सामुदायिक किचन के द्वारा लोगों को करवाया जा रहा है भोजन खगरिया जिला के बेलदौर प्रखंड के इंटर विद्यालय में हिंदू नव सामुदायिक क्वेश्चन का संचालन किया जा रहा है इन किचन के माध्यम से बेसहारा और लाचार लोगों को दोनों टाइम का भोजन करवाया जा रहा है इस बात की जानकारी बेलदौर के अंचलाधिकारी के द्वारा दिया गया उनके द्वारा बताया गया कि बेसहारा और लाचार लोगों को लोग डॉन के समय में दोनों टाइम का भोजन यहां पर उपलब्ध करवा दिया गया है इस भोजन से यहां के लोग बहुत ही खुश दिख रहे हैं खगड़िया मेहरबानी न्यूज़ के लिए रविंद्र कुमार

लॉकडॉन को बढ़ाकर 16 से किया गया 25 मई तक

शोक संवेदना ----------------------------- भारत सरकार के पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्री जयप्रकाश नारायण यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पुराना मुंगेर जिले के मजबूत एवँ आजीवन व अंतिम समाजवादी नेता पूर्व विधायक स्व भागवत बाबू के सगे भाई आदरणीय रामस्वरूप बाबू के निधन की खबर सुनकर पूरा राष्ट्रीय जनता परिवार दुःखी एवँ मर्माहत है।स्व रामस्वरूप बाबू आजीवन समाजवादी विचारधारा की लड़ाई में मुंगेर जिले के अग्रणी नेताओं में से एक थे।उनके साथ हमारा न सिर्फ राजनीतिक बल्कि पारिवारिक एवँ व्यक्तिगत तौर रूप से भी बेहद नजदीकी सम्बंध थे।जब भी उनसे मुलाकात होती थी वें हमेशा एक मार्गदर्शक के तरह मुझसे समाज,दल और क्षेत्र की तरक्की के लिए अनेकों सुझाव दिया करते थे। उनके निधन से न सिर्फ हमारे पार्टी बल्कि मैंने एक अभिवावक को खो दिया है। ईश्वर से कामना करता हूँ कि उनके पुण्य आत्मा को स्वर्ग से भी ऊंचा स्थान दें।साथ हीं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा से उबरने का साहस एवँ हिम्मत थे। विन्रम श्रद्धांजलि *जयप्रकाश नारायण यादव* पूर्व मंत्री भारत सरकार सह राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय जनता दल

*मुझे टुच्चा कहना सभी कार्यकर्ताओं का अपमान - संजय केशरी* मुझे टुच्चा कहकर ना सिर्फ मेरा बल्कि सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं का "लापतागंज के बिल में छुपे मुंगेर सांसद मा० ललन सिंह" ने अपमान किया है जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी और प्रायश्चितस्वरुप मेडिकल कॉलेज की राह में खड़े किए गए दीवार को गिराना होगा। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने सांसद ललन सिंह द्वारा उन्हें टुच्चा कहे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा। श्री केशरी ने छह माह के भीतर सांसद प्रतिनिधि द्वारा उन्हें दोबारा कोरोना संक्रमित बताए जाने पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह विश्व की दुर्लभतम घटना है जिसकी जांच दुनिया भर के वैज्ञानिकों एवं डॉक्टरों द्वारा की जानी चाहिए जिससे हो सकता है कि कोरोनावायरस का सटीक इलाज निकल सके। एनसीपी नेता संजय केशरी ने सांसद द्वारा कोरोना गाइडलाइन का हवाला दिए जाने को खारिज करते हुए कहा कि जब अनुराग की सुशासन सम्पोषित हत्या हुई और देश-विदेश के लोगों ने इस पर अफसोस जाहिर किया तब भी क्या सांसद महोदय कोरोना गाइडलाइन का ही पालन कर रहे थे या वे वास्तव में आदतन लापता हैं। मुंगेर सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की घोषणा पर श्री केशरी ने शंका जाहिर किया कि कहीं इसका हाल भी सांसद द्वारा दिए गए सातों एम्बुलेंस जैसा ही नहीं हो जाए जो सांसद की तरह लापता हो गया है।

विश्व नर्स दिवस पर विशेष : कोरोना की दूसरी लहर के बीच जान की बाज़ी लगाकर मरीजों की सेवा कर रही हैं जीएनएम नर्स - सदर अस्पताल मुंगेर की कई नर्सें कोरोना संक्रमित होने के बाद भी करती रहीं मरीजों की सेवा - हेल्थ वर्कर/ फ्रंट लाइन वर्कर के तौर पर इन नर्सो ने ली है वैक्सीन की दोनों डोज मुंगेर, 12 मई| कोरोना काल के दौरान जान जोखिम में डालकर सदर अस्पताल मुंगेर में कई नर्स लगातार काम कर रही हैं । कोरोना संक्रमण के दौरान पिछले वर्ष मरीजों की सेवा करती हुई सदर अस्पताल मुंगेर की कई नर्स खुद भी कोरोना संक्रमित हो गई थी। ये नर्स अपनी मजबूत इच्छा शक्ति और मनोबल से कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने- अपने काम पर लौटी थी। इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच सदर अस्पताल मुंगेर के विभिन्न वार्ड में तैनात सभी नर्स खुद अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए लगातार मरीजों की सेवा में जुटी हुई हैं । सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए अस्पताल आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं की सेवा में लगातार जुटी हुई हैं- सदर अस्पताल मुंगेर के लेबर रूम में कार्ररत लेबर रूम इंचार्ज सिस्टर नीतू सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए सदर अस्पताल आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं की सेवा में लगातार जुटी हुई हैं । इन्होंने 14 अप्रैल को असरगंज पीएचसी से सदर अस्पताल मुंगेर रेफर की गई कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला फूल कुमारी का सुरक्षित प्रसव कराया । इसके लिए सदर अस्पताल मुंगेर स्थित लेबर रूम के ऊपरी तल्ले पर अलग से आइसोलेटेड लेबर रूम की व्यवस्था की गई थी। यहां डॉक्टर , नर्स सहित अन्य मेडिकल के लिए पीपीई किट, फेसशील्ड , मास्क ,ग्लव्स सहित सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई थी। सिस्टर नीतू ने बताया, हमलोग सदर अस्पताल आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। चाहे वो महिला नार्मल हो या कोरोना संक्रमित ही क्यों न हो। उन्होंने बताया पिछले वर्ष भी हवेली खड़गपुर से रेफर की गई कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का सदर अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराया गया था। हालांकि उस महिला का पहला प्रसव सिजेरियन हुआ था| बावजूद इसके महिला का नार्मल डिलिवरी यहां कराया गया था। इनके अलावे सदर अस्पताल मुंगेर के विभिन्न वार्ड में जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच जीएनएम अनिता, जीएनएम सरोजनी कुमारी, जीएनएम रेखा कुमारी, जीएनएम मधु प्रिया, अंकिता कुमारी, जीएनएम नीतू कुमारी, जीएनएम रूपम कुमारी, जीएनएम संगीता कुमारी भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अपनी जान की परवाह किए बगैर मरीजों की सेवा में लगातार जुटी हुई हैं ।

मुंगेर के डीएम रचना पाटिल नगर भ्रमण के दौरान इंदिरा गांधी चौक के पास दो दुकान को खुला देखी ।डीएम के निर्देश पर नगर निगम के उप नगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद के नेतृत्व में वहां जांच टीम पहुंचा और दोनों खुले हुए चिकन सेंटर को सील किया और दोनों दुकानदारों से ₹8000 की जुर्माना भी वसूला

समाजसेवी सह कांग्रेस नेता ने कोविड-19 के प्रति लोगों को किया जागरूक।धरहरा (संवाददाता):- समाजसेवी सह कांग्रेस नेता अनुज सिंह ने कोविड-19 से अपने समाज को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ग्रामीणों के बीच मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया साथ ही धरहरा प्रखंड में कोविड-19 संक्रमितों मे लगातार हो रही वृद्धि की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया तथा कहा कि कोविड-19 का सबसे कारगर व रामवाण दवा आपकी जागरूकता है आप जागरूक बनिए तथा सरकार व जिला प्रशासन के द्वारा जारी गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन करें।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भारत सरकार की मार्गदर्शिका से संचालित होंगी परिवार नियोजन सम्बंधी सेवाएं - मार्गदर्शिका के सम्बंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सभी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक और सिविल सर्जन को जारी किया निर्देश : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने जारी किया गाइड लाइन मुंगेर, 11 मई| कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को जारी रखने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक मार्गदर्शिका जारी की है। इस सबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सह विशेष सचिव स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों में स्थापित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक (सुपरिटेंडेंट) और जिले के सिविल सर्जन सह जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य सचिव को पत्र जारी कर व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया है। जिले के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया, भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशिका के अनुसार जिले में परिवार नियोजन की निम्न व्यवस्था की गई है_- : पुरुष कंडोम ( निरोध), दैनिक गर्भनिरोधक गोली ( माला एन), साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली ( छाया), आपातकालीन गर्भनिरोधक (ईजी), गर्भ जांच किट( निश्चय) एवं गर्भ निरोधक सुई ( अंतरा) एमपीए को चिकित्सा महाविद्यालय अस्पातल से स्वास्थ्य उपकेंद्र तक, कोविड केयर सेंटर( सीसीसी), डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर( डीसीएचसी) एवं डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल( डीसीएच) छोड़कर अन्य स्थानों पर योग्य दम्पतियों को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अलावा केयर इंडिया के सहयोग से उक्त सभी गर्भ निरोधक सामग्रियों को सबंधित क्षेत्र की आशा/ एएनएम के माध्यम से योग्य दम्पतियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि दैनिक गर्भनिरोधक गोली सहित अन्य गर्भनिरोधक सामग्री प्राप्त मात्रा में उपलब्ध हो। इसके लिए आवश्यकतानुसार एफपीएलएमआईएस के माध्यम से मांग और आपूर्ति सुनिश्चित किया जाय। केयर इंडिया के फैमिली प्लानिंग कोऑर्डिनेटर तस्नीम रजि ने बताया, जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में केयर इंडिया के सहयोग से कंडोम बॉक्स और कॉन्ट्रासेप्टिव डिस्प्ले ट्रे में सबंधित गर्भ निरोधकों की आवश्यक मात्रा में उपलब्धता की जा रही है। उन्होंने बताया , नियमित सेवा सामान्य होने तक योग्य दम्पति महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, अंतराल आईयूसीडी की सुविधा प्रदान किया जाना स्थगित रखा गया है। इसके साथ ही इस आशय कि सूचना आमजनों के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रदशित किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले के विभिन्न्न स्वास्थ्य केंद्रों पर परामर्शी के द्वारा स्थाई विधि के स्थान पर अस्थाई विधि जैसे कंडोम, गर्भ निरोधक गोली एवं अंतरा सुई जैसी गर्भ निरोधक अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही चिकित्सा एवं सर्जिकल गर्भपात सेवा को उचित सुविधा स्तर के साथ ही उचित संक्रमण की रोकथाम के उपाय एवं गर्भपात के बाद देखभाल तथा गर्भ निरोधक को अपनाने के लिए प्रदर्शित किया जाना है। उन्होंने बताया भारत सरकार द्वारा जारी मार्गदर्शिका के अनुसार परिवार नियोजन सेवा को संचालित करने के साथ ही संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर आए लाभर्थियों में कोरोना प्रोटोकॉल के तौर पर मास्क के उपयोग के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने के साथ ही हाथों की नियमित साफ- सफाई कि व्यवस्था भी सुनिश्चित करना है।

धरहरा (संवाददाता):- जिलाधिकारी रचना पाटिल एवं मुगेंर पुलिस कप्तान जे जे रेड्डी ने अपने लाँव -लश्कर के साथ मंगलवार को धरहरा प्रखंड मे हो रहे 18 + लोगो के वैक्सीनेसन का निरिक्षण किया। पदाधिकारीयो ने मध्य विधालय धरहरा नम्बर - 1 मे हो रहे 18 + के कोरोना वैक्सीनेसन की जानकारी लेते हुए लोगो से कोविड - 19 के रोकथाम हेतु एतिहात बरतने को कहा,ताकि कोरोना महामारी से लोगो की सुरक्षा हो सके । डीएम ने धरहरा रेलवे स्टेशन के पास रूक कर धरहरा मे बाजारो की स्थिति का मुआयना किया जहाँ धरहरा बाजार के दुकानदार पूर्ण रुपेण लाँकडाउन का पालन करते दिखे । वहीं धरहरा बीडीओ डाँ प्रभात रंजन एवं थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने डीएम के आगमन से पूर्व धरहरा बाजार एवं दशरथपुर बाजार मे दो पहिया ,चार पहिया वाहन एवं मास्क नही लगाने बाले लोगो से जुर्माना के तौर पर 10200 रुपया वसूला एवं लोगो को जुर्माना की राशि से मास्क देते हुए कहा कि सरकार के गाइड लाईन के अनुसार कोविड -19 से बचाव हेतु जरुरी पड़ने पर ही घर से निकले तथा घर से निकलते समय मास्क अवश्य पहने एवं लाँकडाउन का सही से पालन करे ।आप सुरक्षित रहिए आपका परिवार सुरक्षित रहेगा, इस तरह पूरा समाज सुरक्षित रहेगा।

पुर्व सासंद सह जाप सुप्रिमों पप्पु यादव के गिरफ्तारी पर राजद नेता राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालु ने कहा की बिहार सरकार का कोरोना काल में लोगों के मदद करने में अपनी नाकामी को छुपाने लिए के उठाया गया कदम है।जिसकी घोर निंदा करते है लेकिन इस डरी एवं हर मोर्चे पर फेल सरकार के इस कुकृत को बिहार की जनता समझ चुकी है समय आने पर इसका जबाब मिलेगा।वही हमारे नेता आदरनीय लालु प्रसाद यादव के आह्वान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सभी नेताओं से कहा है की अपने अपने क्षेत्र में कोरोना महामारी से पीडित लोगों को लालु रसोई के माध्यम से भोजन का इन्तजाम किया जाए साथ ही साथ राजद कोविड सेन्टर के माध्यम से बिमार लोगों दवाई सहित आक्सिजन एवं एंबुलेंस की व्यवस्था किया जाए एवं अपने क्षेत्र में किसी स्कुल या सरकारी भवन में आइसोलेशन सेन्टर का निर्माण किया जाए ताकि लोगों के जान को बचाया जा सके।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।