वीआईपी पार्टी के प्रदेश महासचिव दिलीप कुमार मंडल ने बताया कि इस कोरोना काल में अनाज दे देने से समस्या का हल नहीं हो सकता है इसलिए सरकार को चाहिए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कुछ नगद राशि भी आमजन को उपलब्ध कराएं
मय पंचायत के वार्ड नंबर 12 में दलित परिवार रहते हैं। इस कॉलोनी में 25 घर दलित के हैं ।यहां मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत 3 वर्ष पूर्व समरसेबल गड़वाया गया था ।बीते 1 माह से समरसेबल जल चुका है ।जिससे यहां के लोगों को जल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
मुंगेर शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने में नगर निगम के द्वारा लगातार सैनिटाइजेशन, ब्लीचिंग पाउडर एवं चूने का छिड़काव का असर अब दिखने लगा है ।सोमवार को कमर्शियल एरिया के साथ-साथ नन कमर्शियल एरिया में भी बड़े सैनिटाइजर मशीन के द्वारा सेनीटाइज करवाई गई
वैक्सीन कि पहली खुराक लेने के बाद भी कोरोना संक्रमित होने पर अब तीन महीने के बाद ही मिल सकेगी वैक्सीन कि दूसरी खुराक - कोविड 19 टीकाकरण के लिए बने नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फ़ॉर कोविड 19 ( एनईजीभीएसी) के द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन को ले जारी की गई नई गाइड लाइन - इस संबंध में राज्य स्वास्थ्यय समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी जिले के जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को जारी की चिट्ठी मुंगेर, 24 मई 2021 : कोविड 19 टीकाकरण के लिए नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फ़ॉर कोविड 19 ( एनईजीभीएसी) के द्वारा कोरोना महामारी के स्वरूप एवं इसके प्रसार को देखते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य एवं अनुभव के आधार पर टीकाकरण को ले नया गाइड लाइन जारी किया गया है। इस संबंध में भारत सरकार के स्वास्थ्यय एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा भी 19 मई को एक पत्र जारी किया गया था। इस पत्र के आलोक में राज्य स्वास्थ्यय समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को शुक्रवार को पत्र जारी कर कोविड 19 टीकाकरण के दौरान केंद्र सरकार के द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सह वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज सागर ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले भर में वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव को ले 18 - 44 और 45 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण कराया जा रहा है। केंद्र सरकार और राज्य स्वास्थ्यय समिति द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिले में यदि कोई भी ब्यक्ति का लैब टेस्ट रिपोर्ट में एसएआरएस 2 कोविड 19 से ग्रसित पाया जाता है तो उसके पूरी तरह से ठीक होने के तीन महीने के बाद ही कोविड 19 का टीका दिया जा सकता है। इसके साथ ही यदि किसी एसएआरएस 2 कोविड मरीज को एंटी एसएआरएस 2 मोनोक्लोकल एंटी बॉडीज और कॉनवालेसेन्ट प्लाज्मा दिया गया हो तो ऐसे मरीजों को भी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के तीन महीने के बाद ही कोरोना का टीका दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी ब्यक्ति को कोरोना वैक्सीन कि प्रथम खुराक दिए जाने के बाद भी वो कोरोना संक्रमित हो जाता है तो उसके ठीक होने के तीन महीने के बाद ही वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा सकती है। इसके साथ सामान्य बीमारी के कारण गम्भीर रूप से बीमार ब्यक्ति जो अस्पताल में और आईसीयू केयर में भर्ती रहा हो उसे भी कोविड टीकाकरण के लिए 4 से 8 सप्ताह तक प्रतीक्षा करनी चाहिये । उन्होंने बताया कि यदि कोई ब्यक्ति कोविड 19 से ग्रसित होता है और उसका आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आता है तो कोविड 19 टीकाकरण के 14 दिनों के बाद ही वो रक्तदान कर सकता है। इसके अलावे नई गाइड लाइन के अनुसार स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी अब कोविड 19 का वैक्सीन ले सकती हैं और कोविड 19 का वैक्सीन लेने वाले लोगों को अब पहले स्क्रीनिंग के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाने की भी आवश्यकता नहीं है।
बुधवार से लगातार तीन दिनों तक आंधी बारिश होने की संभावना है इसकी जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के बड़िया वैज्ञानिक मुकेश कुमार द्वारा जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि 26 मई से लेकर 28 मई तक आंधी बारिश होने की विशेष संभावना है ऐसी स्थिति में किसान भाई सतर्क रहें और ग्रामीण भी बेवजह बाहर ना निकले बारिश के साथ ठन के भी गिरने की संभावना है
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के धरहरा प्रखंड से राहुल रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गर्मी के शुरू होते ही मंडराने लगा जल संकट। धरहरा प्रखंड के ईटवा गांव में करीब आधा दर्जन कुएं का पानी सुख चुका है जिससे सैकड़ों ग्रामीणों के बीच जल संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है। एक तरफ जहां कोरोना महामारी से लोग त्राहिमाम है वहीं ईटवा पंचायत के वार्ड नं 6 के लोग कोरोना के साथ-साथ जल-संकट से भी जूझ रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि सरकार सात निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर नल का जल योजना के तहत सभी घरों में पानी पहुंचाने का काम कर रही है किन्तु वार्ड नं 6 में इस योजना के नामों निशान का पता नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब आधा किलोमीटर दूर से पानी लाकर हमलोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं किन्तु इतनी दूर से अपने साथ-साथ मवेशियों के लिए पानी लाना यह और भी विकट समस्या है। वहीं वार्ड नं 6 की वार्ड सदस्या टुन्नी देवी ने बताया कि महिनों पूर्व हर घर नल का जल के समरसेबुल कराने के लिए अंचल कार्यालय से जमीन का अनापत्ति प्रमाण-पत्र देने के लिए आवेदन किया था किन्तु अभी तक हमें अनापत्ति प्रमाण-पत्र नहीं मिल पाया है जिसके बाद मैंने जिलाधिकारी को भी इस समस्या से अवगत कराई थी और जिलाधिकारी के द्वारा आश्वश्त किया गया था कि जल्द ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस समस्या को दूर करने के लिए कहा जाएगा। परन्तु विभागीय पदाधिकारी की उदासीनता के कारण ईटवा पंचायत का वार्ड नं 6 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना सरजमीन से कोशो दूर है।आज भी लोग लोग शुद्धपेय जल के लिए तरस रहा है ।
धरहरा (संवाददाता):-धरहरा प्रखंड में सख्ती से कराया जा रहा है लाकडाउन का पालन। शनिवार को धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन और धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह धरहरा बाजार की सड़कों पर घंटों खड़े होकर बेवजह मटरगस्ती करने वाले लोगों पर सख्ती बरतते हुए कहा कि आप लोग सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन की अवहेलना करके अपने साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी विकट संकट में डालने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम सब को इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से उबरना है तो सावधानियां बरतनी अनिवार्य है। इसलिए घर पर रहे सुरक्षित, बिना काम के घर से बाहर न निकलें। जरूरी कार्य पड़ने पर मास्क लगाकर तथा सामाजिक दूरी बनाकर अपने कार्य का निष्पादन करे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
