ हो गया है.वह मजदूरी का काम करते हैं लेकिन लॉकडाउन में काम भी नहीं मिल पा रहा है.सुन्दर यादव बताते हैं कि उनके मदद के लिए कोई आगे भी नहीं आ रहा है, इसके साथ ही उन्होंने मोबाइल वाणी से मदद की अपील की है।

जिले के सभी प्रखंडों में शुरू किया गया टीका एक्सप्रेस से वैक्सीनेशन कार्यक्रम 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन में आएगी तेजी हवेली खड़गपुर प्रखण्ड के अग्रहन पंचायत से जिलाधिकारी ने किया था टीका एक्सप्रेस का शुभारंभ। मुंगेर, 27 मई| जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए टीका एक्सप्रेस के माध्यम से टीकाकरण आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है। टीका एक्सप्रेस में मौजूद लोग ऑन स्पॉट करेंगे लोगों का रजिस्ट्रेशन : उन्होने बताया टीका एक्सप्रेस वाहन में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण के लिए आने वाले 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का को-विन एप पर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के साथ ही रजिस्टर्ड डाटा का वेरिफिकेशन भी करेंगे। टीकाकरण आपके द्वार अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधि और आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग :उन्होंने बताया टीका एक्सप्रेस के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के दौरान विभिन्न पंचायतों के स्थानीय जन प्रतिनिधि और आशा कार्यकर्ताओं से भी सहयोग लिया जाएगा| इनके सहयोग से गांवों में वैक्सीन के प्रति लोगों के मन में पनप रही भ्रांतियों को दूर कर उन्हें टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग टीकाकरण के लिए आगे आए ।

हवेली खड़कपुर के बहिरा पंचायत के 10 नंबर वार्ड मैं दयानंद सिंह का घर आंधी और तूफान में गिर गया दयानंद सिंह ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से घर पर बैठे हुए हैं रोजगार नहीं मिलने के कारण किसी तरह अपना घर परिवार चला रहे हैं करौना महामारी के कारण सभी रोजगार ठप हो चुका है जिसमें वह रहता था वह मकान भी मिट्टी एवं लकड़ी से बना हुआ था आंधी और तूफान के कारण वह भी गिर गया उन्होंने सरकार से गुहार लगाया कि उन्हें कुछ सहयोग राशि मिले जिसके कारण से फिर से रह सके अभी फिलहाल हुआ किसी दूसरे के मकान में रह रहे हैं

हल्की बारिश के कारण सड़क नदी में तब्दील सुनने के लिए क्लिक करें