धरहरा (संवाददाता):-एक तरफ जहां पुलिस इस कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए तथा सरकार के गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए इस कड़कती धूप में सड़कों पर खड़ी होकर दिन-रात मेहनत कर रही है,तो वहीं शराब माफिया भी पुलिस को नाक में दम करने से बाज नहीं आ रही है और इस कोरोना काल में और भी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर दशरथपुर चौंक के समीप दो शराब माफिया को 51 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ धरहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस बावत धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो बाइक सवार महुआ शराब लेकर दशरथपुर चौंक की ओर जा रहे हैं जिसके बाद दशरथपुर चौंक के समीप बाइक को रोककर बाइक की चैंकिंग की गई, जिसमें उसके पास से 51 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया गया तथा दोनों को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
