कोविड-19 का दूसरा डोस लेने में दिख रहा है कम.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के ग्राम पंचायत को इन दिनों में कृषि अधिकारियों के द्वारा एक नाम दर्ज किया गया जिसका नाम है मैंगो विलेज कई अधिकारियों के द्वारा आज सर्वे किया गया और इस गांव में लगे पाम के पौधे के विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त की कृषि अधिकारी विभिन्न कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा इस गांव में आकर प्रजाति के पौधे के बारे में यहां के मुखिया यासमीन के पति ना फिर से विभिन्न जानकारी प्राप्त किए वहीं गांव पहुंचकर सहायक अधिकारी कृषि सहायक अधिकारी श्याम नंदन सहाय और सलाहकार दिनेश सिंह के साथ कई अधिकारी भी गांव पहुंचे विभिन्न जानकारी प्राप्त किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

खगड़िया जिला के विभिन्न इलाकों में आज जोरदार तेज आंधी तूफान के साथ बारिश देखा गया जिस कारण आमजन काफी परेशान देखे जा रहे हैं खासकर के किसानों को मकई तैयार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हालांकि मौसम विज्ञानिक ने सभी जनों को मौसम वैज्ञानिक अनुसंधान के न्यूज़ के द्वारा सभी को ऐड करवा दिया गया था जिसके बावजूद भी कई किसान अनदेखी करते हुए इस बारिश और आंधी की चपेट में आने से कई किसान काफी परेशान देखे जा रहे हैं आज 9:30 या 10:00 बजे के आसपास तेज आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुआ जिसमें कई किसान को काफी नुकसान पहुंचा वहीं ग्रामीण इलाके में कई घरों के चाभी उड़ते हुए देखा गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

धरहरा(संवाददाता):-लडै़याटाँड़ थाना क्षेत्र के खराँट गाँव मे अज्ञात अपराधियो ने मेंहदी सादा की पीट -पीट कर हत्या की घटना को अंजाम दिया ।खराँट गाँव निवासी 62 वर्षीय मेंहदी सादा सोमवार को करीब 3 बजे शाम को घर से लकडी़ लाने के लिए निकला था लेकिन घर वापस नही लौटा और लकड़हारा की लाश खरवाहाबहियार मे मिलने की सुचना लडै़याटांड़ पुलिस को मिली।सूचना मिलने पर लडै़याटाड़ थाना के थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु मुँगेंर सदर अस्पताल भेज दिया । मनकठिया पहाड़ पर जलावन हेतु मृर्तक गया था परंतु मनकठिया पहाड़ से दो किलोमीटर दुर खरवाहाबहियार मे अपराधियो ने संबंधित लकड़हारा की पीट - पीट कर हत्या कर दिया । थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि अज्ञात अपराधियो के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया । घर मे लकड़हारा की मौत की सुचना मिलते ही परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है ।लडै़याटाड़ पुलिस लकड़हारा की पीट -पीट कर हत्या किये जाने के मामले मे तहकीकात मे जुट गई है ।

मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन एक गिरफ्तार

मुंगेर शहर में लाकडाउन के नाम पर जिला प्रशासन द्वारा भयादोहन किया जा रहा है।आज शाम करीब 6.30 बजे अपने इलाज के लिए सदर अस्पताल जा रहे एक नम्बर ट्रेफिक के पास युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह राजद प्रत्याशी रहे अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ़ मुकेश यादव की गाड़ी जैसे हीं पहुँचा वहाँ पहले से तैनात कोतवाली थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अन्य कई पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल द्वारा गाड़ी रोक लिया पूछताछ करने पर मुकेश जी द्वारा अपना परिचय देते हुए बताया कि सदर अस्पताल जा रहे हैं, लेकिन उनकी एक बात नहीं सुना और चालान काट दिया गया।और10000/ दस हजार रूपये की मांग किया गया।इतना हीं नहीं जबरन उनसे दबाव देकर दस हजार रूपये नगद वसूल कर लिया लेकिन चालान पर राशि अंकित नहीं किया गया जो सरासर गैरकानूनी है।जब मुकेश जी द्वारा दिये गये राशि को चालान में अंकित करने के लिए कहने के बाद भी अंकित नहीं किया। इससे जिला राजद नेताओं में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है। पुलिस द्वारा लाकडाउन के नाम पर भयादोहन करने का आरोप लगाया है।इस बाबत राजद के जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद ने मुंगेर के जिला अधिकारी एवँ जिला पुलिस अधीक्षक से ऐसे भष्ट पुलिस पदाधिकारी पर जाँच कर अविलंब कानून सम्मत कारवाई करने की माँग करते हुए कहा कि अगर जिला प्रशासन ऐसे दोषी पुलिस अधिकारी पर करवाई नहीं करेगी तो जिला राजद इसके लिए जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को वाद्य होगा।उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव जी ठीक हीं कहते हैं कि बिहार में RCP टैक्स जमा किये बिना कोई काम नहीं होता है।

गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव से पूर्व कोरोना जांच की अनिवार्यता ख़त्म, अब मिल सकेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं - कोरोना और आईसीएमआर के गाइडलाइन का करना होगा शत-प्रतिशत अनुपालन - कोविड रिपोर्ट के इंतजार में इलाज में होती थी अनावश्यक देरी -डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को गर्भवती महिलाओं के उपचार से इनकार नहीं करने की सलाह - इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सभी सिविल सर्जन को जारी किया पत्र मुंगेर, 18 मई| जिले में कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयासरत है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने एक अहम निर्णय लिया है कि जिले भर में गर्भवती महिलाओं का बिना किसी प्रकार की देरी के तुरंत इलाज शुरू किया जायेगा। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निदेश दिया है। गर्भवती महिलाओं को बिना देरी किए सेवाएं प्रदान किए जाने का निर्देश - जिले के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक के द्वारा जारी पत्र के अनुसार कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए सुरक्षा एवं सावधानी का पालन करना बहुत ही आवश्यक है। भारत सरकार के द्वारा पूर्व में जारी पत्र के अनुसार गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व, प्रसव के दौरान एवं प्रसव पश्चात् बेहतर सेवा प्रदान करना सुनिश्चित किया जाना है। इसके लिए जिले भर के सभी स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विशेष कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया पत्र में यह कहा गया है कि गर्भवती महिला को कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाने की माँग सेवा प्रारंभ करने से पहले की जाती है जो अनावश्यक देरी का कारण बनती है। पत्र में चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है कि गर्भवती महिलाओं को बिना देरी किए सेवाएं प्रदान की जाए। किसी भी स्थिति में सेवा देने से नहीं करें इंकार: उन्होंने बताया, जारी पत्र में यह उम्मीद किया गया है कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों (निजी एवं सरकारी) द्वारा वैक्सीन की दोनों खुराक अवश्य ले ली गई होगी । इसलिए कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ सभी सेवाएँ गर्भवती महिलाओं को प्रदान की जाए एवं किसी भी स्थिति में सेवा से इंकार नहीं किया जाए। सेवा से इंकार किये जाने को काफी गंभीरता लिया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि 104 कॉल सेंटर के माध्यम से शिकायतों को दर्ज करने के लिए भी लाभुकों को प्रेरित किया जाए और सेवा से इंकार जैसी स्थिति से तुरंत ही निपटा जाए ताकि गर्भवती महिलाओं की सेवाओं की निरंतरता बनी रहे। संस्थागत प्रसव को दें प्राथमिकता: उन्होंने बताया कोरोना काल में भी सदर अस्पताल मुंगेर सहित जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षित प्रसव के लिए सुरक्षा के मद्देनजर समुचित व्यवस्था उपलब्ध हैं। इसके अलावा प्रसव के बाद महिलाओं को स्वास्थ्य एवं शिशु के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक जानकारी भी दी जाती है। ताकि प्रसव के पश्चात भी माता एवं शिशु को किसी प्रकार की शारीरिक पीड़ा नहीं हो और होने पर तुरंत आवश्यक उपचार किया जा सके । गर्भावस्था के दौरान हर महिला के मन में सामान्य व सुरक्षित प्रसव को लेकर तरह-तरह के सवाल उठते हैं। हर महिला सामान्य और सुरक्षित प्रसव चाहती है। इस दौरान छोटी सी लापरवाही और नजरअंदाज करना बड़ी मुसीबत का सबब बन जाती है। इसलिए, सुरक्षित और सामान्य प्रसव के लिए संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने की जरूरत है। सुरक्षित और सामान्य प्रसव के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थान यानी अस्पतालों में पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हैं और सुरक्षा के हर मानकों का भी ख्याल रखा जाता है। इससे न सिर्फ सुरक्षित और सामान्य प्रसव को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि मातृ-शिशु मृत्यु दर में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को कोविड और आईसीएमआर द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पूरी तरीक़े से पालन करना आवश्यक है। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरीके से पालन करना अनिवार्य है।

कोरोना माहमारी की दूसरी लहर काफी जोरों पर है। गरीब मजदूरों के लिए राहत सुविधाएं उपलब्ध करवाएँ । राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव रघुवीर सिंह की अपील विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना समुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप इस स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

सिस्टम नहीं राज्य सरकार फेल हो गई है। विपक्ष 24 घंटा सहयोग को लेकर तैयार है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव स्वंय यह बात कह चुके हैं। वाबजूद सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है।उन्होंने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक संवेधानिक पद है और एक तरह से सरकार का अंग होता है विपक्ष इसके बाबजूद नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव जी के द्वारा जो सरकार को दर्जनों चिट्ठी लिखी गई उसका एक भी जबाब सरकार के द्वारा नहीं दिया जाना ये लोकतंत्र की मर्यादा के विरुद्ध है। इस वैश्विक महामारी में हम और हमारे सारे विधायक, विधानपार्षद तैयार हैं सरकार की मदद करने के लिए।वहीं राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कही की मैं स्वंय राजद के साथियों के साथ मुंगेर बांका भागलपुर और जमुई के अधिकारियों से संपर्क में हूं। उन्होंने कहा कि वे लगातार संपर्क और सूचनाओं का आदान-प्रदान कर हमारे दल के साथी पीड़ितों को डॉक्टरों का सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। लॉकडाउन के वंदिश पर भी स्थानीय राजद परिवार सक्रिय हैं। मजदूरों का हाल बेहाल है। दिहाड़ी मजदूर मर रहे हैं। वेड, इलाज, दवा, आक्सीजन का कहीं कोई इंतजाम नहीं है। वेंटिलेटर तक खराब पड़े हें। यहाँ तक कि सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कोरेन्टीन सेन्टरों पर भी परिजनों को खुद से अपने मरीज़ों के लिए ऑक्सीजन, जरूरी दबाएँ एवँ खाने पीने चीजों का प्रबंध किया जा रहा है दूसरी ओर सरकार सामुदायिक किचन के नाम पर लूट का बाजार खोलने का ढोंग कर रही है।मरीजों को एंम्बुलेंस नहीं मिल रहा है। भागलपुर अस्पताल में दादा के लिए आक्सीजन की मांग करने पर पोता को मुंगेर जेल भेज दिया गया। जो घोर अमानवीय कार्य है। उन्होंने कहा कि मुंगेर, जमुई, भागलपुर, बांका में कई मौते हुई है। वैक्सीन का भी जिलों में घोर अभाव हेै। जिसके चलते वैक्सीनेशन का कार्य भी मुंगेर बांका जमुई सहित आसपास के जिलों में काफी धीमी गति से चल रही है।इस पर अविलंब सरकार पहल करें।

*अड़तालिस घंटे में चालू हो आरटी-पीसीआर मशीन एवं वेंटिलेटर वरना सांसद के खिलाफ खुलेगा मोर्चा - केशरी* अड़तालिस घंटे के अंदर लापता सांसद मा० ललन सिंह सदर अस्पताल में जंग खा रहे आरटी-पीसीआर मशीन एवं वेंटिलेटर चालू करावें तथा ऑक्सीजन प्लांट पर स्थिति स्पष्ट करें नहीं तो एनसीपी कार्यकर्ता सांसद के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए बाध्य हो जाएंगे। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने अपने आवासीय कार्यालय मे एकदिवसीय उपवास-सत्याग्रह कार्यक्रम में एनसीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। श्री केशरी ने तारापुर विधायक मेवालाल चौधरी सहित सभी कोरोना संक्रमितों की मौत का जिम्मेदार मुंगेर सांसद ललन सिंह को ठहराते हुए कहा कि सदर अस्पताल में उपलब्ध आरटी-पीसीआर मशीन चालू रहता तो समय पर पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने से तारापुर विधायक स्व. मेवालाल चौधरी सहित इन लोगों को बेमौत मरने से बचाया जा सकता था। अभी पटना से आरटी-पीसीआर रिपोर्ट आने में दस से पंद्रह दिन लग जाता है जिसके कारण एक ओर संक्रमितों के मौत का खतरा बढ़ जाता है तो दूसरी ओर इस बीच में उनसे अनेकों लोगों में संक्रमण भी फैल जाता है। एनसीपी नेता संजय केशरी ने ऑक्सीजन प्लांट पर लोगों से गलत बयानी का आरोप सांसद ललन सिंह पर लगाते हुए कहा कि लापता घोषित होने के बाद एक्टिव हुए ललन सिंह फिर से साइलेंट मोड में चले गए हैं और ऑक्सीजन प्लांट लगाने का मामला मेडिकल कॉलेज की तरह जान-बूझकर लटका दिया गया। इस एकदिवसीय उपवास-सत्याग्रह कार्यक्रम में वरीय नेता नरेश कुमार गुप्ता, प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, महिला नेत्री सोनी देवी, शोभा देवी, निरंजन गुप्ता, मो० सलाम, बंटी राम, अजय प्रसाद सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, चन्दन गुप्ता, सुजीत कुमार एवं शंकर यादव शामिल थे।