जिले के सभी प्रखंडों में शुरू किया गया टीका एक्सप्रेस से वैक्सीनेशन कार्यक्रम 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन में आएगी तेजी हवेली खड़गपुर प्रखण्ड के अग्रहन पंचायत से जिलाधिकारी ने किया था टीका एक्सप्रेस का शुभारंभ। मुंगेर, 27 मई| जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए टीका एक्सप्रेस के माध्यम से टीकाकरण आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है। टीका एक्सप्रेस में मौजूद लोग ऑन स्पॉट करेंगे लोगों का रजिस्ट्रेशन : उन्होने बताया टीका एक्सप्रेस वाहन में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण के लिए आने वाले 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का को-विन एप पर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के साथ ही रजिस्टर्ड डाटा का वेरिफिकेशन भी करेंगे। टीकाकरण आपके द्वार अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधि और आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग :उन्होंने बताया टीका एक्सप्रेस के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के दौरान विभिन्न पंचायतों के स्थानीय जन प्रतिनिधि और आशा कार्यकर्ताओं से भी सहयोग लिया जाएगा| इनके सहयोग से गांवों में वैक्सीन के प्रति लोगों के मन में पनप रही भ्रांतियों को दूर कर उन्हें टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग टीकाकरण के लिए आगे आए ।