नदी के कटाव को रोकने की धड़ल्ले से बिना नोटिस के करवाया जा रहा है बचाव कार्य खगरिया जिला के बेलदौर प्रखंड के नारी बांध पर कटाव निरोधी कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है वह भी बिना नोटिस बोर्ड लगाए ना ही कोई सूचना बोर्ड लगा है ना ही कोई स्टीमेट बोर्ड लगा है यहां के ग्रामीणों का कहना है कि इस कार्य किस योजना से और किसके द्वारा करवाया जा रहा है इसका कोई अता-पता नहीं इस योजना में कितना क्या राशि है कितना ग लागत है हां यह तो चल रहा है कि गांव में बचाव बांध को बचाने के लिए यह कार्य जरूरी है लेकिन उसमें भी भारी भरकम घोटाले की बात सामने आ रही है .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आग जनी घटना में एक किराना दुकान सहित चार घर जलकर हुआ राख अगरिया जिला के चौथम प्रखंड के कथित मुस्लिम मोहल्ला में बीते रात्रि आग लगने की घटना हुई है इस अगलगी की घटना में एक किराना दुकान सहित चार घर जलने की सूचना मिल रही है पीड़ित परिवार के द्वारा बताया गया कि जिस में आग लगने की घटना हुआ है इसकी सूचना ग्रामीण मुखिया को मिला मुखिया को आवेदन की घटना मिलते ही मुख्य अपने सामाजिकता दिखाते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई उसके बाद अग्निशमन वाहन आकर आग को शांत कराने में लगे बड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया है वहीं सीओ के द्वारा बताया गया कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजे के लिए बात चल रहा है .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

वेलानवाद बालू कुंड से अज्ञात शव लटका मिला.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

धरहरा(संवाददाता):-कोरोना महामारी से आवाम को बचाने के लिए जहाँ सरकार हर संभव प्रयास कर रही है वहीं धरहरा प्रखंड मे कोरोना महामारी दिन - प्रतिदिन बढता ही जा रहा है । शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो से आए एक सौ लोगो का कोरोना जाँच किया गया जहाँ 07 महिला व पुरुष कोरोना जाँच मे कोरोना पोजेटिव पाए गए । धरहरा के चिकित्सको ने संबंधित कोरोना पोजेटिव महिला व पुरुषो को दवाई व जरुरी सलाह देते हुए घरो मे रहने की सलाह दी ताकि बाहरी संक्रमन से बचाव कर संबंधित लोगो का सही उपचार हो सके ।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा के स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सामाजिक दुरी के तहत प्रखंड के एक सौ लोगो का कोरोना जाँच हुई जिसमे 07 महिला व पुरुष कोरोना पोजेटिव पाए गए जिन्हे जरुरी दवाई देकर एहतिहात बरतने को कहा गया है ताकि कोविड -19 से लोगो को बचाया जा सके ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

धरहरा(संवाददाता):-शुक्रवार को धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा चौक पर चाय दुकानदार ने पचरुखी निवासी प्रकाश शर्मा को मारकर जख्मी कर दिया । घायल पचरुखी निवासी प्रकाश शर्मा ने मारपीट के मामले मे तीन लोगो के विरुद्ध धरहरा थाना मे लिखित आवेदन दिया है । पीड़ित ने बताया कि जब मै सुबह अपने घर पचरुखी से चलकर जमालपुर दवाई लेने के लिए चला तो ईटवा चौक पर स्थित चाय दुकानदार जितेन्द्र चौधरी ने मेरे साथ गाली -ग्लौज करने लगा । गाली -ग्लौज का विरोध किया तो ईटवा निवासी जितेन्द्र चौधरी , क्रार्तिक चौधरी , रंजीत चौधरी ने मारपीट प्रारंभ कर दिया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

धरहरा (संवाददाता):-एक तरफ जहां पुलिस इस कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए तथा सरकार के गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए इस कड़कती धूप में सड़कों पर खड़ी होकर दिन-रात मेहनत कर रही है,तो वहीं शराब माफिया भी पुलिस को नाक में दम करने से बाज नहीं आ रही है और इस कोरोना काल में और भी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर दशरथपुर चौंक के समीप दो शराब माफिया को 51 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ धरहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस बावत धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो बाइक सवार महुआ शराब लेकर दशरथपुर चौंक की ओर जा रहे हैं जिसके बाद दशरथपुर चौंक के समीप बाइक को रोककर बाइक की चैंकिंग की गई, जिसमें उसके पास से 51 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया गया तथा दोनों को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नगर पंचायत गोगरी के कई जगहों को किया जा रहा है सैनिटाइजिंग का कार्य खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के गोगरी नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी अजीत कुमार के निर्देश पर गोगरी नगर पंचायत के कई हिस्सों को स्नेह टाइपिंग किया जा रहा है उन फोटो को माध्यम से कुछ देख सकते हैं यहां के अधिकारी अजीत कुमार के द्वारा बताया गया कि इन दिनों को संक्रमण का ज्यादा प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर के होम टू होम डोर टू डोर सैनिटेशन कवर किया जा रहा है .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नगर निगम प्रशासन द्वारा मुंगेर के मयूर चौक के पास चार सोना चांदी के दुकान के खुले रहने कोविड-19 संक्रमण में लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में चारों दुकान को सील कर दिया गया है। वही चारों दुकानदारों से जुर्माना के रूप में ₹12000 वसूली गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महामारी को देखते हुए ईद और परशुराम जयंती को ध्यान पूर्वक मनाया जा रहा खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल के अंतर्गत कई जगहों पर कोरोना संक्रमण महामारी को देखते हुए आज सभी मुस्लिम भाइयों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए और कोरोना महामारी का गाइडलाइंस का पालन करते हुए ईद मनाया जा रहा है वही आज परशुराम जयंती भी है जिसे साथ में मनाया जा रहा है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुंगेर में कुल 12157 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 9478 हुए हैं स्वस्थ्य - जिले में एक्टिव केस 2596 हैं ,आज मिले 187 कोरोना पॉजिटिव - जिले में कोरोना जांच के लिए लिया गया है कुल 477422 लोगों का सैम्पल मुंगेर, 13 मई । मुंगेर में गुरुवार तक कुल 12157 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से कुल 9478 मरीज कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। साथ ही जिले के कुल 82 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है। इसके अलावा मुंगेर से बाहर जिले के कुल 14 लोगों ने भी कोरोना की वजह से अपनी जान गवां दी है। मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया कि जिले में लोगों के कोरोना संक्रमित होने की तुलना में अच्छी खासी संख्या में लोग कोरोना से लडाई जीतकर स्वस्थ्य भी हो रहे हैं। उन्होंने बताया, गुरुवार को एक बार फिर से जिले में कुल 187 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसमें 124 पुरुष और 63 महिलाएं हैं। जिले के विभिन्न आइसोलेशन सेंटर में या होम आइसोलेशन में गुरुवार तक कुल 1450 मरीज भर्ती हुए। इनमें से 51 मरीज मुंगेर के आइसोलेशन में भर्ती हुए जबकि 45 मरीजों को दूसरे जगह रेफर भी किया गया है। इसके अलावा गुरुवार को 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मुंगेर के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में गुरुवार तक कोरोना जांच के लिए कुल 477422 लोगों का सैम्पल लिया गया है। जिसमें से अभी कुल 2596 एक्टिव केस हैं। जिले में एंटीजन कोरोना जांच के लिए पिछली तारिख तक कुल 1441 लोगों का सैम्पल लिया गया था। इसी तरह पीएमसीएच लैब पटना के लिए पिछली तारिख तक कुल 513 लोगों का सैम्पल संग्रहित किया गया। इसके अलावा ट्रूनेट जांच के लिए मुंगेर लैब में कुल 126 सैम्पल कलेक्ट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेश से जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर से लॉक डाउन कि अवधि को 15 मई से बढ़ाकर 25 मई तक कर दिया गया है ताकि उस समय तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम से कम हो सके। इसको ध्यान में रखते हुए जिले के सभी लोगों से अपील है कि सभी जिले वासी अनावश्यक अपने घरों से निकलने से परहेज बरतें। यदि किसी अनिवार्य कार्य से घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो ही कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने- अपने घरों से बाहर निकलें। इस दौरान सभी लोग घर बाहर निकलने कि स्थिति में अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी के नियम के तहत एक- दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी बरतें। इसके अलावा सभी लोग अपने हाथों की नियमित साफ- सफाई के लिए साबुन या हैंड सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करें। तभी कोरोना के संक्रमण को पूरी तरीके से खत्म किया जा सकता है। जिले वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए लॉक डॉउन के दौरान खुद भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सभी लोग इस अवधि के दौरान घरों से बाहर न निकलकर अपने परिवार के साथ अपना कीमती वक्त गुजारें ताकि इस विभीषिका के वक्त पूरे परिवार को एक- दूसरे का साथ मिल सके और सभी लोग सामूहिक प्रयास से कोरोना संक्रमण से बचे रह सकें ।